प्रयोगशाला से निर्माण स्थल तक पहुंचें नवाचार-लोक निर्माण मंत्री सिंह

भोपाल  लोक निर्माण मंत्री  राकेश सिंह ने कहा कि नवाचार तभी सार्थक है, जब वह प्रयोगशाला से निकलकर वास्तविक निर्माण स्थल तक पहुंचे और मैदानी स्तर पर प्रमाणित परिणाम दे। नवीन तकनीकों को पहले पायलट परियोजनाओं एवं परीक्षण खंडों में परखा जाए तथा सफल परिणाम मिलने के बाद उन्हें व्यापक स्तर पर अपनाया जाए। वैज्ञानिक अनुसंधान केवल दस्तावेजों तक सीमित न रहे, बल्कि उसका सीधा लाभ अधोसंरचना परियोजनाओं और आमजन तक पहुंचे। मंत्री  सिंह बुधवार को सीएसआईआर-केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली की प्लेटिनम जुबली के अवसर पर सीएसआईआर-एएमपीआरआई, भोपाल…

Read More

मध्यप्रदेश में मत्स्य निवेश को मिलेगी नई दिशा : राज्‍यमंत्री पंवार

भोपाल मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश में मत्स्य क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने तथा उपलब्ध जल संसाधनों का बेहतर उपयोग कर मत्स्य उत्पादन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को मंत्रालय में मध्यप्रदेश एकीकृत मत्स्य उद्योग नीति-2026 के अंतर्गत कार्यप्रणाली एवं नीतिगत प्रावधानों को लेकर निवेशकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक ली। राज्यमंत्री  पंवार ने विभिन्न जलाशयों में मत्स्य निवेश की संभावनाओं, उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग तथा प्रदेश में मत्स्य उद्योग को आधुनिक, सशक्त, रोजगारोन्मुख एवं निवेश-अनुकूल…

Read More

बांधवगढ़ बफर जोन में हरियाली से लगा सैलानियों का मेला

भोपाल  मानसूनी बारिश के साथ बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का प्राकृतिक सौंदर्य और अधिक निखर उठा है। हरे-भरे जंगल, कल-कल करते झरने जल संरचनाओं में बढ़ा हुआ जल स्तर और खुशनुमा मौसम का आनंद लेने सक्रिय हुए वन्यजीवों की बढ़ी हुई आवाजाही ने पर्यटकों के आकर्षण में कई गुनी बढ़ोतरी कर दी है। मानसूनकाल में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का कोर क्षेत्र पर्यटन के लिए बंद है। किंतु पर्यटकों के लिये बफर जोन का हराभरा सौंदर्य भी सफारी का खुला आमंत्रण सिद्ध हो रहा है। बफर जोन की सफारी को लेकर पर्यटकों…

Read More

प्रभारी सचिव ने विभागवार योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की

बिलासपुर  वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव एवं बिलासपुर जिले के प्रभारी सचिव श्री मनोज कुमार पिंगुआ ने आज जिला प्रशासन के अधिकारियों की बैठक लेकर विभागवार योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की गहन समीक्षा की। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में सुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर देते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं की सफलता केवल भौतिक एवं वित्तीय लक्ष्य हासिल करने से नहीं, बल्कि आम लोगों और हितग्राहियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने से तय होती है। बैठक में कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, एसएसपी…

Read More

केयर लीवर्स अपने अतीत से नहीं, संकल्प और उपलब्धियों से बनाएं पहचान : मंत्री भूरिया

भोपाल  महिला एवं बाल विकास मंत्री  निर्मला भूरिया ने कहा है कि बाल देखरेख संस्थाओं से निकलने वाले बच्चे और केयर लीवर्स केवल परिस्थितियों के शिकार नहीं, बल्कि अपने भविष्य के निर्माता हैं। सरकार का प्रयास है कि कोई भी बच्चा संरक्षण की व्यवस्था से बाहर निकलने के बाद स्वयं को अकेला न समझे, बल्कि शिक्षा, कौशल, रोजगार, सम्मान और आत्मनिर्भरता के अवसरों के साथ समाज की मुख्यधारा में अपनी पहचान बनाए। उन्होंने कहा कि “संघर्ष चाहे जितना बड़ा हो, सफलता उससे बड़ी हो सकती है।” मंत्री  भूरिया आज भोपाल…

Read More

अभिषेक बनर्जी के PA पर गिरफ्तारी का संकट, सुप्रीम कोर्ट में बंगाल सरकार ने मांगी कस्टडी

कोलकाता पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। अब पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार (19 अगस्त) को सुप्रीम कोर्ट में उनके निजी सहायक (PA) सुमित रॉय को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की मांग की है। पश्चिम बंगाल सरकार ने कोर्ट को बताया कि अभिषेक बनर्जी के PA सुमित रॉय, साल्बोनी ज़मीन हड़पने के मामले में चल रही जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। इसलिए पुलिस…

Read More

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया दृश्य संवाद 2026 का शुभारंभ

रायपुर स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने किया दृश्य संवाद 2026 का शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने आज विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फोटो जर्नलिस्ट फेस्ट ‘दृश्य संवाद 2026’ का शुभारंभ किया। प्रदर्शनी में रायपुर के प्रेस फोटो जर्नलिस्टों के साथ-साथ प्रोफेशनल और शौकिया फोटोग्राफरों की तस्वीरें प्रदर्शित की गई हैं। प्रदर्शनी में तस्वीरों के जरिए प्रकृति, छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपरा तथा जनसरोकार से जुड़े विषयों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल…

Read More

योगी सरकार में पिछड़े वर्गों के पारंपरिक हुनर को मिलेगा नया मुकाम, ‘श्री अन्न कला बोर्ड’ के गठन पर मंथन

लखनऊ उत्तर प्रदेश में पिछड़े वर्गों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तीकरण को लेकर योगी सरकार की नीतियों को आगे बढ़ाने की दिशा में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने महत्वपूर्ण पहल की है। आयोग की मासिक बैठक में पारंपरिक अनाज भूनने वाले भुर्जी, भोजवाल और भड़भूजा समाज के कारीगरों के हितों को ध्यान में रखते हुए श्री अन्न कला बोर्ड के गठन के प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा की गई। बोर्ड के गठन का उद्देश्य पारंपरिक हुनर से जुड़े लोगों को संरक्षण देने के साथ उन्हें आधुनिक तकनीक, प्रशिक्षण, ऋण, सब्सिडी…

Read More

‘लोक निर्माण से छत्तीसगढ़ निर्माण’ के मूलमंत्र के साथ अधोसंरचना विकास को दे रहे नई गति – अरुण साव

रायपुर रायपुर : 'लोक निर्माण से छत्तीसगढ़ निर्माण' के मूलमंत्र के साथ अधोसंरचना विकास को दे रहे नई गति –  अरुण साव उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री  अरुण साव ने आज प्रेस-कॉन्फ्रेंस में लोक निर्माण विभाग के कार्यों, उपलब्धियों तथा आगामी कार्ययोजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ संवाद ऑडिटोरियम में आयोजित प्रेस-कॉन्फ्रेंस में कहा कि राज्य का सबसे बड़ा निर्माण विभाग लोक निर्माण विभाग छत्तीसगढ़ के विकास का आधार है। सड़कों, पुलों और भवनों के निर्माण के साथ विभागीय कार्यों में तेजी और प्रशासनिक कसावट लाने…

Read More

स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार का बड़ा कदम, 82 हजार से ज्यादा स्कूली वाहनों की हो रही निगरानी

लखनऊ  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर स्कूली विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर प्रदेश में मिशन सेफ फ्यूचर के साथ ही कई अभियान चलाए जा रहे हैं। इसके तहत उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग स्कूली वाहनों की फिटनेस जांच के साथ-साथ वाहन चालकों का चरित्र सत्यापन भी करा रहा है। मुख्यमंत्री ने हाल में स्कूली वाहनों की फिटनेस पर विशेष ध्यान देने और चालकों का अनिवार्य रूप से सत्यापन कराने के निर्देश दिए थे। परिवहन विभाग के 13 अगस्त तक के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में फिलहाल 19,680 स्कूल हैं। इनमें…

Read More

भारत की आर्थिक विकास यात्रा के चार स्तंभों से यूपी में निवेश की अपार संभावनाएं: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली जापान और उत्तर प्रदेश के बीच निवेश एवं औद्योगिक साझेदारी को नई ऊंचाई देने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम 'यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026' में केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारत की आर्थिक विकास यात्रा और भविष्य की निवेश संभावनाओं का विस्तृत खाका प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि भारत और जापान के संबंध लंबे समय से विश्वास पर आधारित रहे हैं और उत्तर प्रदेश तथा जापान के बीच बढ़ती साझेदारी इस विश्वास को और मजबूत करेगी। केंद्रीय मंत्री ने उत्तर प्रदेश…

Read More

लखनऊ उत्तर के विधायक डॉ. नीरज बोरा की पहल से ‘सेहत साथी’ शिविर, 197 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण

लखनऊ बोरा फाउंडेशन एवं सेवा हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में अलीगंज के सेक्टर सी स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर के निकट सेहत साथी सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सकों ने कुल 197 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें नि:शुल्क दवाएं वितरित कीं गयी। वहीं, पांच लोगों का नेत्र परीक्षण कर उन्हें नि:शुल्क चश्मे उपलब्ध कराए गए। शिविर में सामान्य स्वास्थ्य जांच के दौरान 17 लोगों का ब्लड प्रेशर और 14 लोगों की शुगर की जांच की गई। शिविर में सबसे अधिक मरीज मौसमी बीमारियों से प्रभावित मिले। इनमें…

Read More

CG High Court: शादी के बाद भी खत्म नहीं होता POCSO केस, हाईकोर्ट ने याचिका की खारिज

बिलासपुर. हाईकोर्ट ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाने के आरोप में दर्ज पाक्सो मामले में आरोपी युवक को राहत देने से इनकार कर दिया है. चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने कहा कि अपराध के समय शिकायतकर्ता नाबालिग थी तो बाद में दोनों की शादी हो जाना और साथ रहना कथित पाक्सो अपराध को समाप्त नहीं करता. कोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद एफआईआर, चार्जशीट और संज्ञान आदेश रद्द करने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी.…

Read More

गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष पर निकली भव्य कलश यात्रा, समरसता और सामाजिक एकता का दिया संदेश

लखनऊ संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में ‘समरसता संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बुधवार को लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा की शुरुआत श्री जनता हनुमान मंदिर, दीनदयाल नगर, खदरा से हुई, जो विभिन्न मंदिरों से होते हुए सीतापुर रोड स्थित शिव मंदिर, अहीवरनपुर में संपन्न हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं ने सिर पर कलश धारण कर उत्साहपूर्वक सहभागिता की। श्री जनता हनुमान मंदिर से प्रारंभ हुई यात्रा श्री राम जानकी मंदिर, माता मंदिर और हाथी…

Read More

इजरायल या तुर्की, किसकी सेना ज्यादा ताकतवर? जानिए हथियारों से लेकर परमाणु ताकत तक पूरा हिसाब

नई दिल्ली अमेरिका के दो महत्वपूर्ण सहयोगी- इजरायल और तुर्की के बीच पिछले कुछ वर्षों में संबंधों में काफी तनाव बढ़ा है. गाजा युद्ध, सीरिया में प्रभाव, पूर्वी भूमध्य सागर में ऊर्जा संसाधनों पर विवाद और राजनीतिक बयानबाजी ने दोनों देशों के बीच दूरी बढ़ा दी है. कई लोग पूछ रहे हैं कि क्या ये दोनों देश कभी सीधे युद्ध की ओर बढ़ सकते हैं. इस सवाल का जवाब समझने के लिए ग्लोबल फायरपावर (Global Firepower) 2026 की रिपोर्ट सबसे विश्वसनीय आधार है. इसमें लोगों की ताकत, हथियार, बजट, भूगोल…

Read More