योगी सरकार ने बढ़ाया डॉ. जीके गोस्वामी का कार्यकाल, फॉरेंसिक विज्ञान में नवाचार को मिलेगा बढ़ावा
डॉ. जीके गोस्वामी एक वर्ष और बने रहेंगे फॉरेंसिक विज्ञान संस्थान के निदेशक
शासन ने दोबारा नियुक्ति को दी मंजूरी, पहले की तरह ही रहेंगी सेवा शर्तें
लखनऊ
उत्तर प्रदेश राज्य फॉरेंसिक विज्ञान संस्थान, लखनऊ के निदेशक डॉ. जीके गोस्वामी के कार्यकाल को एक वर्ष के लिए बढ़ाने की मंजूरी दी गई है। वह एक वर्ष या शासन के अगले आदेश तक जो भी पहले होगा, इस पद पर बने रहेंगे। शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी किया गया।
अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद की ओर से जारी आदेश के अनुसार, सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी डॉ. गोस्वामी की निदेशक पद पर दोबारा नियुक्ति को राज्यपाल ने स्वीकृति दी है। उनकी सेवा शर्तें पहले की तरह ही रहेंगी।
डॉ. जीके गोस्वामी ने कहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने फॉरेंसिक विज्ञान के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। आगे फॉरेंसिक विज्ञान को और मजबूत करते हुए इसमें नवाचार को बढ़ावा दिया जाएगा।
डॉ. गोस्वामी 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्हें 13 नवंबर 2025 के आदेश के तहत संस्थान के निदेशक पद पर नियुक्त किया गया था। उस समय नियुक्ति की अवधि कार्यभार संभालने की तारीख से अधिकतम एक वर्ष या शासन के अगले आदेश तक निर्धारित की गई थी।
अब शासन ने उसी नियुक्ति के क्रम में उन्हें एक वर्ष के लिए फिर से जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय लिया है।
सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल
दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण
सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है।
अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे।
उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित।
आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp)
Email- hrnewswriter@gmail.com