Breaking
21 Nov 2026, Sat

Gold-Silver Price Crash: हफ्तेभर में सोना ₹11,000 और चांदी ₹20,000 तक सस्ती, क्या अभी और गिरेगी कीमत?

नई दिल्ली
कमोडिटी मार्केट से लेकर इंडियन बुलियन मार्केट तक सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है. मौजूदा हफ्ते में सोना-चांदी बुरी तरह गिरा है. यह गिरावट तब आई है, जब भारत में शादियों का सीजन शुरू हो रहा है. वहीं दूसरी ओर, फेडरल रिजर्व बैंक की ओर से दरों में भारी बढ़ोतरी की उम्‍मीद जताई गई है। 

IBJA के अनुसार, 16 नवंबर से लेकर 20 नवंबर तक सोने की कीमतों में करीब 11 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है. 24 कैरेट सोने की कीमत 16 नवंबर को 1,34,380 रुपये प्रति 10 ग्राम से घटकर 1,23,584 रुपये पर आ चुकी है. इसी तरह, 22 कैरेट सोने की कीमत 1,13,203 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है. वहीं 18 कैरेट सोने की कीमत 92,688 रुपये प्रति 10 ग्राम हो चुका है। 

ये भी पढ़ें :  मंडला को मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात... टाइगर सफारी-जू और रेस्क्यू सेंटर की घोषणा, घुघरी-मोहगांव में खुलेगा कॉलेज

20 हजार रुपये सस्‍ती हुई चांदी
16 नवंबर को इंडियन बुलियन मार्केट में 1 किलो चांदी की कीमत 1,69,280 रुपये थी, जो अब घटकर 1,50,650 रुपये प्रति किलो हो चुका है. ऐसे में देखा जाए तो चांदी की कीमत एक हफ्ते के दौरान करीब 20 हजार रुपये गिरी है। 

रिकॉर्ड हाई से 70 हजार सोना सस्‍ता
रिकॉर्ड हाई लेवल से देखा जाए तो सोना 37 फीसदी तक गिर गया है. जनवरी में सोने ने रिकॉर्ड हाई लेवल लगाया था, जो 1.93 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम था. हालांकि, उसके बाद से ही सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है. अब 10 ग्राम सोने की वैल्‍यू 1.23 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ चुकी है. इसका मतलब है कि अपने हाई से सोना 70 हजार रुपये सस्‍ता हो चुका है। 

ये भी पढ़ें :  ISRO और स्पेसएक्स कंपनी के बीच मेगा डील, अमेरिका से लॉन्च करेगी भारत का एडवांस सैटेलाइट

इसी तरह, चांदी भी हाई से तेजी से टूटी है. जनवरी में 1 किलो चांदी की कीमत 4.20 लाख रुपये थी, जो अब गिरकर 1.50 लाख रुपये पर आ चुकी है. ऐसे में देखा जाए तो चांदी की कीमत 2.70 हजार रुपये तक कम हो चुकी है। 

क्‍यों आई इतनी बड़ी गिरावट? 
इसका सबसे बड़ा कारण अमेरिकी केंद्रीय बैंक का दिसंबर में आने वाला फैसला माना जा रहा है. ऐसी आशंका है कि दिसंबर में फेडरल रिजर्व बैंक ब्‍याज दरों में बढ़ोतरी कर सकता है. यह बढ़ोतरी 50 बेसिस पॉइंट की हो सकती है. अगर ऐसा होता है तो डॉलर और ट्रेजरी बॉन्‍ड ज्‍यादा आकर्षक हो जाएंगे. इसी कारण निवेशक सोने और चांदी से पैसे निकाल रहे हैं और गिरावट देखी जा रही है. इसके साथ ही कच्‍चे तेल का दाम लगातार 90 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बना हुआ है, जिस कारण महंगाई ने सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव डाला है। 

ये भी पढ़ें :  भारतीय दंत चिकित्सकों के लिए खुल रहे वैश्विक अवसर, तैयार है देश की प्रशिक्षित टीम : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

अब आगे क्‍या होगा? 
लोगों के मन में यह भी सवाल उठ रहा है कि क्‍या सोना यहां से और गिर जाएगा या फिर अब तेजी आएगी? ऐसे में कई एक्‍सपर्ट्स का दावा है कि सोना अपने बॉटम के करीब है, जो 1.30 लाख रुपये से 1.15 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच है. मार्केट जानकारों का कहना है कि बड़ी गिरावट पर लोगों को थोड़ा-थोड़ा करके सोने-चांदी में निवेश को जोड़ना चाहिए। 

दूसरी ओर, गोल्‍डमैन सैक्‍स का कहना है कि सोना शॉर्ट टर्म में गिर सकता है, लेकिन अगर आप लॉन्‍गटर्म के लिहाज से सोने और चांदी की खरीदारी करते हैं तो आपको अच्‍छा मुनाफा हो सकता है। 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *