Breaking
17 Nov 2026, Tue

CM साय आज बिलासपुर को देंगे 119 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

बिलासपुर.

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिलासपुर को 119.11 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात देने जा रहे हैं. यह कार्यक्रम शहर के लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में आयोजित किया जाएगा. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिलासपुर को 119.11 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात देने जा रहे हैं.

यह मुख्य कार्यक्रम जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में शहर के लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में आयोजित किया जाएगा. 16 नवंबर 2026 को होने जा रहे इस कार्यक्रम के दौरान कुल 16 विकास कार्यों की सौगात बिलासपुर को मिलेगी. बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने आयोजन स्थल का निरीक्षण कर मंच, बैठक और सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया है.

सात विकास कार्यों का भूमिपूजन
लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में 89 करोड़ 30 लाख 76 हजार रुपए के सात विकास कार्यों का भूमिपूजन तथा 29 करोड़ 79 लाख 76 हजार रुपए के नौ कार्यों का लोकार्पण करेंगे. इनमें सड़क, पुल, शिक्षण संस्थाओं के भवन, बालिका छात्रावास, तहसील कार्यालय और शहर की पार्किंग व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य शामिल है. मुख्यमंत्री श्री साय जिले में सड़क संपर्क को गुटद्ध बनाने वाले प्रमुख कार्यों की आधारशिला रखेंगे.
इनमें 22 करोड़ 37 लाख 38 हजार रुपए की लागत से 11.60 किलोमीटर लंबे खन्टेरिया सोंठी-नवापारा मार्ग तथा 55 करोड़ 43 लाख 89 हजार रुपए की लागत से 25 किलोमीटर लंबे मल्हार से चिल्हाटी मार्ग का निर्माण शामिल है. मल्हार-चिल्हाटी मार्ग धनगवां, ओखर, मिठुपुरी, बिनौरी और भटचौरा क्षेत्र को जोड़ेगा. इसके साथ ही कोटा विकासखंड में 60 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण का भूमिपूजन किया जाएगा.

ये भी पढ़ें :  इंटरनेशनल मास्टर्स लीग: मंत्री ओपी चौधरी ने युवाओं की जमकर तारीफ की

बेलगहना-बरे सुण्डा मार्ग का निर्माण
भूमिपूजन के अन्य कार्यों में 4.92 करोड़ रुपए की लागत से 4.80 बिल्लोमीटर लंबे बेलगहना-बरे सुण्डा मार्ग का निर्माण, 2.40 करोड़ रुपए की लागत से मंगला चौक से धुरीपारा छोटे कोनी तक 0.45 किलोमीटर मार्ग का निर्माण, 83.91 लाख रुपए की लागत से विधि प्रकोष्ठ के लिए नवीन भवन तथा 2.74 करोड़ रुपए की लागत से शासकीय जे.एम.पी. महाविद्यालय तखतपुर में अतिरिक्त भवन का निर्माण शामिल है. इन कार्यों से आवागमन और शैक्षणिक सुविधाओं का विस्तार होगा.

ये भी पढ़ें :  LAC पर चीन को घेरने की रणनीति, भारत बना रहा दौलत बेग ओल्डी तक 'सीक्रेट ' मार्ग

मुख्यमंत्री साय पुराने बस स्टैंड में 12 करोड़ 60 लाख रुपए की लागत से निर्मित ऑटोमेटेड मल्टीलेवल कार पार्किंग का लोकार्पण करेंगे. इससे शहर में व्यवस्थित वाहन पार्किंग की सुविधा बढ़ेगी. वे बेलगहना कंचनपुर खोंगसरा मार्ग के किलोमीटर 1/6 में डोंगा नाला पर 6.39 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग भी जनता को समर्पित करेंगे. प्रशासनिक सुविधाओं के विस्तार के अंतर्गत बोदरी, बेलतरा और सीपत में निर्मित नवीन तहसील कार्यालय भवनों का लोकार्पण किया जाएगा. छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा प्रत्येक भवन का निर्माण 71.12 लाख रुपए की लागत से किया गया है. तीनों भवनों की कुल लागत 2 करोड़ 13 लाख 36 रुपए है. इन भवनों से राजस्व संबंधी सेवाओं के संचालन और नागरिकों की सुविधा के लिए बेहतर व्यवस्था उपलब्ध होगी.

ये भी पढ़ें :  संकट में मिली संजीवनी, देवरीखुर्द निवासी शिवांश रामटेके को मिली 15 लाख की स्वास्थ्य सहायता

लोकार्पण में लोक निर्माण विभाग संभाग क्रमाक दो के 8.48 करोड़ रुपए के चार कार्य भी शामिल है. इनमें 3.06 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित 1.975 किलोमीटर लंबा पुरा-चिचड़ा मार्ग, 2.33 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित 1.90 किलोमीटर लंबा बहतराई से सम्बलपुरी मिनी स्टेडियम तक मार्ग तथा कोटा विकासखंड के हायर सेकेंडरी स्कूल खोंगसरा में 1.86 करोड़ 1 रुपए की लागत से निर्मित 50 सीटर बालिका छात्रावास प्रमुख है. छात्रावास से छात्राओं को आवासीय सुविधा मिलेगी और उनकी पढ़ाई को प्रोत्साहन मिलेगा.

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *