बिजली की मांग 19,958 मेगावाट की शत-प्रतिशत आपूर्ति कर मध्यप्रदेश ने बनाया नया रिकॉर्ड : ऊर्जा मंत्री तोमर
भोपाल
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि प्रदेश में सुबह 8 बजकर 55 मिनट पर बिजली की अधिकतम मांग 19,958 मेगावाट दर्ज की गई। खास बात यह रही कि बिजली की इस रिकॉर्ड मांग की शत-प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित की गई। प्रदेश में मांग के अनुरूप पूरी बिजली उपलब्ध कराकर विद्युत कंपनियों ने निर्बाध आपूर्ति की प्रतिबद्धता को प्रभावी ढंग से पूरा किया।
इसके साथ ही मध्यप्रदेश ने अपनी पिछली अधिकतम मांग का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। इससे पहले वित्तीय वर्ष 2025-26 में 14 जनवरी 2026 को प्रदेश में बिजली की अधिकतम मांग 19,895 मेगावाट दर्ज की गई थी। आज की मांग इससे 63 मेगावाट अधिक रही।
प्रदेश के मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (सीजेड डिस्कॉम) क्षेत्र में भी बिजली की मांग ने नया रिकॉर्ड बनाया। यहां अधिकतम मांग 6,370 मेगावाट दर्ज की गई, जबकि इससे पहले 14 जनवरी 2026 को 6,362 मेगावाट की मांग दर्ज हुई थी। इस प्रकार मध्य क्षेत्र की मांग में भी पिछले रिकॉर्ड की तुलना में 8 मेगावाट की वृद्धि हुई।
सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल
दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण
सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है।
अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे।
उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित।
आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp)
Email- hrnewswriter@gmail.com