आज है पंडित लखनलाल मिश्र की जन्म जयंती… देशवासियों को स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करते देख, व्यथित हो उठता था पंडित लखनलाल मिश्र जी का मन

पंडित लखनलाल मिश्र- संक्षिप्त परिचय (ज. 24 सितंबर 1909 | नि. 16 मार्च 1984) पंडित लखनलाल मिश्र का जीवन स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में त्याग, साहस और राष्ट्रप्रेम का प्रतीक है। वे छत्तीसगढ़ के एक प्रतिष्ठित मालगुजार परिवार से संबंध रखते थे और उनके पारिवारिक परिवेश में सामाजिक सेवा और देशभक्ति की गहरी जड़ें थीं। उनका जन्म 24 सितंबर 1909 को हुआ था और उनका जीवन त्याग, सेवा और राष्ट्रभक्ति का प्रतिमान बना। वे अंग्रेजों के शासनकाल में पुलिस दरोगा के रौबदार पद पर सं 1932 से कार्यरत थे, लेकिन…

Read More

वाह पुलिस.. कमरछठ पूजा पर महिलाओं को साइबर अपराध से बचाव के लिए किया गया जागरूक, वीडियो आया सामने

आरंग, जिला रायपुर | दिनांक: 02 सितंबर 2026 खमरछठ पूजा के अवसर पर पूजा में शामिल महिलाओं को साइबर अपराधों से बचाव एवं सुरक्षित डिजिटल लेन-देन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा विशेष साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, OTP फ्रॉड, KYC अपडेट के नाम पर ठगी, फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर ठगी, डिजिटल अरेस्ट, UPI फ्रॉड तथा सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले साइबर अपराधों के संबंध में जानकारी दी गई।   View this post on Instagram पुलिस…

Read More

IAS राणा की महिला समूहों से भेंट, सुकमा एवं दंतेवाड़ा जिलें में भी धागाकरण प्रशिक्षण प्रारंभ करने के निर्देश दिये, रेशम एवं धागाकरण केन्द्रों का किया निरीक्षण

न्यूज़ राइटर, रायपुर टसर कृमिपालन एवं धागाकरण को बढ़ावा देने 50 हितग्राहियों को प्रशिक्षण दिये जाने के निर्देश रायपुर 19 अगस्त 2026 / छत्तीसगढ़ शासन, ग्रामोद्योग विभाग के सचिव सह संचालक श्री राजेश सिंह राणा द्वारा आज बस्तर जिलें के ककून बैंक, धागाकरण केन्द्र धरमपुरा, जगदलपुर तथा केन्द्रीय रेशम बोर्ड के रिसर्च सेंटर, धरमपुरा जगदलपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सचिव श्री राजेश राणा ने कोसा कृमिपालन एवं धागाकरण कार्य का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों एवं हितग्राहियों से कार्य की प्रगति तथा उत्पादन की जानकारी ली। उन्होने धागाकारकों…

Read More

City Event : सायाजी रायपुर में शुरू हुआ ‘चौपाटी क्रेविंग्स’ फूड फेस्टिवल, शहरवासियों को मिलेगा देशभर के स्ट्रीट फूड का स्वाद

न्यूज़ डेस्क, रायपुर, 8 अगस्त 2026। सायाजी रायपुर ने शहर में ‘चौपाटी क्रेविंग्स’ फूड फेस्टिवल का शुभारंभ किया है। यह फूड फेस्टिवल भारत की लोकप्रिय चौपाटियों और स्ट्रीट फूड की जीवंत संस्कृति, स्वाद और आकर्षण को एक ही छत के नीचे प्रस्तुत कर रहा है। फेस्टिवल का शुभारंभ 7 अगस्त 2026 को क्रेविंग्स रेस्टोरेंट, सायाजी रायपुर में हुआ और यह 23 अगस्त 2026 तक जारी रहेगा। इस दौरान मेहमानों को देश के अलग-अलग हिस्सों के लोकप्रिय स्ट्रीट फूड के स्वाद का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। भारत की चौपाटियां और…

Read More

बाल श्रम निषेध दिवस पर बाल आयोग का बड़ा एक्शन..डॉ. वर्णिका शर्मा के नेतृत्व में बाल श्रम पर बड़ी कार्रवाई, जोखिमपूर्ण फैक्ट्री से 9 नाबालिग मुक्त, कुल 20 बच्चों को संरक्षण

न्यूज़ डेस्क, रायपुर, 12 जून 2026   विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के नेतृत्व में बच्चों के संरक्षण हेतु प्रदेशभर में विशेष कार्रवाई की गई। इस दौरान रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र से 9 नाबालिग बच्चों, बिलासपुर में आरपीएफ के माध्यम से 7 बच्चों तथा रायपुर जीआरपी के माध्यम से 4 बच्चों का रेस्क्यू कर कुल 20 बच्चों को संरक्षण में लिया गया। इसी क्रम में आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा के नेतृत्व में राजधानी रायपुर के उरला स्थित मारुति…

Read More

सराहनीय.. पत्थर शरीर वाली बच्ची के उपचार को लेकर बाल आयोग सक्रिय, डॉ. वर्णिका शर्मा के निर्देश पर बच्ची के बेहतर उपचार की दिशा में बड़ा कदम

आयोग की पहल पर बच्ची को मिली उसके नाम पर जुटाई गई सहायता राशि   उर्वशी मिश्रा, न्यूज़ राइटर, रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा द्वारा सोशल मीडिया में प्रसारित समाचार एवं आयोग को प्राप्त आवेदन पत्र का संज्ञान लेते हुए बीजापुर जिले के नेलसनार क्षेत्र अंतर्गत बेंगोफर पारा, कौरगांव निवासी गंभीर रूप से बीमार नाबालिग बच्ची के उपचार हेतु प्राप्त दान एवं सहायता राशि के संबंध में जांच की कार्यवाही कराई जा रही है। प्राप्त आवेदन में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ब्रजराज रजक एवं…

Read More

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : CM विष्णु देव साय

  मुख्यमंत्री ने अपने अनुभव साझा कर गांव के विकास में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका को बताया महत्वपूर्ण मुख्यमंत्री पंचायती राज दिवस के अवसर पर आयोजित पंचायत पदाधिकारी सम्मेलन में हुए शामिल     उर्वशी मिश्रा, रायपुर  रायपुर। डबल इंजन की हमारी सरकार पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में गांवों के समग्र विकास का नया अध्याय लिखा जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर…

Read More

कांग्रेस और INDI गठबंधन का महिलाओं के अधिकारों के प्रति नकारात्मक रुख उजागर : CM विष्णु देव साय

  नारी सशक्तीकरण के मुद्दे पर राजनीति करने वालों को देश की महिलाएं समय आने पर लोकतांत्रिक तरीके से देंगी जवाब – मुख्यमंत्री साय नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध, मातृशक्ति के सम्मान और भागीदारी का विरोध : मुख्यमंत्री   उर्वशी मिश्रा, रायपुर  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ से जुड़े 131वें संविधान संशोधन विधेयक के विरोध को लेकर कांग्रेस और INDI गठबंधन पर तीखा प्रहार करते हुए कहा है कि यह विरोध केवल एक कानून का विरोध नहीं है, बल्कि देश की मातृशक्ति के अधिकार,…

Read More

Exclusive Breaking : IPL का सट्टा सरगना बाबू खेमानी माँग चुका है अनिरुद्धाचार्य से डिफेंडर, वीडियो आया सामने

न्यूज़ डेस्क, न्यूज़ राइटर   रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहाँ आईपीएल सट्टे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक चर्चित सट्टा किंग को गिरफ्तार किया है।   लेकिन इस गिरफ्तारी की कहानी में एक ऐसा ट्विस्ट है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। दरअसल, ये वही शख्स बताया जा रहा है, जो मशहूर कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज की कथा में दहेज में ‘डिफेंडर गाड़ी’ मांगने के वीडियो से वायरल हो चुका है।   आईपीएल सीजन के बीच रायपुर पुलिस लगातार…

Read More

कटगी में ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी भीषण आग: नगदी समेत लाखों का नुकसान, फायर ब्रिगेड ने बमुश्किल पाया आग पर काबू

                उर्वशी मिश्रा, कटगी   बलौदा बाजार जिले के कसडोल तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत कटगी में सोमवार तड़के बड़ी आगजनी की घटना सामने आई। जहां के रमेश ऑटो पार्ट्स की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई, आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में पूरी दुकान इसकी चपेट में आ गई और अंदर रखा सामान धू-धू कर जलने लगा। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीण अपने स्तर पर आग पर काबू पाने के लिए आग…

Read More

बस्तर 2.0 की शुरुआत: CM विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया आमंत्रण, विकास का ब्लूप्रिंट सौंपा

  बस्तर के लिए 360° प्लान-टूरिज्म, स्टार्टअप, इंफ्रा और इनोवेशन पर फोकस पीएम का बस्तर दौरा बनेगा टर्निंग पॉइंट, बड़े प्रोजेक्ट्स की सौगात   नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर बस्तर के भविष्य की एक नई तस्वीर पेश की। इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने न केवल नक्सलवाद के अंत के बाद प्रदेश में आई शांति के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया, बल्कि बस्तर के समग्र विकास का एक विस्तृत और दूरदर्शी ब्लूप्रिंट भी सौंपा। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री को मानसून के…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की, मां दुर्गा स्वरुप नव कन्याओं को कराया भोजन 

  उर्वशी मिश्रा, रायपुर/जशपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने गृह निवास बगिया में चैत्र शुक्ल पक्ष रामनवमी के पावन अवसर पर परिवार सहित विधि-विधान से मां दुर्गा कर पूजा-अर्चना की तथा प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने बगिया में धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ मां दुर्गा स्वरुप नन्हीं नव कन्याओं को भोजन कराया। मुख्यमंत्री निवास में चैत्र नवरात्र के शुभ अवसर पर श्री रामनवमी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। 25 मार्च से प्रारंभ हुए इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूरे…

Read More

खल्लारी रोप-वे हादसा: CM विष्णुदेव साय ने सहायता राशि की घोषणा की, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई

      उर्वशी मिश्रा, रायपुर    रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महासमुंद जिले के खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुई रोप-वे दुर्घटना में प्रभावित परिवारों के लिए सहायता राशि की घोषणा की है। उन्होंने दिवंगत श्रद्धालु के परिजन को 5 लाख रुपए एवं घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान करने का निर्णय लिया है, ताकि इस कठिन समय में उन्हें संबल मिल सके। मुख्यमंत्री साय ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस दुःख की…

Read More

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र, बोले- “आदिवासी समाज और मातृशक्ति का अपमान देश कभी स्वीकार नहीं करेगा”

    उर्वशी मिश्रा, रायपुर    रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को कड़ा पत्र लिखकर भारत की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ हाल ही में हुए व्यवहार पर गहरी आपत्ति जताई है। मुख्यमंत्री साय ने कहा है कि जनजातीय समाज से आने वाली देश की प्रथम महिला राष्ट्रपति के साथ किया गया यह व्यवहार केवल एक व्यक्ति का नहीं बल्कि देश की सर्वोच्च संवैधानिक संस्था, आदिवासी समाज और मातृशक्ति का अपमान है। मुख्यमंत्री साय ने अपने पत्र में कहा है कि भारत…

Read More

दो दिनों में 4 स्कूली छात्रों ने दी जान: 12वीं के 2, 9वीं-10वीं के 1-1, विशेषज्ञ बोले- अभिभावक बच्चों के ऊपर दबाव न बनाएं, संवाद जरूरी

  उर्वशी मिश्रा, रायपुर परीक्षा के दबाव के बीच जिले में 48 घंटे के भीतर 4 स्कूली छात्रों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इनमें दो छात्र 12वीं और एक-एक छात्र 9वीं व 10वीं के थे। लगातार हुई घटनाओं ने अभिभावकों और स्कूलों की चिंता बढ़ा दी है। कोतवाली थाना क्षेत्र में 10वीं की छात्रा ने घर में फांसी लगा ली। वह बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रही थी और घटना के समय घर पर अकेली थी। उरगा थाना क्षेत्र के धमनागुड़ी मोहार गांव में 9वीं की छात्रा तालाब के…

Read More