Breaking
21 Nov 2026, Sat

सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा निरस्त होने की वायरल सूचना पूरी तरह फर्जी और भ्रामक: डॉ. प्रशांत कुमार

सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा निरस्त होने की वायरल सूचना पूरी तरह फर्जी और भ्रामक: डॉ. प्रशांत कुमार

विज्ञापन के तहत लिखित परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 03 एवं 04 दिसंबर 2026 को ही होगी आयोजित

आयोग के आधिकारिक लेटरहेड और उपसचिव के फर्जी हस्ताक्षर का दुरुपयोग करने वालों के विरुद्ध प्रयागराज के थाना कर्नलगंज में दर्ज कराई जा रही एफआईआर

अभ्यर्थी भ्रामक सूचनाओं पर न दें ध्यान, आयोग की आधिकारिक वेबसाइट और अधिकृत 'एक्स' हैंडल पर जारी सूचनाओं को ही मानें प्रामाणिक

लखनऊ, 
 उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने सोशल मीडिया पर सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा निरस्त होने के संबंध में प्रसारित की जा रही सूचना को पूरी तरह फर्जी, असत्य और भ्रामक बताया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आयोग के विज्ञापन संख्या 05/2026 के अंतर्गत सहायक अध्यापक (सम्बद्ध प्राथमिक) एवं सहायक अध्यापक प्राथमिक शहरी पदों के लिए लिखित परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगामी 03 एवं 04 दिसंबर 2026 को ही आयोजित की जाएगी। इस संबंध में परीक्षा कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उल्लेखनीय है कि इन पदों के लिए आयोग द्वारा 15 सितंबर 2026 को विज्ञापन जारी किया गया था।

ये भी पढ़ें :  योगी सरकार ने बढ़ाया डॉ. जीके गोस्वामी का कार्यकाल, फॉरेंसिक विज्ञान में नवाचार को मिलेगा बढ़ावा

उप सचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि आयोग के संज्ञान में आया है कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आयोग के आधिकारिक लेटरहेड, प्रतीक चिह्न (लोगो) और नाम का दुरुपयोग करते हुए परीक्षा निरस्त होने की फर्जी सूचना प्रसारित की गई है। इसके लिए उप सचिव के जाली हस्ताक्षर का भी इस्तेमाल किया गया है। आयोग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित व्यक्तियों एवं संस्था के विरुद्ध विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में जनपद प्रयागराज के थाना कर्नलगंज में एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।

ये भी पढ़ें :  सीएम योगी का दावा: 2017 से पहले चीनी सामान से भरे रहते थे बाजार, अब छाया ओडीओपी

डॉ. प्रशांत कुमार ने परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया अथवा किसी अन्य अनधिकृत माध्यम से प्रसारित होने वाली अपुष्ट एवं भ्रामक सूचनाओं पर विश्वास न करें और न ही ऐसी खबरों को बिना सत्यापन के आगे प्रसारित करें। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी परीक्षा की तैयारी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रखें।

ये भी पढ़ें :  उपराष्ट्रपति पद के प्रत्याशी बी. सुदर्शन रेड्डी का लखनऊ आगमन, हुआ जोरदार स्वागत

आयोग अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि आयोग से संबंधित सभी आधिकारिक सूचनाएं, विज्ञप्तियां, परीक्षा कार्यक्रम एवं आवश्यक संशोधन केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://upessc.up.gov.in/ और अधिकृत 'एक्स' (X) हैंडल @upesscprayagraj पर ही जारी किए जाते हैं। ऐसे में अभ्यर्थी किसी भी भ्रामक सूचना से गुमराह न हों और परीक्षा से संबंधित जानकारी के लिए केवल आयोग के अधिकृत माध्यमों पर ही भरोसा करें।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *