Breaking
22 Nov 2026, Sun

SIR के विरोध में भोपाल में INDI गठबंधन की बड़ी रैली, राहुल-प्रियंका और अखिलेश होंगे शामिल

भोपाल
 मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ कांग्रेस और इंडी गठबंधन ने अपने आंदोलन को देशभर में विस्तार देने की तैयारी कर ली है। अब तक दिल्ली में विरोध प्रदर्शन कर रहे गठबंधन के नेता विभिन्न राज्यों की राजधानियों में रैलियां आयोजित करेंगे। इस अभियान की शुरुआत मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से होगी।

इंडी गठबंधन की ओर से 12 दिसंबर को भोपाल में बड़ी रैली आयोजित करने का प्रस्ताव रखा गया है। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत गठबंधन के कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें :  लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के स्मरण मात्र से मन गर्व और श्रद्धा से भर जाता है : उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

दिल्ली की बैठक में तैयार हुई आंदोलन की रणनीति
गुरुवार को दिल्ली में हुई बैठक में एसआईआर के खिलाफ जारी आंदोलन को देश के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 12 दिसंबर को भोपाल में इंडी गठबंधन की विशाल रैली आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही वोट रक्षक मार्च निकालने की भी योजना बनाई गई है। इसी तरह के कार्यक्रम देश के अन्य राज्यों की राजधानियों में भी आयोजित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें :  संस्कार कांवड़ यात्रा में CM के आगमन से बढ़ा उत्साह, जबलपुर में स्कूल बंद; यातायात व्यवस्था बदली

प्रदेश कांग्रेस ने शुरू की तैयारियां
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने रैली की पुष्टि करते हुए बताया कि इसमें इंडी गठबंधन के सभी सहयोगी दलों के नेता हिस्सा लेंगे। उन्होंने रैली में एक लाख से अधिक लोगों के जुटने का दावा किया। प्रदेश कांग्रेस संगठन ने कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी हैं। अगले एक-दो दिनों में वरिष्ठ नेताओं की बैठक आयोजित कर जिम्मेदारियां भी तय की जाएंगी।

ये भी पढ़ें :  त्योहारी सीजन में नकली चांदी के सिक्कों का धंधा चरम पर, मिलावटखोरों से रहें सावधान!

दिसंबर के पहले सप्ताह में भोपाल पहुंचेगी AICC की टीम
सूत्रों के अनुसार, रैली की तैयारियों का जायजा लेने और प्रदेश कांग्रेस को दिशा-निर्देश देने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की टीम दिसंबर के पहले सप्ताह में भोपाल पहुंचेगी। टीम के मार्गदर्शन में ही प्रदेश कांग्रेस इकाई रैली की तैयारियों को अंतिम रूप देगी।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *