रायपुर ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री सिहावा विधानसभा के लिए हुए रवाना… हेलीपैड में पत्रकारों से प्रदेश के प्रमुख मुद्दों पर की चर्चा

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 11 जनवरी, 2023

 

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के लिए सिहावा विधानसभा रवाना हुए। इस दौरान हेलीपैड में पत्रकारों से चर्चा की। तीन चौथाई विधानसभा कवर करने पर और विधायकों की रिपोर्ट पर सीएम बघेल ने कहा, मुख्य रूप से शासकीय योजना गरीबों की योजना है। चाहे राशन देने की बात हो या भूमिहीन कृषक मजदूर योजना या अन्य योजना, सभी योजनाओं का लाभ आम जनता उठा रही है।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सिकल सेल संस्थान के ‘‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’’ का करेंगे भूमिपूजन

सीएम बघेल ने कहा, 5 जगह चुनाव हुए, जहां रिजल्ट हमारे फेवर में आया। भेंट मुलाकात कार्यक्रम के जरिए विधायकों को भी लगातार उनके कार्य बताए जा रहे हैं। जब कार्य अच्छा होगा तो टिकट काटने जैसी कोई बात नहीं आएगी, लेकिन अगर स्थिति नहीं सुधरी तो आगे निर्णय किया जाएगा।

गोबर से भी पेंट बनाए जाने के सवाल पर सीएम ने कहा, गोबर से पेंट बनाए जाने के अलावा और भी अनेकों कार्य आगे किए जाएंगे। जैसे अब गोठान बिजली उत्पादन केंद्र के रूप में उभर रहा है। अब गांव की महिलाएं बिजली उत्पादन करेंगी। जो कार्य बड़े लोगों द्वारा किया जाता था वो अब ग्राम की महिलाए करेंगी।

ये भी पढ़ें :  विधानसभा में छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी सुरक्षा विधेयक-2023 पारित, पत्रकार साथियों के लिए अविस्मरणीय : CM बघेल

राहुल गांधी की आस्था पर सवाल उठाए जाने को लेकर सीएम बघेल ने कहा, दूसरे देशों में एक ग्रंथ होता है पर हमारे यहां अलग-अलग मान्यता के लोग हैं। हम गीता, रामायण और कई अन्य चीजों को मानते हैं। हमारे ऋषि भी अनेकों हैं। ईस्ट भी अनेकों हैं, ग्रंथ भी कई हैं। जो गुरु है वह इंसान है, जो अपने तप और अध्यन से इतनी ऊंचाई प्राप्त कर लेता है कि ईश्वर तक पहुंच जाता है पर यह खट्टर जी को तो समझ आना नहीं है। भक्त और भगवान के बीच का ताल मेल उन्हें कभी समझ नहीं आएगा।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment