लखनऊ रक्षाबंधन पर बहनों को भाइयों तक पहुंचने में किराये की चिंता न हो, इसके लिए योगी सरकार वर्ष 2017 से लगातार निशुल्क बस यात्रा का उपहार देती आ रही है। वर्ष 2017 से 2025 तक लगातार नौ रक्षाबंधन पर महिलाओं को दी गई इस सुविधा के तहत 2.01 करोड़ निशुल्क टिकट जारी किए गए। इन टिकटों के किराये पर खर्च 188.41 करोड़ रुपये (समतुल्य धनराशि) आंकी गई है। यानी योगी सरकार के कार्यकाल में रक्षाबंधन पर बहनों व महिलाओं को अब तक 188.41 करोड़ रुपये की निशुल्क यात्रा का…
Read MoreDay: August 24, 2026
हर हर महादेव’ के जयघोष से गूंजा नरेला, मंत्री विश्वास सारंग की अगुवाई में निकली बाबा महाकाल की भव्य शाही सवारी
भोपाल सावन के पावन महीने में भगवान शिव की भक्ति से सराबोर नरेला विधानसभा का वातावरण उस समय भक्तिमय हो उठा, मंत्री श्री विश्वास सारंग की अगुवाई में बाबा महाकाल की भव्य शाही सवारी निकाली गई। सवारी में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर “हर हर महादेव” और “जय श्री महाकाल” के जयघोष से पूरे क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया। स्टेशन क्षेत्र से अशोका गार्डन तक निकली भव्य सवारी में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, युवा और बच्चे उत्साह के साथ शामिल हुए। सवारी के मार्ग पर श्रद्धालुओं…
Read Moreअंतरिक्ष विज्ञान का अंतिम उद्देश्य समाज के बेहतर भविष्य का निर्माण : वैज्ञानिक त्रिवेदी
भोपाल राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (मेपकॉस्ट) द्वारा एक विशेष व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष की मुख्य थीम “विकसित भारत की ओर: नवाचार, सहयोग और वैश्विक अंतरिक्ष नेतृत्व की प्रेरणा” पर आधारित इस कार्यक्रम में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के प्रमुख वैज्ञानिक स्वप्निल त्रिवेदी ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा और भविष्य की योजनाओं पर अपने विचार व्यक्त किए। व्याख्यान के दौरान त्रिवेदी ने "आर्यभट्ट से गगनयान तक" के सफर को रेखांकित करते हुए बताया कि इसरो ने उपग्रह निर्माण, प्रक्षेपण…
Read Moreराजस्थान की 25 महिला पुलिसकर्मी बनेंगी ब्लैक कैट कमांडो, मानेसर में लेंगी कड़ी ट्रेनिंग
जयपुर राजस्थान पुलिस के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है, जहां प्रदेश की बेटियां अब आतंकवाद और आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए स्पेशल 'ब्लैक कैट' कमांडो का रूप धारण करेंगी। राजस्थान पुलिस के आरएसी एवं एमबीसी कैडर से चयनित 25 महिला पुलिस कार्मिकों को राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) के मानेसर हरियाणा स्थित प्रशिक्षण केंद्र में 12 सप्ताह के अति-कठिन और गहन कमांडो प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है। 24 अगस्त से शुरू हो रहा ये यह विशेष प्रशिक्षण 13 नवंबर तक संचालित होगा। इस दौरान महिला…
Read Moreयूपी व देश को अपमानित करने का काम करते हैं राहुल गांधी: सीएम योगी
लखनऊ 1857 के प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर नायक अवध केसरी राना बेनी माधव बख्श सिंह की 222वीं जयंती पर आयोजित भाव समर्पण समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। राहुल गांधी के मनुस्मृति को लेकर दिए गए बयान पर मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में उनसे लोकतंत्र व संविधान के प्रति जवाबदेही की अपेक्षा की जाती है। यदि मनु को जानना है तो अथर्ववेद, शतपथ ब्राह्मण और मत्स्य पुराण पढ़ना चाहिए। ऐसा कौन व्यक्ति है, जिसे जीवन…
Read Moreख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त की राशि करेंगे जारी
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 25 अगस्त को बालोद जिले के विकासखण्ड मुख्यालय डौण्डीलोहारा के लाल रघुवीर सिंह स्टेडियम में आयोजित बिहान दीदी एवं स्व-सहायता समूह के सम्मान समारोह के अवसर पर महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त 67 लाख 28 हजार 918 हितग्राहियों के खाते में 631 करोड़ 38 लाख 37 हजार 700 रूपये की राशि का अंतरण करेंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णु भैय्या के द्वारा रक्षाबंधन के ठीक पूर्व महतारी वंदन योजना की राशि बहनों के खातें में सीधे अंतरण कर लाभान्वित करेंगे। राज्य सरकार के…
Read Moreहर साल 3 फ्री गैस सिलेंडर, महिलाओं को बस में मुफ्त यात्रा; तमिलनाडु में CM विजय ने की सौगातों की बौछार
चेन्नई तमिलनाडु की सियासत और जन-कल्याणकारी नीतियों में एक नया मोड़ लाते हुए मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने विधानसभा के पटल पर जनता के लिए बड़े चुनावी वादों और राहत पैकेज की घोषणा कर दी है. राज्य सरकार ने आम परिवारों और गृहणियों को महंगाई के मोर्चे पर सीधी राहत देने के लिए साल में तीन रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर पूरी तरह मुफ्त देने का बड़ा निर्णय लिया है. इस योजना की सबसे खास बात यह है कि पात्र लाभार्थियों को किसी कतार में नहीं लगना होगा, बल्कि तीन सिलेंडरों…
Read Moreयोगी सरकार का बड़ा फैसला, अब ₹100 करोड़ से ज्यादा के प्रोजेक्ट्स की होगी थर्ड पार्टी क्वालिटी जांच
लखनऊ उत्तर प्रदेश में ₹100 करोड़ से अधिक लागत वाले बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की अब थर्ड पार्टी क्वालिटी ऑडिट (TPQA) कराई जाएगी. सड़कों, पुलों, सीवर, जलापूर्ति और अन्य सार्वजनिक उपयोगिता से जुड़े कामों की गुणवत्ता जांच की जिम्मेदारी देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों को सौंपी गई है. वित्त विभाग की ओर से जारी शासनादेश के मुताबिक प्रदेश के अलग-अलग मंडलों के लिए IITs को प्रोजेक्ट्स की जांच की जिम्मेदारी दी गई है। इसके तहत IIT कानपुर को कानपुर, लखनऊ, बांदा, प्रयागराज, अयोध्या, आगरा, झांसी और देवीपाटन मंडल के जिलों में…
Read Moreहम अहीरों के हरवाह नहीं, ठेकेदार बनना बंद कीजिए- अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
लखनऊ सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी प्रमुख ओपी राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अगर सपा प्रमुख अखिलेश यादव को पिछड़ों का नेता बनना है तो उन्हें ‘पीट देगा अहीर’ की भावना से बाहर निकलना पड़ेगा। ‘CM पिता की बदौलत ऑस्ट्रेलिया घूमने की बधाई’- ओपी राजभर ओपी राजभर ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “अखिलेश यादव जी! आपका एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें आप बता रहे हैं कि आपको खुद याद नहीं कि आप कितनी बार फेल हुए हैं।"…
Read Moreमध्यप्रदेश पुलिस की तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग और सतत प्रयासों से मोबाइल रिकवरी में बड़ी उपलब्धि
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा गुम एवं चोरी हुए मोबाइल फोन की पहचान, निगरानी तथा उनके वास्तविक धारकों तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए आधुनिक तकनीक का प्रभावी उपयोग किया जा रहा है। इसी क्रम में Central Equipment Identity Register (CEIR) पोर्टल के माध्यम से मध्यप्रदेश पुलिस ने प्रदेश में वर्ष 2019 से अब तक 70,107 गुम एवं चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को वापस लौटाने में सफलता प्राप्त की है। यह उपलब्धि केवल तकनीकी प्रणाली के उपयोग का परिणाम नहीं, बल्कि प्रदेशभर की पुलिस इकाइयों द्वारा…
Read Moreसामाजिक चेतना और जन-कल्याण को समर्पित रही कांवड़ यात्रा- राज्य मंत्री लोधी
भोपाल संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी के नेतृत्व में पंचवटी धाम, भेड़ाघाट से प्रारंभ हुई 121 किलोमीटर लंबी पांच दिवसीय भव्य कांवड़ यात्रा का प्रसिद्ध देव जागेश्वर नाथ धाम, बांदकपुर पहुँचने पर अपार श्रद्धा और उत्साह के साथ समापन हुआ। बांदकपुर धाम में राज्य मंत्री लोधी, उनके अनुज नीतेन्द्र सिंह तथा यात्रा के नेतृत्वकर्ता सत्येंद्र सिंह ने स्वजनों एवं हज़ारों कांवड़ियों के साथ माँ नर्मदा के पवित्र जल से भगवान जागेश्वरनाथ का विधि-विधानपूर्वक जलाभिषेक कर लोक-कल्याण की प्रार्थना की। राज्य…
Read Moreसीएम योगी की बड़ी सौगात, 3572 नवनियुक्त युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र
लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार, 25 अगस्त को लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हॉल में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान सीएम योगी कृषि विभाग में निष्पक्ष एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया के माध्यम से नवचयनित 3446 प्राविधिक सहायक (ग्रुप-सी) और मंडी परिषद के 126 नवनियुक्त मंडी सचिवों, यानी कुल 3572 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और चयनित कार्मिकों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। नियुक्ति पत्र वितरण के बाद सीएम चयनित युवाओं…
Read Moreसुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, जोजरी नदी किनारे 100 मीटर निर्माण पर रोक
जयपुर राजस्थान में जल संकट और नदियों में बढ़ते औद्योगिक प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। सोमवार को जोजरी नदी प्रदूषण से जुड़े एक स्वतः संज्ञान मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने नदी के किनारों के संरक्षण के लिए अंतरिम आदेश जारी किया। जस्टिस विक्रमनाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने जोजरी नदी के किनारे से 100 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार के निर्माण या विकास गतिविधियों पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। इसके अलावा कोर्ट ने पर्यावरण की…
Read Moreसेना के सम्मान में राखी का धागा, नवा रायपुर के पोस्टकार्ड पर विद्यार्थियों ने लिखे भावपूर्ण संदेश
रायपुर रक्षाबंधन के पावन अवसर पर नवा रायपुर अटल नगर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, राखी में भारतीय सेना के जवानों के सम्मान और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए भावनात्मक एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। COSA Army के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में भारतीय सेना के अधिकारियों, जूनियर कमीशंड अधिकारियों एवं अन्य रैंक सहित कुल 72 सैन्यकर्मियों ने सहभागिता की। बहनों ने बांधी राखी, जवानों को दिया सम्मान और विश्वास का संदेश कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राओं ने सैन्यकर्मियों की कलाई पर राखी बांधकर उन्हें…
Read Moreविदेशी पैसे के बल पर भारत की सामाजिक एकता को खंडित करना चाहती है कांग्रेसः मुख्यमंत्री योगी
लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रायबरेली की धरती से कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया। कहा कि कांग्रेस ने देश-समाज को बांटा, संविधान का गला घोंटा और फिर तुष्टिकरण की नीति पर चलकर विदेशी पैसे के बल पर भारत की सामाजिक एकता को खंडित करना चाहते हैं। उन्होंने प्रदेश-देशवासियों से अनुरोध किया कि इनसे सतर्क-सावधान होकर पीएम मोदी के नेतृत्व में विरासत और विकास के अभियान को बढ़ाना चाहिए। सीएम ने रायबरेली के सांसद/नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पर भी खूब निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने…
Read More
