Breaking
19 Nov 2026, Thu

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की, मां दुर्गा स्वरुप नव कन्याओं को कराया भोजन 

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर/जशपुर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने गृह निवास बगिया में चैत्र शुक्ल पक्ष रामनवमी के पावन अवसर पर परिवार सहित विधि-विधान से मां दुर्गा कर पूजा-अर्चना की तथा प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने बगिया में धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ मां दुर्गा स्वरुप नन्हीं नव कन्याओं को भोजन कराया।

मुख्यमंत्री निवास में चैत्र नवरात्र के शुभ अवसर पर श्री रामनवमी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। 25 मार्च से प्रारंभ हुए इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूरे भक्तिभाव के साथ शामिल होकर पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें :  रायपुर : नवा रायपुर में आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर निर्माणाधीन जीवंत संग्रहालय पूर्णतः की ओर

 

25 मार्च से प्रारंभ रामनवमी महायज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता

25 मार्च को चैत्र शुक्ल पक्ष सप्तमी पर कलश यात्रा, मूर्ति स्थापना पूजन, हवन, आरती लीला भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। 26 मार्च को चैत्र शुक्ल पक्ष अष्टमी पर पूजन, हवन, आरती प्रवचन, लीला, भजन कीर्तन, 27 मार्च को चैत्र शुक्ल पक्ष नवमी में पूजन, हवन, आरती, नवकन्या पूजन, पूर्णाहूति आरती, रात्रि लीला, भजन कीर्तन, 28 मार्च को चैत्र शुक्ल पक्ष दशमी सहस्त्र स्नान, आशीर्वाद मूर्ति विसर्जन प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है।

ये भी पढ़ें :  गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही : मोर गाँव मोर पानी" अभियान के तहत योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने के निर्देश

इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के साथ-साथ ओडिशा, झारखंड और मध्यप्रदेश से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। पूरे कार्यक्रम का संचालन धर्म संस्थापक परम पूज्य स्वामी धनपति पण्डा जी महाराज (गुरुधाम मुंडियापानी, लैलूंगा, रायगढ़) के आशीर्वाद में किया जा रहा है। चैत्र नवरात्रि में यह महायज्ञ वर्ष 1993 से निरंतर आयोजित किया जा रहा है, जो क्षेत्र की आस्था और परंपरा का प्रतीक बन चुका है। चार दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में भक्ति संगीत, कथा-प्रवचन और विविध धार्मिक अनुष्ठानों से बगिया पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहेगा।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *