ग्वालियर
त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए नई दिल्ली-बेंगलुरु कैंट के बीच संचालित की जा रही आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का पहला फेरा 18 नवंबर को नई दिल्ली से रवाना हो चुका है। अब यह ट्रेन 24 नवंबर को बेंगलुरु कैंट से वापसी के लिए रवाना होगी।
ग्वालियर और वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर इसके ठहराव निर्धारित किए गए हैं। गाड़ी संख्या 04006 नई दिल्ली-बेंगलुरु कैंट फेस्टिवल स्पेशल 18 नवंबर को दोपहर 1:20 बजे नई दिल्ली से रवाना हुई थी। यह शाम 6:22 बजे ग्वालियर और रात 8:32 बजे झांसी पहुंची। यहां से बीना, भोपाल, इटारसी, खंडवा, भुसावल, मनमाड, दौंड और सोलापुर होते हुए बेंगलुरु कैंट के लिए रवाना हुई।
ट्रेन में कुल 22 कोच
अब वापसी में गाड़ी संख्या 04005 बेंगलुरु कैंट-नई दिल्ली स्पेशल 24 नवंबर को दोपहर 3:45 बजे बेंगलुरु कैंट से रवाना होगी। यह 25 नवंबर की सुबह 4:05 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी और सुबह 6:20 बजे ग्वालियर पहुंचेगी। पांच मिनट के ठहराव के बाद सुबह 6:25 बजे ग्वालियर से रवाना होकर आगरा और मथुरा होते हुए दोपहर 12 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इस विशेष ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए गए हैं।
इनमें आठ सामान्य द्वितीय श्रेणी, नौ शयनयान, एक द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित, दो द्वितीय सह तृतीय श्रेणी वातानुकूलित और दो एसएलआर कोच शामिल हैं।
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर 20 नवंबर से 29 दिसंबर तक बैलास्ट लेस ट्रैक निर्माण कार्य प्रस्तावित है। इसके चलते वापसी दिशा की ट्रेन संख्या 04005 का संचालन प्रभावित हो सकता है और ट्रेन विलंब से भी चल सकती है।
सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल
दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण
सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है।
अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे।
उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित।
आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp)
Email- hrnewswriter@gmail.com