SIR में कटे वोटर लिस्ट से नाम जुड़वाने के लिए Form 6 में बदलाव का प्रस्ताव, जानें वजह

नई दिल्ली विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान मतदाता सूची से जिन वैध मतादाताओं के नाम हट चुके हैं, उन्हें दोबारा अपना नाम जुड़वाने का मौका दिया जा रहा है। हालांकि, इसमें कानूनी और व्यावहारिक अड़चनें आ रही हैं। लोग कानूनी कार्रवाई के डर से अपना नाम दोबारा जुड़वाने के लिए सामने आने से हिचक रहे हैं। इसे ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) कार्यालय ने चुनाव आयोग (ECI) को एक प्रस्ताव भेजा है। इस प्रस्ताव में फॉर्म 6 (Form 6) में जरूरी संशोधन करने की…

Read More

SIR के समर्थन में 42 पूर्व जजों की चिट्ठी, कहा- चुनाव आयोग पर सवाल उठाना राजनीतिक विरोध

 नई दिल्ली चुनाव आयोग के मतदाता सूची के SIR को लेकर चल रहे प्रदर्शन के बीच देश के 272 नागरिकों और उच्च न्यायपालिका के 42 पूर्व जजों ने एक ओपन लेटर जारी किया है. इस पत्र में चुनाव आयोग का खुलकर समर्थन किया है। पत्र में चेतावनी दी गई है कि लोकतंत्र में चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं पर बार-बार बेबुनियाद सवाल खड़े नहीं किए जाने चाहिए. पूर्व जजों ने विपक्ष के विरोध को'माहौल बनाने की सियासत' करार दिया है।  दिल्ली हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज जस्टिस शिव नारायण ढींगरा ने…

Read More

SIR: दिल्ली में 33 लाख वोटर्स को नोटिस, 13.62 लाख का वेरिफिकेशन पूरा

नई दिल्ली  दिल्ली में SIR के दौरान करीब 33 लाख वोटर्स को नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें नो-मैपिंग और लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी से जुड़े मामलों का डॉक्यूमेंट के आधार पर वेरिफिकेशन किया जा रहा है। बुधवार तक 13,62,162 मामलों का वेरिफिकेशन पूरा हो चुका है। सीईओ ऑफिस के मुताबिक, बीएलओ नोटिस वाले वोटर्स के घर जाकर जरूरी डॉक्यूमेंट्स ले रहे हैं। उन्हें वेरिफिकेशन के लिए अलग से ऑफिस में सुनवाई के लिए आने की जरूरत नहीं। सीईओ दिल्ली ने बुधवार को सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों, ईआरओ और एईआरओ के साथ…

Read More

SIR में छूटे वोटरों को जोड़ने घर-घर पहुंचेंगे BLO, चुनाव आयोग ने तय किया लक्ष्य

लखनऊ एसआईआर के दौरान वोटर लिस्ट में छूटे मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलेगा। छूटे हुए मतदाताओं, महिलाओं और पहली बार वोटर बनने वाले युवाओं के नाम सूची में जोड़े जाएंगे। बीएलओ घर-घर जाकर लोगों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने का काम करेंगे। यही नहीं बूथ पर भी मतदाताओं को फॉर्म-6 उपलब्ध कराए जाएंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से सभी जिलों की निगरानी होगी। बीएलओ के लिए टारगेट भी तय किया गया है। एक महीने तक विशेष अभियान चलाकर छूटे हुए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची…

Read More

दिल्ली SIR में 33 लाख वोटरों को राहत, 20 दिन में सुलझेंगे नोटिस; मामूली गलती पर नहीं होगी परेशानी

नई दिल्ली दिल्ली में SIR प्रक्रिया के तहत 33 लाख वोटरों को थमाए गए नोटिस के मामले में अब मतदाताओं को टेंशन लेने की कोई जरूरत नहीं है। अगर वह भारत का नागरिक है, 18 साल का है और जिंदा है, तो निश्चिंत रहिए। हर सूरत में उनका नाम वोटर लिस्ट में जुड़ जाएगा। इसके लिए चुनाव आयोग ने 20 दिन का एक मास्टर प्लान बनाया है। जिसमें इस दौरान वोटरों को दिए गए सभी तरह के नोटिसों का समाधान कर दिया जाएगा। चुनाव आयोग के सूत्रों ने बताया कि…

Read More

SIR पर चुनाव आयुक्तों में मतभेद की रिपोर्ट, EC ने दी सफाई

 नई दिल्ली मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR को लेकर चुनाव आयोग के अंदर कथित मतभेद की रिपोर्ट सामने आने के बाद अब आयोग के सूत्रों ने सफाई दी है. ECI सूत्रों के मुताबिक, चुनाव आयुक्त किसी मुद्दे पर विचार के दौरान सवाल उठा सकते हैं, स्पष्टीकरण मांग सकते हैं या अपनी टिप्पणी दे सकते हैं. लेकिन ऐसी टिप्पणी को औपचारिक असहमति यानी डिसेंट नहीं माना जा सकता।  सूत्रों ने कहा कि SIR से जुड़े मुद्दों पर दोनों चुनाव आयुक्तों ने टिप्पणियां की थीं. इन पर फैसले से…

Read More

दिल्ली में SIR के बीच खास पहल, बेघर-ट्रांसजेंडर और सेक्स वर्करों के लिए 23-24 सितंबर को लगेंगे विशेष कैंप

 नई दिल्ली  दिल्ली में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान बेघर लोगों, ट्रांसजेंडर और सेक्स वर्करों को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए विशेष शिविर लगाए जाएंगे। दिल्ली के 13 जिलों में ये शिविर 23 और 24 सितंबर को शाम पांच से रात नौ बजे तक डयूसिब के रैन बसेरों और दूसरे चिन्हित स्थानों पर लगाए जाएंगे। ट्रांसजेंडर और सेक्स वर्करों तक पहुंचने के लिए उनके साथ काम करने वाले एनजीओ की मदद ली जाएगी। शिखिर में बूथ लेवल आफिसर (बीएलओ) भी मौजूद रहेंगे।…

Read More

दिल्ली SIR में बड़ा खुलासा: जिंदा लोगों को बताया ‘मृत’, 47.7 लाख नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से हटे

नई दिल्ली  आपको कब पता चला कि आप मर चुके हैं? 'जन सरोकार' के एक प्रतिनिधि ने 51 साल के कामता प्रसाद से यह सवाल तब पूछा, जब शहर की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में उनके नाम के आगे "मृत" लिखा हुआ मिला। यह एक अजीब नजारा था कि एक मरा हुआ आदमी उन लोगों के बीच घूम रहा था जिन्हें शिफ्टेड या एब्सेंट मार्क किया गया था। मंगोलपुरी के लोग 'जन सुनवाई' में यह जानने के लिए जमा हुए थे कि स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) ड्राइव के तहत ड्राफ्ट लिस्ट…

Read More

दिल्ली में SIR की समयसीमा फिर बढ़ी, अब 31 अगस्त को जारी होगी ड्राफ्ट मतदाता सूची

 नई दिल्ली दिल्ली में चुनाव आयोग ने मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) कार्यक्रम के शेड्यूल में एक बार फिर बदलाव किया है. दिल्ली में SIR की समय सीमा तीसरी बार एक सप्ताह के लिए बढ़ाई गई है. दूसरी बार समय सीमा बढ़ाए जाने के बाद से डिजिटलाइजेशन के काम की रफ्तार धीमी हुई है. शुरुआती हफ्तों में काम तेजी से चल रहा था, लेकिन बाद में इसकी गति प्रभावित हुई. दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार के अनुसार, अब ड्राफ्ट मतदाता सूची 24 अगस्त के बजाय 31…

Read More

दिल्ली में SIR का डोर-टू-डोर चरण पूरा, 1.45 करोड़ वोटर्स में 67% फॉर्म जमा

नई दिल्ली  राजधानी में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) चरण-तीन के तहत घर-घर जाकर फॉर्म बांटने का काम सोमवार को पूरा हो गया। इस दौरान दिल्ली के 1.45 करोड़ वोटर्स को 100 प्रतिशत फॉर्म बंटे गए, लेकिन 67 प्रतिशत फॉर्म वापस जमा हो सके। 30 जून से प्रक्रिया शुरू हुई थी। दिल्ली के सभी 13 जिलों में आखिरी दिन तक कुल 97.47 लाख से अधिक फॉर्म ही डिजिटाइज हो पाए हैं, जो कुल डेटा का लगभग 67.18 प्रतिशत ही है। SIR के तहत डोर टु डोर वेरिफिकेशन हुआ पूरा…

Read More

Delhi SIR: तुगलकाबाद और ओखला में सबसे ज्यादा वोट कटने का खतरा, सिर्फ 52% और 54.66% फॉर्म जमा

नई दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एसआईआर यानी विशेष गहन पुनरीक्षण का प्रोसेस पूरा हो चुका है. प्रदेश में करीब 47 लाख मतदाता गैर-हाजिर या मृत कैटेगरी में शामिल किए गए हैं. इसका मतलब ये हुआ कि वे दिल्ली के मतदाता नहीं है. दिल्ली में अब तक 1 करोड़ 45 लाख 10 हजार 299 मतदाता थे. अब तक SIR के तहत 97 लाख 47 हजार 879 का फॉर्म जमा हुआ है. यानी दिल्ली में 67.18 फीसदी मतदाताओं ने अपने फॉर्म जमा कराए हैं।  अब अगर SIR के तीसरे चरण यानी…

Read More

दिल्ली SIR अभियान में मतदाताओं के भ्रम दूर, निर्वाचन अधिकारी ने दिए जवाब

 नई दिल्ली दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान जारी है। जिसमें बूथ वार शिविरों में बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्र बांट रहे हैं और उसे भरवा रहे हैं। इस बीच, प्रपत्र में मांगी गईं विभिन्न जानकारियों को लेकर मतदाताओं में भ्रम की स्थिति है। उससे संबंधित सवालों के जवाब दैनिक जागरण ने दिल्ली के उप निर्वाचन मुख्य अधिकारी प्रशांत प्रसाद के सामने रख उसपर निदान पूछा:- एक शिविर में शालिनी शर्मा ने बताया कि वह पहले जहां वह रहती थी, वहां से नाम कट गया। जानकारी मिलने पर उन्होंने…

Read More

दिल्ली में वोटर लिस्ट सत्यापन शुरू, घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ, जानिए पूरी प्रक्रिया और तारीखें

नई दिल्ली  राजधानी में हाल में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया और कई अवैध निर्माण तोड़े गए हैं। ऐसे में प्रभावित लोग अगर SIR की प्रक्रिया में हिस्सा नहीं ले पा रहे हैं तो उनके लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी अशोक ने बताया कि इन लोगों के लिए मुख्य चुनाव आयोग से चर्चा की जाएगी। कोई न कोई विशेष व्यवस्था करके उन्हें SIR में शामिल कराया जाएगा। इसके अलावा जो बेघर हैं और उन्होंने जो पोल नंबर दिया है या जहाँ का पता दिया है,…

Read More

SIR अभियान शुरू: वोटर लिस्ट अपडेट की पूरी प्रक्रिया, घर-घर होगा सर्वे

नई दिल्ली देश के इलेक्शन कमिशन की ओर से चलाए जा रहे SIR (स्पेशल इंटेसिव रिवीजन) अभियान का मकसद वोटर लिस्ट को सही, पारदर्शी और अपडेट करना है। इसके तहत यह देखा जा रहा है कि कहीं कोई सही और पात्र वोटर इस लिस्ट से छूट न जाए और कोई भी गलत या अपात्र वोटर इसमें शामिल न हो जाए। दिल्ली जैसे शहर में यह काम और भी अहम हो जाता है क्योंकि यहां बड़ी संख्या में लोग दूसरे राज्यों से आकर रहते है। एनसीआर और आसपास के शहरों जैसे…

Read More

दिल्ली में 30 जून से शुरू होगा स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR), 13,033 बीएलओ करेंगे घर-घर सर्वे

नई दिल्ली  चुनाव आयोग ने दिल्ली में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार ने बुधवार को कहा कि 30 जून से बीएलओ घर-घर जाकर तय नियमों के अनुसार यहां SIR की प्रक्रिया शुरू करेंगे। एक महीने के अंदर इसे पूरा किया जाएगा। इसके लिए आयोग ने ASDDF फॉर्मूला तैयार किया है। बीएलओ मौके पर जाकर देखेंगे कि क्या कोई वोटर एब्सेंट है, कहीं और शिफ्ट हो गया है, डेथ हो गई या डुप्लीकेट मतदाता है या फॉरेन…

Read More