Breaking
20 Nov 2026, Fri

जबलपुर में बनेगी 112 KM लंबी ग्रेटर रिंग रोड, 3 नेशनल हाईवे जुड़ने से घटेगा ट्रैफिक

जबलपुर
मध्य प्रदेश के जबलपुर में 112 किलोमीटर लंबी ग्रेटर रिंग रोड (Jabalpur Greater Ring Road) डेढ़ साल में बनकर तैयार हो जाएगी। यह शहर से गुजरने वाले तीन राष्ट्रीय राजमार्गों को आपस में जोड़ेगी। हालांकि, रिंग रोड से शहर के प्रमुख हिस्सों को जोड़ने वाली कनेक्टिंग सड़कें नहीं बनीं तो इसका अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाएगा।

जबलपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने शहर को रिंग रोड से जोड़ने के लिए तीन जंक्शन पर लिंक रोड बनाने की योजना तैयार की है। इनमें से एक सड़क बनकर तैयार हो गई है, जबकि दूसरी पर काम जारी है और तीसरी योजना शुरुआती चरण में है।

मास्टर प्लान लागू होने का इंतजार
शहर में बढ़ती आबादी और तेजी से हो रहे वि
स्तार के कारण सड़कों पर यातायात का दबाव लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में रिंग रोड को शहर की प्रमुख सड़कों से जोड़ने के लिए लिंक रोड का नेटवर्क विकसित करना जरूरी है। इसके लिए शहर के नियोजित विस्तार और नई विकास योजनाओं को लागू करने में मास्टर प्लान की अहम भूमिका है। विडंबना यह है कि दो महीने पहले तैयार हो चुका मास्टर प्लान अब तक गजट नोटिफिकेशन के इंतजार में है। इसके अटकने से विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में भी बाधा आ रही है। इसे कोर्ट के आदेश की अवमानना से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें :  मध्य प्रदेश की आउटर रिंग रोड से जुड़ेंगे फोरलेन ग्रीनफील्ड हाईवे, सफर होगा तेज; जबलपुर को मिलेगी नई रफ्तार

इन सड़कों का चौड़ीकरण जरूरी
पाटन रोड पर नुनसर से आगे रिंग रोड तक जाने वाली सड़क। इस क्षेत्र में तेजी से शहरी विस्तार हो रहा है।

दमोह रोड, जो अब राष्ट्रीय राजमार्ग में शामिल है। इसका चार लेन में विस्तार जरूरी है।

खजरी बायपास से पुरैना मार्ग का चौड़ीकरण।

निवास रोड का चौड़ीकरण।

निवास रोड पर पिपरिया होते हुए एयरपोर्ट रोड तक सड़क का चौड़ीकरण।

आईटीआई तिराहे से कटंगी रोड का चौड़ीकरण।

नए निवेश क्षेत्र में शामिल हैं इलाके
शहर का नया मास्टर प्लान लागू होने के बाद प्रस्तावित निवेश क्षेत्र में विकास योजनाओं का विस्तार किया जा सकेगा। नगर के पाटन बायपास, माढ़ोताल और आईटीआई की ओर तेजी से विकास हो रहा है। यहां नई कॉलोनियां भी बस रही हैं। इंजीनियर और टाउन प्लानर संजय वर्मा के अनुसार, इस क्षेत्र में रिंग रोड से कनेक्टिविटी मिलने पर सड़क नेटवर्क बेहतर होगा और विकास को गति मिलेगी। नए निवेश क्षेत्र में सड़क, परिवहन और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास की संभावनाएं बढ़ेंगी। इससे आवासीय और व्यावसायिक गतिविधियों को भी विस्तार मिल सकेगा। बेहतर सड़क संपर्क होने से शहर के अन्य हिस्सों तक पहुंच आसान होगी।

ये भी पढ़ें :  MP में 5 अप्रैल तक ओले और आंधी-बारिश की चेतावनी, भोपाल-इंदौर समेत 30 जिलों में बारिश का अलर्ट

जेडीए की तीन लिंक रोड की योजना
रिंग रोड से शहर को जोड़ने के लिए जेडीए ने तीन प्रमुख स्थानों पर लिंक रोड बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। इनमें 0 डिग्री से पाटन बायपास तक सड़क का निर्माण पूरा हो चुका है। यह सड़क नागपुर रोड और कटनी रोड से होते हुए रिंग रोड तक कनेक्टिविटी देती है। वहीं, विजय नगर की ओर से पाटन बायपास तिराहे पर लाल हवेली के पास तक सड़क निर्माण के लिए अर्थवर्क का काम जारी है। इसके अलावा माढ़ोताल पुल के समीप से लिंक रोड को आगे रिंग रोड से जोड़ने की योजना शुरुआती चरण में है। इन सड़कों के तैयार होने से शहर की प्रमुख सड़कों पर यातायात का दबाव कम हो सकेगा।

ये भी पढ़ें :  केन्द्र सरकार युवाओं की भविष्य सुरक्षा के लिए पूर्ण प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

तीन प्रस्ताव किए गए तैयार- अधीक्षण यंत्री
रिंग रोड से कनेक्टिविटी के लिए प्राधिकरण ने तीन प्रस्ताव तैयार किए हैं। इनमें 0 डिग्री से पाटन बायपास तक सड़क का निर्माण पूरा हो चुका है। पाटन बायपास तिराहे पर लाल हवेली के पास तक सड़क जोड़ने के लिए अर्थवर्क जारी है। वहीं, माढ़ोताल पुल के समीप से लिंक रोड को रिंग रोड से जोड़ने का प्रस्ताव शुरुआती चरण में है।- संजय खरे, अधीक्षण यंत्री, जेडीए

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *