Breaking
25 Nov 2026, Wed

दिल्ली में SIR की समयसीमा फिर बढ़ी, अब 31 अगस्त को जारी होगी ड्राफ्ट मतदाता सूची

 नई दिल्ली
दिल्ली में चुनाव आयोग ने मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) कार्यक्रम के शेड्यूल में एक बार फिर बदलाव किया है. दिल्ली में SIR की समय सीमा तीसरी बार एक सप्ताह के लिए बढ़ाई गई है. दूसरी बार समय सीमा बढ़ाए जाने के बाद से डिजिटलाइजेशन के काम की रफ्तार धीमी हुई है. शुरुआती हफ्तों में काम तेजी से चल रहा था, लेकिन बाद में इसकी गति प्रभावित हुई.

ये भी पढ़ें :  होर्मुज स्ट्रेट का टंटा होगा खत्म, बिना झंझट जलेंगे चूल्हे, तेल-गैस वाले देश करेंगे सहयोग

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार के अनुसार, अब ड्राफ्ट मतदाता सूची 24 अगस्त के बजाय 31 अगस्त 2026 को प्रकाशित की जाएगी. संशोधित कार्यक्रम के मुताबिक, ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होने के बाद मतदाताओं को दावे और आपत्तियां दर्ज कराने के लिए एक महीने का समय मिलेगा.

मतदाता 31 अगस्त से 30 सितंबर 2026 तक अपने दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे. वहीं, इन दावों और आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया 31 अगस्त से 29 अक्टूबर 2026 तक चलेगी.

ये भी पढ़ें :  आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील

इससे पहले घर-घर जाकर फॉर्म जमा करने और उनका सत्यापन करने का गणना चरण (Enumeration Phase) 17 अगस्त 2026 को समाप्त हो चुका है.

अगर किसी मतदाता का नाम 31 अगस्त को जारी होने वाली ड्राफ्ट मतदाता सूची में नहीं आता है या उसके विवरण में कोई गलती है, तो वह निर्धारित अवधि के दौरान दावा या सुधार के लिए आवेदन कर सकेगा. मतदाता अधिक जानकारी और ऑनलाइन आवेदन के लिए चुनाव आयोग के आधिकारिक Voters' Service Portal पर जा सकते हैं.

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *