गुना में नेशनल हाइवे- 46 पर फिल्मी स्टाइल में बदमाशों ने नई नवेली दुल्हन का किया अपहरण, दूल्हे पर जानलेवा हमला कर फरार

गुना
गुना में नेशनल हाइवे- 46 पर फिल्मी स्टाइल में बदमाशों ने नई नवेली दुल्हन का अपहरण कर लिया और दूल्हे पर जानलेवा हमला कर फरार हो गए. दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान खड़े हो रहे है. हालांकि, पुलिस अपहरणकर्ताओं की तलाश शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें :  धान खरीदी पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर सीएम साय का तंज, बोले– मुद्दों के अभाव में सड़क पर उतरी कांग्रेस

यह पूरी घटना धरनावदा थाना क्षेत्र के देहरी गांव के पास की है. बताया जा रहा है कि अशोकनगर से दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर राजस्थान के सवाई माधोपुर जा रहा था. इस दौरान एक काली स्कॉर्पियो से बदमाश आए और दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी को रोक लिया. पहले बदमाशों ने गाड़ी का कांच तोड़ा, फिर चारों टायर पंचर कर दिए.

ये भी पढ़ें :  1983 वर्ल्ड कप जीत के जश्न का वायरल बिल निकला फर्जी, कीर्ति आजाद ने किया खुलासा

इसके बाद चाकू की नोंक पर दुल्हन को गाड़ी में बैठाकर फरार हो गए. विरोध करने पर बदमाशों ने दुल्हे पर जानलेवा हमला कर दिया. मामले की सूचना मिलते ही रूठियाई चौकी पुलिस मौके पर पहुंची. फिलहाल, पुलिस हाइवे पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रही है. ताकि आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके. वहीं इस घटना को प्रेम-प्रसंग से भी जोड़ा जा रहा है.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment