Breaking
25 Nov 2026, Wed

PF निकालने का तरीका बदलेगा, अब UPI से खाते में आएगा पैसा, जानें EPFO का नया प्लान

 नई दिल्ली   

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के करोड़ों मेंबर्स के लिए गुड न्यूज आई है. हाल ही में EPFO WhatsApp Service शुरू किए जाने के बाद अब ईपीएफओ उन्हें एक और सौगात देने के लिए तैयार है. EPFO 3.0 के तहत पीएफ अकाउंट होल्डर अपने EPF खाते में जमा पैसे को यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस यानी UPI के जरिए निकाल सकेंगे. इससे जुड़े ट्रायल लगभग पूरे हो चुके हैं। 

दिसंबर में UPI सर्विस लॉन्च की तैयारी  
EPFO अपने मेंबर्स के लिए लगातार नए कदम उठा रहा है और अब यूपीआई के जरिए पीएफ का पैसा निकालने की सुविधा दिए जाने की तैयारी पूरा हो गई है. इसके लेकर फाइनेंशियल एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रोविडेंट फंड (PF) सब्सक्राइबर के लिए दिसंबर तक यानी अगले महीने UPI PF Withdrawal की सुविधा लॉन्च की जा सकती है और फरवरी में पूरी तरह से इसे रोलआउट किए जाने की उम्मीद है। 

ये भी पढ़ें :  मिडल-ईस्ट तनाव से ट्रैवल सेक्टर को रोज़ ₹5500 करोड़ का नुकसान, घरेलू ट्रैवल में बढ़ोतरी की उम्मीद

EPFO 3.0 के तहत कर्मचारी भविष्य निधि संगठन सिस्टम में ये बदलाव लागू कर रहा है. मामले से जुड़े सूत्र के हवाले से कहा गया है कि UPI-बेस्ड पीएफ विड्रॉल के लिए टेक्नोलॉजी तैयार है और ट्रायल लगभग पूरे हो चुके हैं। 

UPI से ट्रांसफर ATM से निकासी 
ईपीएफओ के प्रस्तावित अपग्रेड से मेंबर्स के लिए अपने प्रोविडेंट फंड सेविंग्स को एक्सेस करना आसान हो जाएगा. इसके अलावा पेपरवर्क कम होगा और क्लेम प्रोसेसिंग में भी तेजी आएगी. EPFO ​​3.0 के तहत यूपीआई के जरिए बैंक खाते में पीएफ का पैसा ट्रांसफर किया जा सकेगा और फिर ATM से तुरंत इस पैसे को निकाला जा सकेगा। 

ये भी पढ़ें :  1 दिसंबर से तत्काल टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, रेलवे ने लागू किए नए नियम

ईपीएफओ 3.0 एक नया IT इंफ्रास्ट्रक्चर लाएगा और एक कोर बैंकिंग सॉल्यूशन (CBS) शामिल करेगा, जिससे सदस्य एक ही प्लेटफॉर्म के जरिए कई सर्विसेज को मैनेज कर सकेंगे. इसे अगले 50 सालों में लगभग 200 करोड़ मेंबर्स का डेटा संभालने के लिए डिजाइन किया जा रहा है. रिटायरमेंट फंड बॉडी में अभी 36 करोड़ से ज्यादा एक्टिव मेंबर्स हैं। 

ये भी पढ़ें :  प्रह्लाद जोशी ने संभाला शिक्षा मंत्रालय, परीक्षा सुधार और NEP पर होगी नजर

PF में जमा का 75% हिस्सा निकलेगा!
EPFO के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) ने बीते साल अक्टूबर 2025 में EPFO ​​3.0 फ्रेमवर्क को मंजूरी दी थी और एक साल के अंदर इसे लागू करने की डिमांड रखी थी. ईपीएफओ की ओर से यूपीआई पीएफ विद्ड्रॉल की सुविधा को लेकर बीते कुछ समय में लगातार अपडेट आ रहे थे. इनपर गौर करें, तो तमाम रिपोर्ट्स में बताया गया था कि PF UPI Service के तहत पात्र अंशधारक अपने खाते में जमा रकम का 75% तक हिस्सा निकाल सकेंगे. हालांकि, हाल ही में 90% पीएफ निकासी वाला रूल भी लाया गया है। 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *