Breaking
21 Nov 2026, Sat

देवउठनी एकादशी पर जरूर पढ़ें व्रत कथा, भगवान विष्णु की बरसेगी विशेष कृपा

Dev Uthani Ekadashi Vrat Katha: हिंदू धर्म में एकादशी का विशेष महत्व है. सभी एकादशियों में देवउठनी एकादशी को बेहद खास माना जाता है. यह पर्व कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है. मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं. इसके साथ ही चातुर्मास समाप्त हो जाता है और शादी-विवाह समेत सभी शुभ कार्य फिर से शुरू हो जाते हैं.

देवउठनी एकादशी पर भक्त भगवान विष्णु की पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं. इस दिन व्रत कथा सुनने और पढ़ने का भी खास महत्व है. धार्मिक मान्यता है कि सच्चे मन से पूजा करने और कथा सुनने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है. आइए जानते हैं देवउठनी एकादशी की प्रचलित व्रत कथा.

देवउठनी एकादशी की व्रत कथा
पौराणिक कथा के अनुसार, पुराने समय में एक ऐसा राज्य था जहां के सभी लोग धर्म और पूजा-पाठ में विश्वास रखते थे. वहां एकादशी के दिन पूरे राज्य में अन्न खाने की मनाही थी. राजा से लेकर आम नागरिक तक इस नियम का पालन करते थे. यहां तक कि पशु-पक्षियों को भी उस दिन अनाज नहीं दिया जाता था. एक दिन दूसरे राज्य से एक व्यक्ति काम की तलाश में वहां पहुंचा. वह सीधे राजा के पास गया और रोजगार देने की विनती करने लगा. राजा ने उसे नौकरी देने की बात मान ली, लेकिन साथ ही राज्य का एक नियम भी बता दिया.

ये भी पढ़ें :  UCC पर अमित शाह के ऐलान से NDA में हलचल, गृह मंत्री से मिलेंगे संजय झा; JDU रखेगी अपना पक्ष

राजा ने कहा कि यहां हर महीने दो बार एकादशी का व्रत रखा जाता है. इन दिनों किसी को भी अनाज नहीं दिया जाता. अगर वह इस नियम को मानने के लिए तैयार है, तभी उसे नौकरी मिल सकती है. उस व्यक्ति ने बिना देर किए राजा की बात स्वीकार कर ली.

कुछ समय बाद एकादशी व्रत आया. उस दिन उसे खाने के लिए केवल फल दिए गए. लेकिन फल खाने के बाद भी उसकी भूख शांत नहीं हुई. वह परेशान होकर राजा के पास पहुंचा और पेट भरने के लिए अनाज मांगने लगा. राजा ने पहले तो नियम का हवाला दिया, लेकिन उसकी हालत देखकर उसे आटा, दाल और चावल समेत भोजन बनाने की सामग्री दे दी.

ये भी पढ़ें :  भोपाल में नेशनल हेराल्ड केस को लेकर भाजपा युवा मोर्चा ने किया प्रदर्शन, जलाया राहुल का पुतला

वह व्यक्ति सारी सामग्री लेकर नदी के किनारे पहुंचा. वहां स्नान करने के बाद उसने भोजन बनाया. खाना तैयार होने पर उसने भगवान विष्णु को याद किया और उनसे भोजन ग्रहण करने की प्रार्थना की. उसकी पुकार सुनकर भगवान विष्णु उसके सामने प्रकट हो गए. उन्होंने भक्त के साथ भोजन किया और फिर अपने धाम लौट गए.

अगली एकादशी आने पर उस व्यक्ति ने राजा से पिछली बार की तुलना में दोगुना अनाज मांगा. राजा ने इसकी वजह पूछी तो उसने बताया कि पिछली बार भगवान विष्णु भी उसके साथ भोजन करने आए थे. इसलिए इस बार ज्यादा अनाज की जरूरत पड़ेगी.

यह सुनकर राजा को हैरानी हुई. वह सोचने लगा कि इतने वर्षों से पूजा-पाठ और व्रत करने के बाद भी उसे भगवान के दर्शन नहीं हुए, जबकि इस साधारण व्यक्ति को भगवान ने दर्शन दे दिए.

सच्चाई जानने के लिए राजा ने अगली एकादशी पर उस व्यक्ति का पीछा किया. नदी किनारे पहुंचकर उसने देखा कि वह व्यक्ति पहले की तरह भोजन बना रहा है. खाना तैयार होने के बाद उसने भगवान विष्णु को बुलाया, लेकिन काफी देर तक भगवान प्रकट नहीं हुए.

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री डॉ. यादव के किसान हितेषी फैसले से इंदौर-पीथमपुर कॉरिडोर को मिली रफ्तार

व्यक्ति ने कई बार प्रार्थना की. जब उसकी पुकार का कोई जवाब नहीं मिला तो वह बेहद दुखी हो गया. उसने भगवान से कहा कि अगर वे भोजन करने नहीं आएंगे तो वह अपने प्राण त्याग देगा. वह नदी में कूदने ही वाला था कि तभी भगवान विष्णु प्रकट हो गए. उन्होंने भक्त को रोकते हुए उसकी भक्ति की सराहना की. इसके बाद भगवान ने उसके साथ भोजन किया और उसे अपने साथ बैकुंठ धाम ले गए.

यह सब देखकर राजा को जीवन की एक बड़ी सीख मिली. उसे समझ आया कि भगवान को पाने के लिए केवल पूजा के नियम निभाना काफी नहीं है. इसके लिए मन में सच्ची श्रद्धा और अटूट विश्वास होना भी जरूरी है. भगवान बाहरी दिखावे से नहीं, बल्कि भक्त के निर्मल मन और सच्चे प्रेम से प्रसन्न होते हैं.

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *