Breaking
21 Nov 2026, Sat

SIR पर 9 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, राहुल गांधी समेत विपक्ष की याचिका पर EC से जवाब तलब

 नई दिल्ली
 सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम हटाए जाने और अनियमितताओं के आरोपों वाली याचिकाओं पर नौ दिसंबर को सुनवाई करेगा। इनमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी और INDI गठबंधन के अन्य नेताओं की याचिकाएं भी शामिल हैं।

प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस जोयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ को दिन में इन याचिकाओं पर सुनवाई करनी थी, लेकिन किसी अन्य मामले की वजह से सुनवाई स्थगित कर दी। वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने राहुल गांधी और INDI गठबंधन के अन्य नेताओं की ओर से दायर उस आवेदन का उल्लेख किया, जिसमें देशव्यापी एसआईआर की निर्णय प्रक्रिया पर चुनाव आयोग से 48 लिखित सवाल पूछने की अनुमति मांगी गई है।

ये भी पढ़ें :  MP: SIR फॉर्म भरने में भाग और क्रमांक संख्या अनिवार्य, जानें पूरा प्रोसेस

प्रधान न्यायाधीश ने कहा, 'हम तिथि तय कर रहे हैं। आपके सवालों वाले आवेदन पर भी सुनवाई करेंगे और फिर फैसला लेंगे।'

राहुल गांधी और अन्य ने अपनी लंबित याचिका में दायर आवेदन के जरिये चुनाव आयोग की ओर से जवाबी हलफनामा दाखिल करने वाले उप चुनाव आयुक्त भानु प्रकाश येतुरु, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और दोनों चुनाव आयुक्तों सुखबीर सिंह संधू व विवेक जोशी से कुछ खास मुद्दों पर हलफनामे के माध्यम से जवाब मांगे हैं।

इन मुद्दों में एसआईआर को मंजूरी देने, कथित तौर पर मतदाताओं को सूची से बाहर करने और आयोग की ऑनलाइन मतदाता पंजीकरण प्रणालियों में किए गए बदलाव शामिल हैं। याचिका में सवाल उठाया गया है कि क्या देशव्यापी एसआईआर से जुड़े फैसले वास्तव में आयोग ने सामूहिक रूप में लिए थे या मुख्य चुनाव आयुक्त ने अन्य चुनाव आयुक्तों की जानकारी, मंजूरी या सहमति के बिना आयोग की शक्तियों का इस्तेमाल किया।

ये भी पढ़ें :  ED का बड़ा एक्शन: Al-Falah University के चेयरमैन की 39 करोड़ की संपत्ति कुर्क

राहुल गांधी और अन्य ने देशव्यापी अभियान को मंजूरी देने वाले आयोग के दर्ज फैसले के अभाव, ऑनलाइन फार्म-6 में बदलाव और ईसीआइनेट तथा ईआरओनेट मतदाता सूची डाटाबेस के कामकाज पर भी सवाल उठाए हैं। याचिकाकर्ताओं ने इन डाटाबेस को केंद्रीकृत और अपारदर्शी बताया है।

राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सौगत राय, अखिलेश यादव, तेजस्वी प्रसाद यादव, संजय राउत, एमए बेबी, डी. राजा, महुआ माझी, सुप्रिया सुले, ईटी मोहम्मद बशीर, थोल थिरुमावलवन और सज्जाद अहमद किचलू इस मामले में सह-याचिकाकर्ता हैं याचिकाकर्ताओं ने कहा कि आयोग का 26 अक्टूबर का जवाबी हलफनामा सिर्फ दावे पर आधारित है।

ये भी पढ़ें :  MP में SIR की तेज़ रफ्तार: 93% डिजिटलाइजेशन पूरा, 6 जिलों ने 100% उपलब्धि से चौंकाया

हलफनामे में दावा किया गया कि एसआईआर के आदेश सर्वसम्मत फैसलों के आधार पर जारी किए गए, लेकिन किसी फैसले या फाइल की जानकारी नहीं दी गई।

मुख्य चुनाव आयुक्त और आयोग द्वारा लिए गए फैसलों के विरुद्ध याचिकाओं पर 248 पन्नों के जवाब में आयोग ने एसआईआर का बचाव किया है। फार्म-6 में संशोधन के आरोपों को खारिज करते हुए आयोग ने कहा कि मतदाता पंजीकरण के लिए इस्तेमाल होने वाले वैधानिक फार्म-6 में कोई बदलाव नहीं किया गया।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *