Breaking
15 Nov 2026, Sun

रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता रणनीतिक जरूरत, भारत को एडवांस टेक्नोलॉजी का वैश्विक अगुवा बनना होगा: राजनाथ सिंह

नई दिल्ली
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता केवल आर्थिक लक्ष्य नहीं, बल्कि रणनीतिक जरूरत भी है। उन्होंने कहा कि भारत ने मिसाइल विकास, नौसैनिक प्लेटफॉर्म, एयरोस्पेस इंजीनियरिंग, रडार प्रणालियों और अंतरिक्ष अनुप्रयोगों के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। ये उपलब्धियां देश के वैज्ञानिकों, इंजीनियरों, उत्पादन एजेंसियों और उद्योग जगत की बढ़ती तकनीकी क्षमता को दर्शाती हैं। रक्षा मंत्री गैर-विनाशकारी मूल्यांकन और सहायक तकनीकों पर आयोजित 36वें वार्षिक सम्मेलन और एयरोस्पेस क्षेत्र से जुड़ी अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।

राजनाथ सिंह ने क्या कहा
राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत के रक्षा तंत्र में जैसे-जैसे आधुनिक और जटिल प्रणालियां शामिल हो रही हैं, वैसे-वैसे उनकी गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करना भी बेहद जरूरी हो गया है। प्रत्येक महत्वपूर्ण सामग्री, कलपुर्जे, संयोजन और निर्माण प्रक्रिया को गुणवत्ता के सर्वोच्च मानकों पर खरा उतरना चाहिए। रक्षा मंत्री ने कहा कि किसी भी देश की प्रगति केवल इस बात से तय नहीं होती कि उसने कौन-सी तकनीक विकसित की है, बल्कि यह भी महत्वपूर्ण है कि उस तकनीक से तैयार प्रणालियां कितनी गुणवत्तापूर्ण, भरोसेमंद और सुरक्षित हैं।

ये भी पढ़ें :  भारत गौरव ट्रेन 10 अप्रैल से इंदौर से रवाना: पुरी, गंगासागर, काशी, गया और अयोध्या की यात्रा; जू-रालामंडल में पर्यटकों की भीड़

'भारत उन्नत प्रौद्योगिकी के विकास और नवोन्मेष में वैश्विक अगुवा बने'
रक्षा मंत्री ने कहा कि रक्षा जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में इसका महत्व और बढ़ जाता है, क्योंकि यहां किसी भी तरह की चूक के गंभीर परिणाम हो सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि गुणवत्ता केवल निर्माण प्रक्रिया की एक औपचारिक जरूरत नहीं है, बल्कि यह सैन्य अभियानों की विश्वसनीयता और राष्ट्रीय सुरक्षा का अहम आधार है। उन्होंने कहा कि इसी संदर्भ में गैर-विनाशकारी परीक्षण और मूल्यांकन तकनीकों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है। इन तकनीकों की मदद से किसी सामग्री, कलपुर्जे या संरचना को बिना नुकसान पहुंचाए उसकी मजबूती और आंतरिक स्थिति की जांच की जा सकती है। इससे निर्माण के दौरान ही संभावित खामियों का पता लगाना और उपकरणों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना संभव होता है।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान: पाली जिले के देसूरी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस पलटने से 3 बच्चों की मौत

नए विचार और तकनीक को प्रोत्साहित करें: राजनाथ
राजनाथ सिंह ने कहा कि अब जरूरत केवल खामियों की पहचान करने तक सीमित रहने की नहीं है, बल्कि ऐसी कार्यसंस्कृति विकसित करने की है, जिसमें खामियों को पैदा होने से ही रोका जा सके। इसके लिए निर्माण प्रक्रिया के हर चरण में गुणवत्ता को शामिल करना होगा। उन्होंने कहा कि भारत के रक्षा क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए कई व्यवस्थाएं और संस्थागत तंत्र विकसित किए गए हैं, जो नए विचारों और तकनीकी विकास को प्रोत्साहित कर रहे हैं।

राजनाथ सिंह की बड़ी बातें
    रक्षा मंत्री ने गैर-विनाशकारी मूल्यांकन के क्षेत्र में हो रहे तकनीकी बदलावों का भी उल्लेख किया।
    उन्होंने कहा कि एआई, मशीन लर्निंग, रोबोटिक्स, उन्नत सेंसर, डिजिटल ट्विन और पूर्वानुमान विश्लेषण जैसी तकनीकें जांच और संरचनाओं की स्थिति की निगरानी के नए रास्ते खोल रही हैं।
    इनकी मदद से जांच की गति और सटीकता बढ़ाई जा सकती है।
    साथ ही, जटिल आंकड़ों का बेहतर विश्लेषण करने और ऐसी संभावित खामियों के संकेत पहचानने में मदद मिल सकती है, जिन्हें पारंपरिक तरीकों से पकड़ना आसान नहीं होता।
    उन्होंने कहा कि इन आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल रक्षा उपकरणों और प्रणालियों की गुणवत्ता, सुरक्षा तथा विश्वसनीयता को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।
    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि भारत को एडवांस टेक्नोलॉजी का केवल उपयोगकर्ता बनकर नहीं रहना चाहिए बल्कि महत्वपूर्ण क्षेत्रों में इनका विकास करने वाला, इनोवेशन को बढ़ावा देने वाला और वैश्विक स्तर पर अग्रणी देश भी बनना चाहिए।
    राजनाथ सिंह ने बेहतर तैयारियों और आत्मनिर्भरता के लिए देश में किसी सामग्री को नुकसान पहुंचाए बिना उसकी जांच करने वाली प्रौद्योगिकियों से जुड़ी व्यवस्था को मजबूत करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

ये भी पढ़ें :  भाजपा कार्यकर्ताओं को राठौड़ की नसीहत: संगठन हित सर्वोपरि, नेता विशेष नहीं

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *