जल्द विवाह के लिए होलिका दहन की आग में डाले ये पांच चीजें

हिंदू धर्म में हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन होली का त्योहार मनाया जाता है. होली के त्योहार को बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के तौर पर मनाया जाता है. होली के एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है. मान्यता है कि होलिका दहन के दिन कुछ विशेष उपायों को करने से जीवन की सारी परेशानियां खत्म हो जाती हैं. साथ ही इस दिन होलिका की आग पांच चीजें डालने से जल्द विवाह के योग बनते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि ये पांच चीजें कौनसी हैं.

ये भी पढ़ें :  काफी ट्रेंड में है Tata Play Fiber, रिचार्ज के साथ मिलेंगे OTT बेनिफिट्स, 750 में मिलेगी 100 Mbps इंटरनेट स्पीड

इस साल कब है होलिका दहन?
इस साल फाल्गुल माह की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 13 मार्च को सुबह 10 बजकर 35 पर हो जाएगी. वहीं इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 14 मार्च को दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर हो जाएगा. ऐसे में होलिका दहन 13 मार्च को किया जाएगा. इसके अगले दिन यानी 14 मार्च को होली खेली जाएगी.

हवन सामग्री में घी
अगर विवाह में अड़चने आ रही हैं, तो होलिका दहन के समय हवन सामग्री में घी मिलाकरआग में डालें . हिंदू धर्म शास्त्रों में बताया गया है कि ऐसा करने से विवाह की अड़चने समाप्त होती हैं. साथ ही विवाह के योग जल्दी बनते हैं.

ये भी पढ़ें :  जॉनी डेप से अलग होने के बाद एंबर हर्ड जुडवां बच्चों की मां बनी, पोस्ट शेयर कर दिखाई मासूमों की झलक, बोलीं- फैमिली कंप्लीट

पांच हल्दी की गांठे
अगर विवाह में देरी हो रही है, तो पांच हल्दी की गांठे लें. गांठे लेकर होलिका दहन के समय परिक्रमा करें. फिर वो हल्दी की गांठे होलिका की जलती हुई अग्नी में डाल दें. ऐसा करने विवाह में आ रहीं समस्याएं दूर होती हैं. साथ ही जल्द विवाह के योग बनते हैं.

नारियल का गोला
होलिका दहन के समय नारियल के गोले को कलावे से बांधकर सिर पर सात बार घुमाकर होलिका की आग में डाल दें. ऐसा करने से विवाह जल्दी होता है.

ये भी पढ़ें :  'नागिन' के 7वें सीजन में प्रियंका चाहर चौधरी की एंट्री!

घी में भिगोई हुईं 108 बातियां
होलिका दहन के समय घी में भिगोई हुईं 108 बातियों को होलिका की आग में डाल दें. इससे विवाह में आ रही सारी समस्याएं समाप्त हो जाती हैं.

सुपारी
अगर आपके विवाह में देरी हो रही है, तो होलिका दहन के समय सुपारी आग में डाल दें. ऐसा करने से भी विवाह में आ रही परेशानियां दूर होती हैं और जल्द विवाह के योग बनते हैं.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment