Breaking
22 Nov 2026, Sun

यूपी के यात्रियों के लिए खुशखबरी! दिल्ली, पुणे और राजकोट के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, जानें शेड्यूल

लखनऊ
 छठ महापर्व से लौटने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे ने लखनऊ होकर बिहार, दिल्ली और पुणे के लिए तीन पूजा विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें 21 और 22 नवंबर को चलाई जाएंगी। इनमें स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे। इसमें से एक रात 20.30 बजे तो दूसरी ट्रेन 22 नवंबर को तड़के 04.30 बजे यात्रियों को लखनऊ स्टेशन पर मिलेगी।

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु राव के अनुसार ट्रेन नंबर 05019 गोरखपुर-दिल्ली विशेष ट्रेन गोरखपुर से 21 नवंबर को 14.40 बजे चलेगी। यह खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल होते हुए लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 20.30 बजे पहुंचेगी। यहां 10 मिनट रुक कर कानपुर सेंट्रल, टूण्डला, गाज़ियाबाद होते हुए अगले दिन 08.20 बजे पहुंचेगी
।
बिहार, दिल्ली व पुणे के लिए विशेष ट्रेनें
छपरा-आनंद विहार टर्मिनल विशेष ट्रेन (05013) 21 नवंबर को छपरा से शाम पांच बजे चलकर अगले दिन सुबह 4:30 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन (05014) 22 नवंबर को आनंद विहार से शाम 6:45 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 6:15 बजे लखनऊ पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें :  जन-जन की सेवा, सुरक्षा और सम्मान ही सरकार का ध्येय: मुख्यमंत्री

चार ट्रेनें रास्ते में अतिरिक्त रोक कर चलाई जाएंगी
लखनऊ-कानपुर रेलखंड पर पावर और ट्रैफिक ब्लॉक के कारण चार ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। गोरखपुर-साबरमती एक्सप्रेस 21 नवंबर को 40 और 28 नवंबर को 50 मिनट नियंत्रित की जाएगी। बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस 20 और 27 नवंबर को 40 मिनट, जबकि पांच दिसंबर को 80 मिनट रोकी जाएगी। गोरखपुर-तिरुवनंतपुरम नॉर्थ एक्सप्रेस छह दिसंबर को लखनऊ जंक्शन पर 50 मिनट नियंत्रित रहेगी। वहीं, लोकमान्य तिलक-मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ एक्सप्रेस आठ दिसंबर को झांसी मंडल में 90 और प्रयागराज मंडल में 60 मिनट नियंत्रित की जाएगी। एनटीईएस या 139 पर स्थिति जानें।

ये भी पढ़ें :  सेंट्रल रेलवे ने दिवाली में दादर और भुसावल के बीच चलने वाली 104 स्पेशल लंबी दूरी की ट्रेनों का समय बढ़ाया

भोपाल, मनमाड व हडपसर के लिए
ट्रेन नंबर 05011 गोरखपुर-हडपसर (पुणे) त्योहार विशेष गाड़ी का संचलन इकहरी यात्रा के लिए 21 नवंबर को किया जाएगा। गोरखपुर-हडपसर (पुणे) विशेष ट्रेन (05011) 21 नवंबर को रात 9:55 बजे गोरखपुर से चलेगी। बस्ती, मनकापुर, गोंडा होते हुए दूसरे दिन लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 02.35 बजे पहुंचेगी। वहीं, गोरखपुर-दिल्ली विशेष ट्रेन (05019) 21 नवंबर को दोपहर 2:40 बजे चलकर रात 8:30 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वापसी में दिल्ली से 22 नवंबर को सुबह 11:10 बजे रवाना होकर रात 10:45 बजे लखनऊ आएगी।

ये भी पढ़ें :  एमपी के इस शहर में पहली बार पहुंची रेल, भोपाल-रामगंज मंडी रेल लाइन पर राजगढ़ तक चली उम्मीदों की रेल

राजकोट-बरौनी-राजकोट के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, यूपी में रुकेगी
रेलवे ने 09569/09570 राजकोट-बरौनी-राजकोट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन राजकोट से 26 नवंबर गुरुवार को व बरौनी से 21, 28 नवंबर शनिवार को चलेगी। ट्रेन राजकोट से गुरुवार को शाम 5 बजे चलकर अगले दिन सुबह 11.40 बजे आगरा के ईदगाह जं. और शनिवार को सुबह 9.15 बजे बरौनी जं. पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन बरौनी जं. से शनिवार रात 10 बजे चलकर अगले दिन शाम 4.50 बजे आगरा के ईदगाह जं. व सोमवार को दोपहर 2.30 बजे राजकोट पहुंचेगी। ट्रेन में एक एसी सेकेंड, 3 एसी थर्ड, 12 स्लीपर, 4 जनरल कोच लगे होंगे।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *