Breaking
16 Nov 2026, Mon

जयपुर में 560 करोड़ से बनेगा एलिवेटेड रोड, ऊपर से दौड़ेगी मेट्रो

जयपुर
जयपुर शहर में सड़क और मेट्रो के लिए एक ही कॉरिडोर पर दो स्तर तैयार करने की योजना पर काम शुरू हो गया है। झालाना बायपास से जगतपुरा तक प्रस्तावित 4.4 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रोड पर वाहन दौड़ेंगे, जबकि इसके ऊपर भविष्य में मेट्रो चलेगी। इसके लिए एलिवेटेड रोड के पिलर अभी से मेट्रो कॉरिडोर की जरूरतों के अनुरूप डिजाइन किए जाएंगे। इससे भविष्य में मेट्रो के लिए अलग से पिलर बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। करीब 560 करोड़ रुपए की इस परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) दिसंबर तक तैयार करने का लक्ष्य है। राजस्थान मेट्रो की सहमति मिलने के बाद अब जेडीए ने डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया आगे बढ़ा दी है।

ये भी पढ़ें :  स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से राहत: दो भारतीय LPG जहाजों को मिला सुरक्षित गुजरने का परमिट

एलिवेटेड रोड जेएलएन मार्ग स्थित गांधी सर्किल से जगतपुरा रेलवे ओवरब्रिज के बीच यातायात को सुगम बनाएगा। इसके बनने से जवाहर नगर बायपास चौराहा, झालाना तिराहा, संस्थान पथ तिराहा, मालवीय नगर औद्योगिक क्षेत्र तिराहा, अपेक्स सर्किल और बालाजी तिराहे पर वाहन चालकों को जाम से मुक्ति मिलेगी। जेडीए के सर्वे के अनुसार गांधी सर्किल की ओर से आने वाले करीब 70 प्रतिशत वाहन सीधे जगतपुरा की तरफ जाते हैं। जयपुर में नया एलिवेटेड रोड बनने से इन वाहनों को बीच के चौराहों पर नहीं रुकना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें :  संजय झील में सैकड़ों मछलियों की मौत, पानी की आपूर्ति बाधित होने से बिगड़ा हालात

अरण्य भवन से महल रोड तक होगा एलिवेटेड रास्ता
प्रस्तावित एलिवेटेड रोड झालाना बायपास पर अरण्य भवन के पास से शुरू होकर महल रोड पर डी मार्ट के सामने उतरेगा। जगतपुरा से झालाना बायपास की ओर आने वाले वाहनों के लिए भी अलग एलिवेटेड मार्ग बनाया जाएगा, जो जगतपुरा आरओबी के आगे से शुरू होगा। बालाजी तिराहे पर जवाहर सर्किल की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए भी एलिवेटेड रोड से जुडऩे का रास्ता बनाया जाएगा। इसी तरह जगतपुरा से संस्थान पथ और महल रोड से गांधी सर्किल की ओर जाने वाले वाहनों के लिए भी उतरने की व्यवस्था होगी।

ये भी पढ़ें :  बंगाल में 3 चरणों में होंगे चुनाव, सुरक्षा बलों की दोगुनी तैनाती; EC की पूरी रणनीति तैयार

शहर में पहले भी बन चुका है ऐसा कॉरिडोर
जयपुर में अजमेर रोड पर एलिवेटेड रोड के ऊपर मेट्रो का संचालन हो रहा है। वहीं, टोंक रोड पर दुर्गापुरा एलिवेटेड रोड के पिलर भी भविष्य में मेट्रो कॉरिडोर के निर्माण को ध्यान में रखकर छोड़े गए हैं।

एक नजर में परियोजना
अनुमानित लागत : 560 करोड़ रुपए
एलिवेटेड रोड की लंबाई : 4.4 किलोमीटर
प्रभावित यातायात जंक्शन : 6
डीपीआर तैयार करने का लक्ष्य : दिसंबर 2026

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *