तेहरान ईरान और ब्रिटेन के बीच लगातार बढ़ता जा रहा है। ईरान ने ब्रिटेन की रॉयल नेवी (नौसेना), रॉयर एयर फोर्स (वायु सेना) और उसकी विदेशी खुफिया एजेंसी M16 के खिलाफ एक कड़ा फैसला लिया है।ईराने ने ब्रिटेन की सेना को आतंकवादी संगठन और खुफिया एजेंसी M16 को शत्रुतापूर्ण समूह करार दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के विदेश मंत्रालय ने रविवार को इन कदमों का एलान किया। इस फैसले के बाद अब ब्रिटेन का पूरा सैन्य और खुफिया तंत्र ईरानी सुरक्षा कानूनों के दायरे में आ गया है।…
Read MoreDay: November 2, 2026
मुकेश अंबानी की कंपनी के शेयर में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1000 अंक उछला
मुंबई शेयर बाजार सप्ताह के पहले दिन बमबम नजर आ रहा है. बीते हफ्ते के उतार-चढ़ाव के बाद सोमवार को खुलने के साथ ही सेंसेक्स-निफ्टी दोनों इंडेक्स रॉकेट बने हुए नजर आए. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स ओपन होने के साथ ही 1000 अंक चढ़ गया और 75 हजार के लेवल को पार कर गया. तो वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स भी रॉकेट की रफ्तार से भागते हुए 200 अंक से ज्यादा की छलांग लगा गया. बाजार की इस तेजी को सबसे ज्यादा…
Read Moreदेवास में शराब तस्करों ने TI को ट्रक से कुचला, मौके पर मौत
देवास देवास जिले में अवैध शराब के कारोबार और उसकी तस्करी का मामला अब एक पुलिस अधिकारी की मौत से जुड़ गया है। शराब तस्करी की सूचना पर संदिग्ध वाहन का पीछा कर उसे रोकने पहुंचे खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को आयशर वाहन ड्राइवर ने कुचल दिया। वाहन का पिछला पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। गंभीर रूप से घायल टीआई की मौत हो गई। घटना रविवार देर रात करीब 2 बजे हरदा-नेमावर हाईवे पर हुई। इस घटना ने जिले में सक्रिय अवैध शराब के कारोबार और उसके नेटवर्क…
Read Moreहैलोवीन पार्टी में कटे हुए हाथ के रूप में पहुंचीं हाइडी क्लम, डरावना लुक देखकर हैरान रह गए लोग
न्यूयॉर्क 'हैलोवीन की रानी' के नाम से मशहूर सुपरमॉडल हाइडी क्लम ने इस साल न्यूयॉर्क शहर में अपनी प्रसिद्ध हैलोवीन पार्टी की 25वीं सालगिरह मनाई। हर साल अपने अनोखे और शानदार अंदाज से सुर्खियां बटोरने वाली क्लम ने इस बार कुछ ऐसा किया, जो पहले कभी नहीं देखा गया था। इस बार वे एक कटे हुए हाथ के रूप में रेड कार्पेट पर उतरीं, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। खतरनाक ट्रक से उतरीं 'हैलोवीन क्वीन' हाइडी क्लम एक ऐसे ट्रक से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचीं, जिस पर लाल…
Read Moreहोर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए ईरान का अमेरिका को 48 घंटे का अल्टीमेटम, रखीं कई शर्तें
तेहरान ईरान ने एक बार फिर होर्मुज स्ट्रेट खोलने का प्रस्ताव अमेरिका को दिया है। ईरान और कतर ने बातचीत के जरिए अमेरिका को शर्तें मानकर दो दिन के भीतर होर्मुज खोलने का ऑफर दिया है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि कतरी मध्यस्थों के साथ बातचीत के बाद तय किया गया है कि अगर अमेरिका तेहरान की शर्तें मान लेता है तो दो दिन में होर्मुज जलडमरूमध्य (स्ट्रेट ऑफ होर्मुज) को फिर से खोल दिया जाएगा। फिलहाल अमेरिका की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया…
Read Moreमारुति की सबसे सस्ती 7-सीटर का जलवा, अक्टूबर में 13,720 लोगों ने खरीदी Eeco
नई दिल्ली भारतीय मार्केट में मारुति सुजुकी की कारों को ताबड़तोड़ ग्राहक मिल रहे हैं। अगर बीते महीने यानी अक्टूबर, 2026 की बात करें तो वैन सेगमेंट में देश की सबसे सस्ती 7-सीटर कही जाने वाली ईको को 13,720 लोगों ने खरीदा। जबकि ठीक एक साल पहले यानी सितंबर, 2026 में यह आंकड़ा 13,537 यूनिट था। दूसरी ओर FY2026-27 में जनवरी से अक्टूबर के बीच मारुति सुजुकी ईको (Maruti Suzuki Eeco) को 87,174 लोगों ने खरीदा है। आइए जानते हैं मारुति ईको के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में…
Read Moreइजराइल में सरकार गठन पर संकट, नए चुनाव टालने के लिए राष्ट्रपति हर्जोग ने की सभी दलों से अपील
यरूशलम इजराइल में हाल ही में हुए आम चुनावों के बाद सरकार गठन को लेकर राजनीतिक गतिरोध बना हुआ है। इजराइल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग (Isaac Herzog) ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की है कि वे नए चुनाव में जाने से बचने के लिए खुले दिमाग से आएं और गठबंधन सरकार बनाने के प्रयास करें। राष्ट्रपति ने नई सरकार बनाने के लिए 'नए और रचनात्मक विचारों' का आह्वान किया है। इजराइल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग का कहना है कि उन्हें बुधवार को चुनाव के आधिकारिक नतीजे मिल जाएंगे, जिसके…
Read Moreनवंबर में भारत आएंगे नेपाल के PM बालेन शाह! पीएम मोदी से होगी मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर चर्चा
नई दिल्ली भारत-नेपाल के तनाव के बीच अच्छी खबर आ रही है। जल्द ही दोनों देशों के रिश्ते एक बार फिर पटरी पर आने वाले हैं। नवंबर के आखिरी में नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह की भारत यात्रा प्रस्तावित है। इससे पहले बालेन शाह की पहली द्विपक्षीय विदेश यात्रा का एजेंडा तैयार करने के लिए भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिसरी के चार नवंबर को काठमांडू पहुंचने की उम्मीद है। यह यात्रा कई महीनों के राजनयिक तनाव के बाद हो रही है। इसमें मिसरी की एक प्रस्तावित यात्रा का टल जाना…
Read Moreअमेरिकी मिडटर्म चुनाव का भारत पर असर, H-1B वीजा से टैरिफ और रक्षा सहयोग तक बदल सकते हैं समीकरण
वॉशिंगटन इस हफ्ते, 3 नवंबर को अमेरिका के मध्यावधि चुनाव (मिडटर्म इलेक्शन) चुनाव हो रहे हैं। ये चुनाव अमेरिकी कांग्रेस (संसद) की तस्वीर तय करेंगे, जिससे पता चलेगा कि रिपब्लिकन पार्टी के नेता डोनाल्ड ट्रंप अपने कार्यकाल के बचे हुए दो वर्षों में हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स (प्रतिनिधि सभा) और सीनेट (संसद के दोनों सदन) पर किसका नियंत्रण होगा। डेमोक्रेटिक पार्टी किसी सदन में जीत जाती है तो कांग्रेस की ओर से प्रशासन के कामकाज की जांच बढ़ जाएगी। इसमें व्यापार, आव्रजन (इमिग्रेशन) और विदेश नीति जैसे मुद्दे हैं। डेमोक्रेट अगर…
Read Moreवायुसेना प्रमुख आशुतोष दीक्षित का बड़ा बयान, बोले- हर समय युद्ध के लिए तैयार रहना होगा
नई दिल्ली भारतीय वायुसेना के नए प्रमुख एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने पदभार संभालने के एक दिन बाद बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि वायुसेना का हर स्क्वाड्रन, हर रडार, हर वायु रक्षा इकाई और हर वायु सैनिक किसी भी आपात स्थिति में तुरंत जवाब देने के लिए तैयार रहना चाहिए। देश की सुरक्षा चुनौतियां लगातार बदल रही हैं। ऐसे में वायुसेना को हर समय युद्ध के लिए तैयार रहना होगा। लड़ाकू विमानों की संख्या को स्वीकृत स्तर तक पहुंचाना, हथियारों और सैन्य उपकरणों के मामले में आत्मनिर्भरता बढ़ाना…
Read Moreदीपावली-छठ पर यात्रियों को राहत, 6 से 17 नवंबर तक यूपी रोडवेज चलाएगा अतिरिक्त बसें
मथुरा दीपावली और छठ पूजा के पर्व पर यात्रियों के लिए राहत की खबर है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने त्योहारों के दौरान यात्रियों को सुगम और सुरक्षित सफर मुहैया कराने की तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं। निगम द्वारा पांच दिवसीय दीपावली महोत्सव और छठ पूजा के मद्देनजर छह नवंबर से 17 नवंबर तक विभिन्न प्रमुख मार्गों पर लगातार बसों का संचालन किया जाएगा। त्योहारों पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम पूरी तरह मुस्तैद है। छह नवंबर से शुरू होकर 17 नवंबर तक…
Read Moreचक्रवात ‘मुरासु’ का खतरा, आंध्र प्रदेश में 120 Kmph की रफ्तार से टकरा सकता है तूफान
नई दिल्ली पिछले दिनों चक्रवाती तूफान अर्नब ने कई राज्यों में भीषण तबाही मचाई थी। उससे अभी तक लोग उबरे नहीं हैं कि एक और चक्रवाती तूफान दस्तक देने जा रहा है। इसका नाम मुरासु रखा गया है। यह चक्रवाती तूफान एक नवंबर को गहन डिप्रेशन में और अधिक तीव्र होकर चक्रवाती तूफान मुरासु में बदल गया है। यह बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पश्चिम और उससे सटे पश्चिम मध्य हिस्से में केंद्रित है। इसके पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और दो नवंबर की सुबह के आसपास बंगाल की…
Read Moreअकोला में एकनाथ शिंदे की शिवसेना को मजबूती, 5 निर्दलीय पार्षद सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल
मुंबई महाराष्ट्र के अकोला जिले की राजनीति से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना की ताकत बढ़ गई है। मूर्तिजापुर नगर पालिका के पांच निर्दलीय पार्षदों ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ शिवसेना का दामन थाम लिया है। इन सभी नेताओं ने शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में रविवार को पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मूर्तिजापुर के 5 निर्दलीय पार्षद शिवसेना में शामिल शिवसेना में शामिल होने वाले पांच पार्षदों में संदीप दौलतराव सरनाईक, सारिता काले पाटील, पूनम रवि माडक, ममता…
Read Moreअक्टूबर में GST कलेक्शन ने बनाया रिकॉर्ड, 22.9% उछाल के साथ सरकारी खजाने में आए ₹2.31 लाख करोड़
नई दिल्ली रविवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर में भारत सरकार का ग्रॉस वस्तु एवं सेवा कर संग्रह (GST Collection) 2.31 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल के इसी महीने की तुलना में 22.9% अधिक है। चालू वित्तीय वर्ष यानी 2026-27 के पहले सात महीनों (अप्रैल-अक्टूबर) के लिए कुल ग्रॉस GST कलेक्शन 14.78 लाख करोड़ रुपये हो गया है, जो पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 13.2% की बढ़ोतरी को दर्शाता है। अक्टूबर में ग्रॉस घरेलू रेवेन्यू 15.8% बढ़कर 1.59 लाख करोड़ रुपये हो गया, जबकि…
Read Moreनेतन्याहू को हटाने के लिए विपक्ष की बड़ी तैयारी, गादी आइसेनकोट बन सकते हैं नए प्रधानमंत्री
यरूशलम इजरायल के चर्चित प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की कुर्सी खतरे में नजर आ रही है। बीते चुनाव में उन्हें स्पष्ट जनादेश नहीं मिला। उन्हें क्या, किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत हासिल नहीं हुआ है। इसके बाद से वहां नई सरकार के गठन पर असमंजस के बादल नजर आ रहे हैं। हालांकि, अब जो खबर सामने आ रही है वह नेतन्याहू की चिंता बढ़ा सकती है। दो प्रमुख अरब पार्टियां राआम (Ra'am) और जॉइंट लिस्ट (Joint List) नेतन्याहू को सत्ता से हटाने के लिए गादी आइसेनकोट के नेतृत्व वाले विपक्षी…
Read More
