Breaking
21 Nov 2026, Sat

छह महीनों में 24 क्विंटल महुआ लडडू बनाकर महिला उदयमियों ने कर दिया कमाल मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भी दी बधाई

भोपाल 

हुनरमंद हाथों में आकर महुए की मिठास घर-घर तक पहुंच गई है। आत्मविश्वास से भरी सीधी जिले की महिलाओं के हाथों बने महुआ लडडुओं और बिस्किटस का स्वाद बच्चों और युवाओं, बुजुर्गों को भा गया है। अब सीधी, रीवा के अलावा बनारस तक महुआ लडडुओं का स्वाद पहुंच गया है।

उत्तर पूर्वी मध्यप्रदेश के सीधी जिले की महिलाओं ने सिद्ध कर दिया है कि थोड़े से सहयोग और कला-कौशल के सहारे वे स्वयं को और अपने परिवार को आत्मनिर्भर बनाने का सामर्थ्य रखती हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीधी में बलराम कृषि महोत्सव को वर्चूअली संबांधित करते हुए सीधी में पिछले 6 महीनों में महिला स्व-सहायता समूह द्वारा 24 क्विंटल महुआ लड्डू और 5 क्विंटल महुआ बिस्किट बेचकर 13 लाख रुपए की आमदनी अर्जित करने को उपलब्धि बताते हुए महिला उदयमियों को बधाई दी थी।

महिमा स्वसहायता समूह की अध्यक्ष मंजू सिंह अपने सहयोगी 14 महिला सदस्यों के साथ सीधी जिला मुख्यालय से 36 किलोमीटर दूर गजरी गांव में महुआ लडडू और बस्किटस बनाती हैं। उन्हें यह काम शुरू किये एक साल ही हुआ है। वे सरकारी खरीद से 55 रूपये किलो महुआ खरीदती हैं। अपनी हुनरमंद हाथों से मूल्य संवर्धन कर महुआ लडडू बनाती हैं और 520 रूपये प्रति किलो से बाजार में बेचती हैं। महुए के साथ अन्य सूखे मेवे जैसे बादाम, काजू भी मिलाया जाता है। इससे पौष्टिकता बढ़ जाती है। महुआ लडडुओं के आर्डर कहां से मिलते हैं? यह पूछने पर मंजू सिंह बताती हैं कि 15 अगस्त, 26 जनवरी जैसे शासकीय कार्यक्रमों में कलेक्टोरेट की तरफ से आर्डर मिल जाते हैं। साल भर से निरंतर आर्डर मिल रहे हैं। उत्पादों की गुणवत्ता और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देते हैं। हरित भारत मिशन की ओर से भी काफी संख्या में आर्डर मिल रहे हैं। वे बताती हैं कि महुआ बिस्किटस बच्चों में लोकप्रिय हो गये हैं। वे चाव से खाते हैं। समूह के हर सदस्य को हर माह 10 से 15 हजार रूपये तक मिल जाते हैं। इसके अलावा सांसद, विधायक भी बड़ी संख्या में महुआ लडडू की मांग करते हैं। उनकी सहयोगी स्वसहायता समूह की सचिव चन्द्रावती साकेत बताती हैं की पांच-पांच की टीम बनाकर काम बांट लेते हैं। महुआ खरीदने, लडडू बनाने से लेकर मार्केटिंग तक मलि-बांटकर काम करते हैं। वे कहती हैं कि सभी महिला सदस्य इस बात से खुश हैं कि उन्होने आर्थिक आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है।

ये भी पढ़ें :  मानसिक चिकित्सालय में अब मानसिक रोगियों का इलाज पारंपरिक तरीकों की जगह संगीत और गेम्स से करेंगे

इस काम की शुरूआत कैसे हुई ? यह पूछने पर मंजू सिंह बताती हैं कि वर्ष 2025 में इसकी शुरुआत हुई। सबसे पहले सभी ने छिंदवाड़ा में प्रशिक्षण लिया। इसके बाद पूरे आत्मविश्वास से बाजार में उतरे। व्यवस्थित रूप से महुआ लड्डू और बिस्किट-कुकीज बनाने का काम शुरू किया। इसके बाद उत्पादों की गुणवत्ता और निर्माण कौशल को बेहतर बनाने के लिए भोपाल तथा जगदलपुर में भी प्रशिक्षण और अनुभव प्राप्त किया। महुआ उत्पादों की गुणवत्ता संवर्धन एवं निर्माण प्रक्रिया की पूरी जानकारी ली। भोपाल स्थित बी एंड बी बेकरी एवं बेकिंग अकादमी में छह महिला सदस्यों को प्रशिक्षण दिलाया।

ये भी पढ़ें :  एक हफ्ते में दूसरी बार 5,000 करोड़ का कर्ज, इस वित्तीय वर्ष में कुल कर्ज बढ़ा 67,300 करोड़

पिछले छह महीनों में समूह ने 21 क्विंटल महुआ के लड्डू और 5 क्विंटल महुआ बिस्किट तैयार कर बेचे। अभी अच्छी बिक्री हो रही है। वे कहती हैं कि प्रशिक्षण से उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार हुआ है और बेहतर बाजार उपलब्ध होने से आमदनी में भी वृद्धि हुई है।

मंजू सिंह कहती हैं समूह की सभी महिला सदस्यों का आत्मविश्वास हर दिन नये अनुभवों के साथ बढ़ रहा है। उनकी सहयोगी चन्द्रावती साकेत भी इस पहल में सक्रिय रूप से योगदान दे रही हैं। वे महुआ संग्रहण, प्रसंस्करण और उत्पाद निर्माण की गतिविधियों में सहभागी बनकर महिला उद्यमिता को आगे बढ़ा रही हैं।

अपने गांव की महिलाओं के साथ मिलकर सफलतापूर्वक आर्थिक गतिविधि शुरू कर वे अन्य महिलाओं के लिये प्रेरणा बन गई हैं। महुआ लड्डू और बिस्किट को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया है।

इसी प्रकार सीधी विकासखंड के ग्राम बरमबाबा का गौरी स्व-सहायता समूह महिला उद्यमिता का एक और प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत करता है। समूह की संचालिका शिवकली साहू के नेतृत्व में वर्ष 2024 से महुआ के लड्डू बनाने का काम शुरू हुआ। उनके समूह में 10 महिलाएं हैं। इन महिलाओं ने महुआ के पारंपरिक उपयोग को एक नई दिशा देते हुए उससे खाद्य उत्पाद तैयार करने और बाजार तक पहुंचाने का काम शुरू किया।

ये भी पढ़ें :  राज्यमंत्री बागरी ने ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग महादेव के दर्शन कर जलाभिषेक किया

शिवकली साहू बताती हैं कि महुआ का उपयोग पारंपरिक रूप से मदिरा बनाने में हो रहा था। अब इसी महुआ लड्डू जैसे खाद्य उत्पाद तैयार कर उसे की आजीविका का साधन बना लिया है। अब तक लगभग 3 क्विंटल महुआ के लड्डू तैयार कर बेच चुके हैं। अब समूह की महिलाएं महुआ से बिस्किट और कुकीज बनाने की तैयारी कर रही हैं, ताकि उत्पादों की विविधता बढ़े और बाजार में नई संभावनाएं बनें।

मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से महिलाओं को स्व-सहायता समूह बनाने और उनमें उदयमिता की भावना विकसित करने में निरंतर किये जा रहे हैं। निरंतर प्रशिक्षण, सामूहिक प्रयास और बाजार से जुड़ाव मिलने पर गांव की महिलाएं भी सफल उद्यमी बन सकती हैं। जंगल की उपज को आर्थिक समृद्धि का आधार बनाकर अपना जीवन बदलने का रास्ता इन महिलाओं ने दिखाया है।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *