नाबालिग लड़कियों का गर्भपात कराने और भ्रूण को गवाही मिटाने की नियत से अरपा नदी में नष्ट करने के मामले में तोरवा पुलिस ने महिला डॉक्टर को गिरफ्तार किया है. जांच में सामने आया कि डॉक्टर को पीड़िता के नाबालिग होने की जानकारी थी, इसके बावजूद उसने गर्भपात कराया.
इतना ही नहीं, घटना की जानकारी पुलिस को भी नहीं दी गई. गिरफ्तार महिला डॉक्टर को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है. तोरवा टीआई विवेक कुमार पांडे ने बताया कि तोरवा निवासी गणेश सोनी (30) पर नाबालिग लड़कियों को शादी का झांसा देकर दिसंबर 2023 से लगातार शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है. इसी दौरान लड़कियां गर्भवती हो गई थी. आरोप है कि गणेश सोनी ने महिला डॉक्टर सुब्धा मसीह (43), निवासी उसलापुर की सहायता से अस्पताल में उसका गर्भपात कराया गया था. मामले में मुख्य आरोपी गणेश सोनी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर चुकी है.
तोरवा पुलिस ने आरोपी महिला डॉक्टर को 13 नवंबर को गिरफ्तार किया. उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा दिया गया है. प्रकरण की विवेचना के दौरान पुलिस ने महिला डॉक्टर सुब्धा मसीह से पूछताछ की. जांच में गर्भपात कराने में उसकी संलिप्तता के महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले. पुलिस ने बताया कि डॉक्टर को लड़कियों की नाबालिग होने की जानकारी थी. इसके बावजूद उसने गर्भपात कराया और बाद में भ्रूण को महत्वपूर्ण साक्ष्य पता हुए अरपा नदी में नष्ट कर दिया. साथ ही लड़कियों के साथ हुए अपराध की सूचना पुलिस को नहीं दी.
सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल
दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण
सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है।
अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे।
उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित।
आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp)
Email- hrnewswriter@gmail.com