Breaking
25 Nov 2026, Wed

कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का महासंगम, 30 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का महासंगम, 30 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

योगी सरकार में तीर्थस्थलों के बढ़ते वैभव के बीच काशी से अयोध्या तक दिखी सनातन आस्था की भव्य झलक

प्रयागराज में सर्वाधिक 10 लाख श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान, काशी में आठ लाख ने लगाई पवित्र डुबकी

अयोध्या में पांच लाख श्रद्धालुओं ने किया सरयू स्नान, जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजी रामनगरी

हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में तीन लाख श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

रायबरेली के डलमऊ और सीतापुर के नैमिषारण्य में दो-दो लाख श्रद्धालुओं ने किया पवित्र स्नान

प्रमुख तीर्थों पर सुबह से उमड़ी भीड़, स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने किया दर्शन-पूजन और दान-पुण्य

ये भी पढ़ें :  योगी सरकार ने अनुपूरक बजट में राजस्व विभाग के लिए खोला खजाना, विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार

 लखनऊ
योगी सरकार में तीर्थस्थलों के विकास और धार्मिक पर्यटन को मिल रहे प्रोत्साहन के बीच कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार को प्रदेश के प्रमुख तीर्थों में आस्था का महासंगम देखने को मिला। काशी से अयोध्या और प्रयागराज से नैमिषारण्य तक करीब 30 लाख श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया। भोर से ही गंगा और सरयू के घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। हर-हर गंगे और जय श्रीराम के उद्घोष के बीच श्रद्धालुओं ने स्नान, पूजा-अर्चना और दान-पुण्य किया। घाटों पर उमड़ा जनसैलाब सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं के प्रति लोगों की गहरी आस्था का साक्षी बना।

प्रयागराज में 10 लाख, काशी में आठ लाख श्रद्धालुओं ने किया स्नान
कार्तिक पूर्णिमा पर तीर्थराज प्रयागराज में सर्वाधिक करीब 10 लाख श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। भोर से ही घाटों पर स्नान का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना और दान-पुण्य कर मंगलकामना की। वहीं, धर्मनगरी काशी में करीब आठ लाख श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ घाटों पर धार्मिक अनुष्ठान हुए। देव दीपावली की परंपरा से जुड़ी काशी में दिनभर उत्सव जैसा वातावरण रहा।

ये भी पढ़ें :  योगी आदित्यनाथ का बंगाल रैली में TMC पर हमला, बोले- “नो कर्फ्यू, नो दंगा, यूपी में सब चंगा”

अयोध्या में पांच लाख श्रद्धालुओं ने किया सरयू स्नान
रामनगरी अयोध्या में करीब पांच लाख श्रद्धालुओं ने सरयू में आस्था की डुबकी लगाई। भोर से ही सरयू घाटों पर श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। जय श्रीराम के उद्घोष से रामनगरी का वातावरण भक्तिमय बना रहा।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री योगी ने श्री दूधेश्वरनाथ महादेव मठ मंदिर में किया जलाभिषेक, प्रदेश में सुख-समृद्धि एवं लोकमंगल की कामना की

गढ़मुक्तेश्वर में तीन लाख, डलमऊ और नैमिषारण्य में दो-दो लाख ने किया स्नान
हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में करीब तीन लाख श्रद्धालुओं ने गंगा में पवित्र स्नान किया। वहीं, रायबरेली के डलमऊ में करीब दो लाख श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पूजा-अर्चना और दान-पुण्य किया। सीतापुर के पौराणिक तीर्थ नैमिषारण्य में भी करीब दो लाख श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान और धार्मिक अनुष्ठान किए। सभी तीर्थस्थलों पर सुबह से श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *