नई दिल्ली भारत के साथ ट्रेड डील को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी एक बड़ी अपडेट दे दी है. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि दोनों देशों के बीच समझौता होगा और बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी है. जब उनसे पूछा गया कि क्या भारत के साथ ट्रेड डील जल्द होने वाली है, तो उन्होंने कहा, ‘हम समझौता करेंगे, यह काफी करीब है. लेकिन इस बार डील का स्वरूप काफी अलग होगा.’ ट्रंप के इस बयान से संकेत मिलता है कि भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर…
Read MoreDay: October 22, 2026
MP के 60 प्रोफेसर IIT गुवाहाटी में लेंगे AI ट्रेनिंग, छात्रों को भविष्य के लिए करेंगे तैयार
भोपाल प्रदेश के सरकारी कालेजों में पढ़ाने वाले शिक्षक अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) की बारीकियां सीखेंगे। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग की ओर से 22 से 26 अक्टूबर तक पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इसमें प्रदेश के 60 चयनित शासकीय कॉलेजों के शिक्षक शामिल होंगे। आइआइटी गुवाहाटी के प्रोफेसर और तकनीकी विशेषज्ञ इन शिक्षकों को प्रशिक्षण देंगे। यह कार्यशाला स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन योजना के तहत उच्च शिक्षा विभाग और आइआइटी गुवाहाटी के बीच 13 अक्टूबर को हुए अनुबंध के आधार पर आयोजित की जा रही है। इसका…
Read MoreMP Tourism: मध्य प्रदेश में 3 साल में दोगुने हुए पर्यटक, 21.5 करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा
भोपाल मध्य प्रदेश के प्राकृतिक नैसर्गिक सौंदर्य, समृद्ध संस्कृति और विरासत ने न केवल देश, बल्कि पूरी दुनिया के सैलानियों का दिल जीता है। यही कारण है कि मध्य प्रदेश में घरेलू पर्यटकों और श्रद्धालुओं की आमद में पिछले तीन वर्षों में रिकार्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है। राज्य में घरेलू पर्यटकों का आंकड़ा तीन साल में दोगुना हो चुका है। वर्ष 2023 में देश के विभिन्न हिस्सों से 11.19 करोड़ पर्यटक मध्य प्रदेश आए थे, जो 2024 में बढ़कर 13.39 करोड़ और वर्ष 2025 में छलांग लगाकर 21.5 करोड़…
Read Moreयोगी सरकार की पहल से समावेशी शिक्षा को बढ़ावा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में विद्यालयी शिक्षा को तकनीक, संवेदनशीलता और समावेशन से जोड़ने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार की शिक्षा संबंधी प्राथमिकताओं में प्रत्येक बच्चे की विशिष्ट आवश्यकताओं को समझना और उसे सीखने के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए शिक्षकों को सक्षम बनाना महत्वपूर्ण है। इसी क्रम में प्रशस्त 2.0 के माध्यम से शिक्षकों को विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की पहचान और उनकी शैक्षिक जरूरतों को समझने से संबंधित डिजिटल प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है। समावेशी शिक्षा की…
Read MoreMP में निवेश बढ़ाने का मेगा प्लान, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 से पहले आएंगी नई औद्योगिक नीतियां
भोपाल ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट-2027 (जीआइएस) से पहले मध्य प्रदेश सरकार निवेश अनुकूल नीतियां लाएगी। इनमें औद्योगिक आवास, परमाणु, ओडीओपी-जीआइ टैग, कोयला गैसीकरण और कृषि प्रसंस्करण नीति लाई जाएगी। इन नीतियों का ड्राफ्ट जल्द ही कैबिनेट में स्वीकृति के लिए लाया जाएगा। इनका मुख्य उद्देश्य उद्योगों को मध्य प्रदेश की ओर आकर्षित करना और प्रक्रियाओं को सरल बनाना है। इसी दिशा में राज्य सरकार ने मध्य प्रदेश राज्य औद्योगिक भूमि एवं भवन प्रबंधन नियम और मध्य प्रदेश ईज आफ डूइंग बिजनेस नियम, 2026 लागू कर दिए हैं। इंडस्ट्रियल हाउसिंग और कोल…
Read Moreकूनो नेशनल पार्क में प्रोजेक्ट चीता को बड़ी सफलता, 12 में से 5 मादा चीताओं ने दिया शावकों को जन्म
श्योपुर प्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क में प्रोजेक्ट चीता को बड़ी सफलता मिली है। पार्क में मौजूद 12 प्रजनन योग्य मादा चीतों में से पांच के साथ इस वर्ष नए शावक देखे गए हैं। इस उपलब्धि से वन्यजीव प्रेमियों और चीता प्रबंधन टीम में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। कूनो नेशनल पार्क में दो वर्ष या उससे अधिक उम्र की कुल 12 मादा चीते मौजूद हैं, जो इस महत्वाकांक्षी राष्ट्रीय परियोजना को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। कूनो में चीता कुनबे…
Read Moreमैहर में 23 अक्टूबर को होगा सनातन संवाद, बाबा बागेश्वर के आगमन पर जुटेंगे 50 हजार श्रद्धालु
मैहर मां शारदा की पावन नगरी मैहर में 23 अक्टूबर को सनातन धर्म और संस्कृति का संदेश गूंजेगा। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मैहर पहुंचकर श्रद्धालुओं के बीच ‘सनातन संवाद’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम का आयोजन केजेएस परिसर में किया जाएगा जहां करीब 50 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, वहीं प्रशासन और पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क हैं।…
Read More
