Breaking
22 Nov 2026, Sun

Rail One App से होंगे रेलवे के सारे काम, टिकट बुकिंग से शिकायत तक मिलेगी सुविधा

 नई दिल्ली 
भारतीय रेल से हर दिन करोड़ों लोग सफर करते हैं. रिजर्वेशन टिकट से जनरल टिकट तक, यहां तक कि PNR चेक करना. अधिकतर लोग इनके लिए या तो रेलवे काउंटर पर लाइन में लगते हैं या फिर अलग-अलग ऐप को इंस्टॉल करते हैं। 

अब भारतीय रेलवे की तरफ से A To Z सर्विस के लिए एक ही ऐप मौजूद है, जिसका नाम Rail One App है.  Rail One App की मदद से रिजर्वेशन से लेकर जनरल टिकट खरीदा जा सकता है. साथ ही रेल मदद और ट्रेन का लाइव रनिंग स्टेटस भी देख सकेंगे। 

ये भी पढ़ें :  UP में नए प्रदेश अध्यक्ष का बिग ऐलान तय! जानें किस तारीख को खुलेगा नाम का राज

Rail One App में लॉगइन करना आसान है. एक लॉगइन से सभी सर्विस का फायदा उठा सकते हैं. यहां तक कि सफर के दौरान फूड भी ऑर्डर कर सकते हैं. इसमें R Wallet की सुविधा दी गई है. यह ऐप गूगल प्ले स्टोर और ऐपल के ऐप स्टोर पर भी मौजूद है। 

Reserved Ticket Booking फीचर्स 
रेल वन ऐप की मदद से आप अपने लिए और अपने परिवार की टिकट बुक कर सकते हैं. इसमें स्लीपर और AC की टिकट को बुक किया जा सकता है। 

ये भी पढ़ें :  बेंगलुरु एयरपोर्ट पर सामूहिक नमाज पर विवाद, बीजेपी ने सिद्धारमैया पर जताई नाराजगी

जनरल टिकट लेना आसान है 
रेल वन ऐप की मदद से रिजर्वेशन टिकट लेना आसान है. इसके लिए स्टेशन पर मौजूद क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा. उसके बाद अपने लिए और अपने परिवार के लिए जनरल टिकट को खरीदा जा सकता है। 

प्लेटफॉर्म टिकट भी खरीद सकेंगे
रेल वन ऐप की मदद से प्लेटफॉर्म टिकट को खरीदा जा सकेगा. स्टेशन पर जाने के लिए प्लेटफॉर्म टिकट की जरूरत होती है. अगर आप किसी को रेलवे प्लेटफॉर्म तक छोड़ने जा रहे हैं, तो यह जरूरी टिकट है। 

ये भी पढ़ें :  महाराष्ट्र में लाडली बहनों को तीसरी किस्त का बांटना शुरू, पहले दिन 5210000000 रुपये ट्रांसफर

लाइव ट्रेन स्टेटस चेक करना आसान 
रेल वन ऐप की मदद से लाइव ट्रेन स्टेटस को चेक किया जा सकता है. ऐसे में आप देख सकेंगे कि ट्रेन कहां तक पहुंची है और कितना लेट है. इसके अलावा कोच पॉजिशन और PNR आदि को चेक किया जा सकता है। 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *