टाइगर श्रॉफ के बर्थडे पर ‘बागी 4’ का पोस्टर किया शेयर

मुंबई

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ अपनी अपकमिंग फिल्म 'बागी 4' में एक अलग अंदाज में एक्शन करते नजर आएंगे। अपने बर्थडे के मौके पर फिल्म से जुड़ा एक दमदार पोस्टर शेयर कर एक्टर ने बताया कि इस बार अदायगी हटकर होगी। उन्होंने रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। जानिए ये फिल्म इस साल कब रिलीज हो रही है।

इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्म Baaghi 4 का पोस्टर शेयर करते हुए Tiger Shroff ने कैप्शन में फिल्म से जुड़ी हिंट भी दी। उन्होंने लिखा, 'जिस फ्रैंचाइजी ने मुझे पहचान दी और मुझे खुद को एक एक्शन हीरो के तौर पर साबित करने का मौका दिया, वही फ्रैंचाइजी अब मेरी पहचान बदल रही है। इस बार वह एकदम अलग है और मुझे उम्मीद है कि आप लोग उसे उसी तरह स्वीकार करेंगे, जैसे 8 साल पहले करते थे।'

ये भी पढ़ें :  कमाई के मामले में हॉलीवुड सितारों से निकले आगे शाहरुख

शेयर किए गए क्लोजअप पोस्टर में टाइगर सख्त अंदाज में नजर आए। उनके चेहरे पर जहां खून के निशान हैं, वहीं आंखों में निडरता दिखाई दी। फिल्म 5 सितंबर 2025 को थिएटर्स में रिलीज हो रही है।

पोस्ट पर सेलेब्स के रिएक्शन
'बागी 4' के नए पोस्टर को देखकर फैंस के साथ सेलेब्स भी एक्साइटेड हैं। टाइगर की मां आयशा श्रॉफ ने लिखा, 'जन्मदिन का बेस्ट तोहफा।' फिल्म 'बागी 4' से डेब्यू को तैयार हरनाज सिंधू ने जन्मदिन की बधाई देते हुए टाइगर के किरदार का जिक्र करते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थडे रॉनी।' अर्जुन कपूर ने उत्सुकता जाहिर करते हुए लिखा, 'आतंक।'

ये भी पढ़ें :  इन एप्स से बनाए अपने स्मार्टफोन को और तेज

टाइगर ने काटा केक
इस बीच टाइगर श्रॉफ का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह अपनी टीम के बीच केक काटते दिखाई दिए। टाइगर श्रॉफ के हेयर स्टाइलिस्ट अमित यशवंत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें अभिनेता केक काटते और उनकी पूरी टीम उन्हें बधाई देती नजर आई। अमित ने शेयर किए गए वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, "हैप्पी बर्थडे भाई।" वीडियो में टाइगर टीम के साथ हंसी-मजाक करते कैमरे में कैद हुए।

ये भी पढ़ें :  Apple ला रहा है iOS 26.1, नए iPhone में ये फीचर्स और अपडेट होंगे शामिल

'बागी 4' में नजर आएंगे ये सितारे
'बागी 4' में टाइगर के साथ संजय दत्त, सोनम बाजवा और हरनाज संधू समेत अन्य कलाकार अहम भूमिका में नजर आएंगे। ए. हर्षा ने निर्देशन किया है। नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले साजिद नाडियाडवाला ने फिल्म का निर्माण किया है। जानकारी के अनुसार 'बागी 4' के अलावा टाइगर के पास 'हाउसफुल 5' भी है, जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार के साथ ही अन्य सितारे भी अहम भूमिका में हैं।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment