Breaking
21 Nov 2026, Sat

श्रमिकों की जरूरतों और आजीविका सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को व्यापक दृष्टिकोण से समझना आवश्यक- सचिव राजेन्द्रन

भोपाल 

मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) के मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान विभाग द्वारा शुक्रवार 20 नवंबर को 'भारत में असंगठित क्षेत्र, न्यूनतम मजदूरी एवं आजीविका सुरक्षा' विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया। मध्य प्देश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल तथा श्रम विभाग, मध्यप्रदेश शासन के सहयोग से आयोजित इस सम्मेलन में शिक्षाविदों, विशेषज्ञों और शोधार्थियों ने श्रमिकों की स्थिति, न्यूनतम मजदूरी तथा सामाजिक सुरक्षा से जुड़े पहलुओं पर विचार-विमर्श किया।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिबू सोरेन के निधन पर दु:ख व्यक्त किया

कार्यक्रम में सचिव श्रम  रघुराज राजेन्द्रन और डॉ. करुणेश कुमार शुक्ला शामिल हुए। सचिव  राजेन्द्रन ने कहा कि श्रमिकों के कार्यों का स्वरूप और श्रम की परिभाषा विविधतापूर्ण है। इसलिए असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की पहचान, उनकी जरूरतों और आजीविका सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को व्यापक दृष्टिकोण से समझना आवश्यक है।

तकनीकी सत्र और डिजिटल समावेशन पर शोध प्रस्तुति

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शुक्रवार को होने वाले सभी कार्यक्रम निरस्त किये

सम्मेलन के दो तकनीकी सत्रों की अध्यक्षता डॉ. मदन धनोरा, डॉ. अंजलि ढेंगले, डॉ. आशीष गुप्ता एवं डॉ. आशीष कुमार प्रधान ने की। सत्रों में श्रमिक अधिकार, न्यूनतम मजदूरी और सरकारी नीतियों के प्रभाव पर शोधपत्र प्रस्तुत हुए। द्वितीय सत्र में मैनिट के प्रबंधन विभाग के शोधार्थी शुभम शर्मा ने सोशल मीडिया एनालिटिक्स पर शोध प्रस्तुत करते हुए योजनाओं की जानकारी को केवल डिजिटल व्यूज तक सीमित न रखकर वास्तविक लाभार्थियों तक पहुंचाने और साक्ष्य-आधारित सुशासन को मजबूत करने पर बल दिया।

ये भी पढ़ें :  जबलपुर : पनागर के रेस कोर्स में अनजान बीमारी से 8 घोड़ों की मौत, प्रशासन की टीम पता लगा रही मौत की असली वजह

सम्मेलन के समापन समारोह में अधिष्ठाता (योजना एवं विकास) डॉ. आर.के. भगेल और प्रभारी अधिष्ठाता (अंतर्राष्ट्रीय संबंध एवं संस्थागत विकास) डॉ. अमित भगत ने सभी शोधपत्र प्रस्तुत करने वाले एवं अन्य प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *