Breaking
14 Nov 2026, Sat

75 जिलों में 4,329 शाखाओं के साथ उत्तरप्रदेश ग्रामीण बैंक में साइबर फ्रॉड मॉनिटरिंग सेल सहित विशेष व्यवस्थाएं शुरू

लखनऊ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में साइबर अपराध की रोकथाम और नागरिकों की डिजिटल सुरक्षा को मजबूत करने के प्रयासों के बीच उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के प्रधान कार्यालय में ‘साइबर फ्रॉड रोकथाम एवं जागरूकता कार्यक्रम’ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बैंकिंग तंत्र और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय, तकनीकी निगरानी तथा जागरूकता के माध्यम से साइबर ठगी रोकने पर जोर दिया गया।

सतर्कता जागरूकता अभियान–2026 के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता बैंक के अध्यक्ष यादव एस. ठाकुर ने की। उत्तर प्रदेश पुलिस के महानिदेशक, साइबर क्राइम, विनोद कुमार सिंह विशिष्ट अतिथि रहे। प्रदेश के सभी क्षेत्रीय कार्यालय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े।

ये भी पढ़ें :  Bank Holidays in July 2023 : अगले महीने 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां चेक करें हर राज्य की छुट्टियों की लिस्ट

साइबर निगरानी के लिए बैंक ने मजबूत की व्यवस्था

बैंक अध्यक्ष यादव एस. ठाकुर ने बताया कि उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की 75 जनपदों में 4,329 शाखाएं हैं। साइबर फ्रॉड की निगरानी और रोकथाम के लिए बैंक में साइबर फ्रॉड मॉनिटरिंग सेल, आई4सी एपीआई समेकन तथा सीटीएमयू की स्थापना जैसी व्यवस्थाएं शुरू की गई हैं। इसके साथ ही एनसीआरपी पोर्टल की चौबीसों घंटे निगरानी और एमआरएम व जीआरएम जैसी व्यवस्थाएं भी प्रारंभ की गई हैं। उन्होंने बैंक की ओर से शुरू की गई इन व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए साइबर फ्रॉड की रोकथाम में तकनीकी निगरानी की भूमिका बताई।

ये भी पढ़ें :  काशी के पर्यटन में रिकार्ड वृद्धि, वर्ष 2025 में पहुंचे 7 करोड़ 26 लाख श्रद्धालु, जिसमें 80 फीसदी युवा

वित्तीय और दूरसंचार तंत्र के बीच सहयोग जरूरी

महानिदेशक विनोद कुमार सिंह ने साइबर अपराध के तीन प्रमुख स्तंभों वित्तीय तंत्र, मानव संसाधन तथा दूरसंचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी तंत्र के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने साइबर अपराध की रोकथाम के लिए इन क्षेत्रों के बीच संचार, समन्वय और सहयोग बढ़ाने पर बल दिया।

कार्यक्रम में उन्होंने डिजिटल अरेस्ट, म्यूल हंटर और आई4सी की भूमिका की भी जानकारी दी। साइबर अपराध के तरीकों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और संबंधित संस्थाओं के बीच सूचनाओं के बेहतर आदान-प्रदान के महत्व के बारे में बताया।

ये भी पढ़ें :  मरीजों के इलाज में न हो लापरवाही, योगी सरकार आयुष्मान अस्पतालों को 30 दिन में कर रही भुगतान

ठगी होने पर तत्काल दर्ज कराएं शिकायत

विनोद कुमार सिंह ने साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध की रोकथाम के लिए जागरूकता का विस्तार आवश्यक है। संचार, समन्वय और सहयोग के माध्यम से इस दिशा में प्रभावी प्रयास किए जा सकते हैं। कार्यक्रम में बैंक की निगरानी व्यवस्थाओं और उत्तर प्रदेश पुलिस की साइबर अपराध रोकथाम संबंधी विशेषज्ञता को साझा करते हुए डिजिटल लेनदेन की सुरक्षा मजबूत करने पर चर्चा हुई।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *