Breaking
17 Nov 2026, Tue

भोपाल के पानी में ई-कोलाई बैक्टीरिया मिलने का दावा खारिज, नगर निगम ने दी सफाई

 भोपाल
 बीते दिनों एक रिपोर्ट सामने आई, जिसमें दावा किया गया कि नगर निगम द्वारा वैशाली नगर में सप्लाई किए जा रहे पानी में ई-कोलाई बैक्टीरिया मिला है। यह जांच क्षेत्र के रहवासी विवेक राय ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) की स्टेट रिसर्च लैबोरेट्री में कराई थी।

जांच रिपोर्ट के अनुसार, विवेक राय ने 12 नवंबर को यह नमूना लैब में जमा कराया था, जिसकी रिपोर्ट 13 नवंबर को सामने आई। जांच रिपोर्ट में 100 मिलीलीटर पानी में 350 ई-कोलाई बैक्टीरिया मिलने का उल्लेख किया गया। रिपोर्ट के अनुसार, पेयजल में ई-कोलाई पूरी तरह अनुपस्थित होना चाहिए।

नगर निगम इस दावे को खारिज किया
हालांकि, नगर निगम इस दावे को अपनी जांच के नतीजों से खारिज कर रहा है। निगम ने शनिवार को वैशाली नगर के नौ घर और रविवार को छह घरों से पानी के नमूने लिए। निगम के अनुसार, इन सभी नमूनों की जांच में ई-कोलाई या अन्य किसी बैक्टीरिया की पुष्टि नहीं हुई।

ये भी पढ़ें :  जबलपुर में टाइटेनियम-वेनेडियम का बड़ा भंडार, 230 हेक्टेयर में फैले क्षेत्र का सीमांकन शुरू

यानी रहवासी की ओर से पीएचई की लैब में कराई गई जांच में बैक्टीरिया मिलने की रिपोर्ट आई, जबकि निगम की ओर से कराई गई जांच में ऐसा कुछ नहीं मिला। ऐसे में एक ही क्षेत्र की जलापूर्ति को लेकर सामने आए इन अलग-अलग नतीजों ने पेयजल की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

तीन बार जांच, दो बार ई-कोलाई मिला
वैशाली नगर के रहवासी विवेक राय ने बताया कि हमारे यहां कोलार पेयजल पाइप लाइन से सप्लाई होने वाले पानी में कई दिन से गंदा पानी आने की समस्या बनी हुई थी, जिसकी वजह से हम बोतल खरीदकर पानी पी रहे हैं।

ये भी पढ़ें :  पूर्व CM शिवराज के बेटों की शादी में शामिल होंगे पीएम मोदी, सपरिवार न्योता देने पहुंचे केंद्रीय मंत्री

हमने अक्टूबर माह में पानी के नमूने लेकर जांच कराई थी, तो उसमें भी ई-कोलाई की पुष्टि हुई थी। इसके बाद दूसरी जांच कराई तो पानी स्वच्छ मिला, लेकिन अब तीसरी बार पानी की जांच कराई तो फिर बैक्टीरिया मिला है। हालांकि, अब नगर निगम द्वारा पानी के सैंपल लिए जा रहे हैं।

शहर के इन क्षेत्रों में मिल चुका है ई-कोलाई
इंदौर के भागीरथपुरा की घटना के बाद नगर निगम द्वारा शहर से पानी के नमूने लेकर जांच कराई जा रही है। इस जांच रिपोर्ट शहर के अलग-अलग हिस्सों में ई-कोलाई की पुष्टि हो चुकी है। इनमें खानूगांव, आदमपुर छावनी, ईदगाह हिल्स के बाजपेयी नगर जैसे क्षेत्र शामिल हैं, इन क्षेत्रों के चार नमूने निगम की जांच रिपोर्ट में फेल हुए थे। इसके अलावा कोलार क्षेत्र के साईंनाथ नगर और गेहूंखेड़ा के निजी बोरवेल के पानी में भी ई-कोलाई मिलने की रिपोर्ट सामने आई थी।

ये भी पढ़ें :  इंदौर में मार्च तक बनेंगी 277 नई सड़कें, संभागायुक्त ने तेज करने को कहा

    नगर निगम ने वैशाली नगर क्षेत्र से शनिवार और रविवार को पानी के नमूने लिए थे। इनकी जांच नगर निगम की लैब में कराई गई, लेकिन किसी में भी बैक्टीरिया नहीं मिला है।- उदित गर्ग, अधीक्षण यंत्री, नगर निगम

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *