Breaking
15 Nov 2026, Sun

IRCTC का Saawan Special पैकेज, बाबा महाकाल और ओंकारेश्वर के करिए दर्शन

उज्जैन.

सावन में सभी महाकाल और सभी ज्योतिर्लिंग के दर्शन करना चाहते हैं। लेकिन, कभी टिकट नहीं मिलती तो कभी बजट से हार जाते हैं। लेकिन, अगर आप भी बिना किसी दिक्कत के दर्शन करना चाहते हैं, तो इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) दो बेहद खास टूर पैकेज लेकर आया है।

इस पैकेज के जरिए आप बिना किसी भागदौड़ और अलग अलग बुकिंग की झंझट के महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि इस खास टूर पैकेज का किराया कितना है और इसमें यात्रियों को क्या क्या सुविधाएं मिलने वाली हैं-

ये भी पढ़ें :  भारतीय ज्ञान परम्परा के विभिन्न आयामों पर शोध में शासन के साथ समाज को भी योगदान देना होगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

कितना है पैकेज का किराया?
यात्रा में शामिल होने वाले सदस्यों की संख्या के आधार पर प्रति व्यक्ति किराया तय किया गया है:
अकेले यात्रा करने पर (Single Occupancy): 31,475
दो लोगों के साथ यात्रा करने पर (Double Occupancy): 18,375 प्रति व्यक्ति
तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर (Triple Occupancy): 16,015 प्रति व्यक्ति

पैकेज में मिलेंगी ये सभी सुविधाएं –
इस पैकेज को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यात्रियों को पूरी यात्रा के दौरान किसी तरह की असुविधा न हो
ट्रेन यात्रा: आने और जाने के लिए ट्रेन से आरामदायक सफर की व्यवस्था।
स्थानीय परिवहन: दर्शनीय स्थलों के भ्रमण के लिए गाड़ी की सुविधा।
होटल में स्टे: ठहरने के लिए बेहतरीन होटल की व्यवस्था।
भोजन व्यवस्था: पूरी यात्रा के दौरान खाने पीने की उचित सुविधा।
दर्शनीय स्थलों का भ्रमण: प्रमुख धार्मिक स्थलों तक आसानी से पहुंचने के लिए पूरी सहायता।
इन सभी सुविधाओं के एक ही पैकेज में शामिल होने से यात्रियों को अलग अलग टिकट या होटल बुकिंग कराने की जरूरत नहीं होगी, जिससे सफर अधिक आरामदायक और तनावमुक्त रहेगा।

ये भी पढ़ें :  मध्यप्रेदश ग्रोथ कॉन्क्लेव : समृद्ध और विकसित शहर बनेंगे प्रदेश के समावेशी विकास की आधारशिलाः मुख्यमंत्री डॉ. यादव

क्यों खास है यह टूर पैकेज?
दो ज्योतिर्लिंगों के दर्शन: श्रद्धालु एक ही यात्रा में भगवान महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन का लाभ उठा सकते हैं।
ऑल इन वन सुविधा: ट्रेन टिकट, रुकने, खाने और गाड़ियों का इंतजाम एक ही जगह उपलब्ध है।
झंझट मुक्त सफर: अलग अलग बुकिंग करने की परेशानी पूरी तरह खत्म हो जाती है।
परिवार और दोस्तों के लिए परफेक्ट: बजट फ्रेंडली होने के कारण परिवार या दोस्तों के साथ समूह में यात्रा करने वालों के लिए यह एक सबसे बेहतरीन विकल्प है।

ये भी पढ़ें :  सिंहस्थ 2028 की तैयारी शुरू, महाकाल मंदिर में बड़े बदलाव और हाईटेक सुविधाएं

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *