Breaking
22 Nov 2026, Sun

नेताओं के खिलाफ केस वापसी पर हाईकोर्ट में सुनवाई, सरकार बोली- अपराध की प्रकृति देखना जरूरी

जबलपुर 
 मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अल्पेश वाई कोगजे व जस्टिस विवेक जैन की युगलपीठ ने एमपी-एमएलए क्रिमिनल केसों को वापस लेने की याचिका पर सुनवाई की. पूर्व व वर्तमान एमपी-एमएलए के खिलाफ दर्ज आपराधिक प्रकरण में अभियोजन वापसी के आवेदनों पर ये सुनवाई शुक्रवार से शुरू हुई। 

सरकार ने दिया सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला
याचिका की सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का हवाला देते हुए कहा गया कि पूर्व व वर्तमान नेताओं (सांसद-विधायकों) के खिलाफ दर्ज प्रकरणों में अपराध की प्रकृति देखना आवश्यक है. कोर्ट में दलील दी गई कि नेताओं के खिलाफ दर्ज अपराधों को सामान्य दृष्टि से नहीं देखा जाना चाहिए। 

ये भी पढ़ें :  MP High Court का बड़ा फैसला, अनुदान प्राप्त संस्थानों में 62 साल की उम्र में होगी रिटायरमेंट

नेताओं के खिलाफ दर्ज 17 प्रकरण वापस लेने की याचिका
सरकार की तरफ से बताया गया कि एमपी-एमएलए कोर्ट में लंबित 17 आपराधिक प्रकरणों को वापस लेने के लिए हाईकोर्ट के समक्ष आवेदन पेश किया गया है. उसके में दो आपराधिक प्रकरण में पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह के खिलाफ भोपाल के टीटी नगर थाने में दर्ज थे, पूर्व विधायक का निधन हो चुका है, जिसके कारण उनके खिलाफ दर्ज आपराधिक प्रकरण को निरस्त कर दिया गया है। 

ये भी पढ़ें :  नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाएं रखें : : राज्यमंत्री गौर

पन्ना विधायक के खिलाफ दर्ज प्रकरण से हुई सुनवाई
सरकार की तरफ से विधायक राजेश वर्मा के खिलाफ देवेंद्र नगर जिला पन्ना थाने में दर्ज आपराधिक प्रकरण में दर्ज अभियोजन वापस लिए जाने के संबंध में तर्क प्रस्तुत किया गया. युगलपीठ ने आवेदन पर सुनवाई करते हुए फैसला सुरक्षित रखने के आदेश जारी किए हैं. युगलपीठ ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि अभियोजन वापस लेने के लिए प्रस्तुत किए गए आवेदनों पर प्रत्येक सप्ताह सुनवाई निर्धारित की जाए. सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता बीडी सिंह ने पक्ष रखा। 

ये भी पढ़ें :  दिव्यांग श्रीमती जशोदा के जीवन में हुआ नया सबेरा, घर में नल से जल पहुंचने से जिंदगी हुई आसान

क्यों हो रही एमपी-एमएलए मामलों पर चर्चा?
दरअसल, पूर्व व वर्तमान सांसद-विधायकों के खिलाफ लंबित मामलों की सुनवाई के संबंध में सुप्रीम कोर्ट द्वारा देश की सभी अदालतों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए थे. सुप्रीम कोर्ट ने देश की सभी हाईकोर्ट में ऐसे मामलों की सुनवाई जनहित याचिका के रूप में करते हुए जनप्रतिनिधियों के खिलाफ लंबित प्रकरण की निगरानी रखने के आदेश जारी किए थे। 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *