Breaking
20 Nov 2026, Fri

50 हजार विद्यार्थियों को टैबलेट का उपहार देंगे सीएम योगी

50 हजार विद्यार्थियों को टैबलेट का उपहार देंगे सीएम योगी

स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत शुक्रवार को गोरखपुर के चंपा देवी पार्क में होगा टैबलेट वितरण समारोह

डिजिटल क्रांति की नई उड़ान : गोरखपुर के 35 हजार तथा देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज के 5-5 हजार युवाओं को मिलेगा टैबलेट

गोरखपुर में अब तक 1.41 लाख से अधिक छात्रों को मिल चुका है लाभ, रोजगार व स्वरोजगार के खुल रहे नए द्वार

गोरखपुर
 युवा शक्ति को आधुनिक तकनीक से लैस कर उन्हें समयानुकूल सक्षम और दक्ष बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 20 नवंबर (शुक्रवार) को गोरखपुर मंडल के 50 हजार विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित करेंगे। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत टैबलेट वितरण का समारोह रामगढ़ताल क्षेत्र स्थित चंपा देवी पार्क में होगा। 

ये भी पढ़ें :  किसानों की आय बढ़ाना ही सरकार का मूल ध्येय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

टैबलेट वितरण समारोह में गोरखपुर मंडल के चारों जिलों गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया व कुशीनगर की युवा प्रतिभाएं एक मंच पर जुटेंगी। वितरण का सबसे बड़ा हिस्सा गोरखपुर जिले के खाते में है, जहां के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले 35000 विद्यार्थियों को टैबलेट दिए जाएंगे। इसके साथ ही मंडल के अन्य तीन जिलों देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज के 5000-5000 विद्यार्थी भी इस उपहार के हकदार बनेंगे। एक ही दिन में 50 हजार युवाओं के हाथों में आधुनिक गैजेट पहुंचने से गोरखपुर मंडल में डिजिटल क्रांति को नई गति मिलेगी।

ये भी पढ़ें :  लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे तैयार, 30 मिनट में पूरा होगा दोनों शहरों का सफर

गोरखपुर में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत युवाओं को डिजिटल डिवाइस वितरित करने का यह अभियान काफी सफल रहा है। जिलाधिकारी दीपक मीणा के अनुसार, वर्ष 2021-22 में योजना की शुरुआत से लेकर अब तक जिले के 141085 विद्यार्थियों को टैबलेट और स्मार्टफोन से लाभान्वित किया जा चुका है। जिले में आवंटित शत-प्रतिशत स्मार्टफोन का वितरण पहले ही पूरा कर लिया गया है, जबकि शेष बचे 52,800 टैबलेट कॉलेजों के माध्यम से बांटे जा रहे हैं, जिसका मुख्य आयोजन बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सान्निध्य में होगा। इसमें स्नातक और स्नातकोत्तर के साथ-साथ डिप्लोमा, कौशल विकास (स्किल डेवलपमेंट), पैरामैडिकल और नर्सिंग जैसे व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को भी सीधे तौर पर जोड़ा गया है। यह पहल न केवल पढ़ाई को आसान बना रही है, बल्कि युवाओं के लिए नौकरी और स्वरोजगार के नए रास्ते भी खोल रही है।

ये भी पढ़ें :  मुजफ्फरपुर-प्रयागराज एक्सप्रेस में AC-3 कोच की संख्या बढ़ी, यात्रियों को मिलेगी राहत

स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत मिलने वाले डिवाइस विद्यार्थियों के लिए ज्ञान और सूचना का मजबूत माध्यम बन रहे हैं। इसके जरिये विद्यार्थियों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की ताजा जानकारी घर बैठे मिल रही है। वहीं, विश्वविद्यालय और महाविद्यालय भी 'फ्लैश मैसेज' के माध्यम से कक्षाओं, सिलेबस और परीक्षाओं से जुड़े जरूरी अपडेट सीधे छात्रों के टैबलेट और स्मार्टफोन पर भेज रहे हैं।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *