Breaking
15 Nov 2026, Sun

रायपुर का नरैया तालाब, शहर के सबसे पुराने घाटों में से एक, 5 दशक से हो रही है छठ पूजा

रायपुर
“पति पुलिस की नौकरी में थे, पुलिस लाईन में सरकारी क्वाटर में निवास था, अकेले नरैया तालाब के किनारे बच्चों के साथ आते थे, शाम और सुबह घाट आते समय घोर अंधेरा रहता था, टॉर्च लेकर पहुंचते थे, घाट नहीं बने थे तालाब किनारे पूजा करते वक्त मछलियाँ तालाब से बाहर आ जाती थी, पूजा के सूप को मछलियों से बचाना भी एक कार्य होता था”

नरैया तालाब में पहली बार छठ पूजा करने वाली 85 वर्षीय बुजुर्ग लखपति बाई दुबे ने बताया कितना कठिन होता था 50 वर्ष पहले नरैया तालाब में छठ पूजा करना। अपने अनुभव साझा कर भावुक हो गईं लखपति बाई दुबे। बोलीं आज तक यूपी- बिहार जाकर छठ पूजा नहीं की , छत्तीसगढ़ महतारी की गोद में ही कमाये हैं उनकी गोद में खाये हैं, यहीं समा जाएँगे, छत्तीसगढ़ से सुंदर और सुकून भरी जगह विश्व में कहीं नहीं, कहते हुए भावुक हो गईं लखपति बाई, 4 पीढ़ियों को लेकर आती हैं आज भी छठ घाट।

ये भी पढ़ें :  यूपी-एमपी में भारी बारिश की चेतावनी जारी, बस दस्तक देने वाला है मानसून, मध्य प्रदेश के 39 जिलों में बरसेंगे बादल

नरैया तालाब घाट में छठ पूजा पर्व का दिखा उत्साह, हिंदू आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ 4 दिनों के  अपने अनुष्ठान के तीसरे दिन को पूरा करते हुए आज संध्या अर्घ्य के साथ नरैया तालाब छठ घाट में धूमधाम से मनाया गया। सजे हुए सुंदर घाट और व्यापक इंतजामों के साथ हजारों की भीड़ में टिकरापारा के नरैया तालाब में भी हजारों छठ व्रतियों ने संध्या अर्घ्य दिया ।

ये भी पढ़ें :  राजनांदगांव में कार्तिक पूर्णिमा पर लगेगा मोहारा मेला, तैयारियों की जिम्मेदारी विभागों को सौंपी

नरैया तालाब छठ महापर्व आयोजन समिति के वीरेंद्र दुबे ने बताया कि 5 दशकों से इस तालाब में छठ पूजा की जाती है, जब शहर में सिर्फ आमा तालाब और व्यास तालाब में छठ पूजा होती थी तब से यहां छठ व्रती महिलाएं छठ पूजा कर रही हैं, नरैया तालाब छठ पर्व समिति के वीरेंद्र दुबे ने बताया कि पूजा की तैयारियों में रायपुर नगर निगम की ओर से लगातार सहयोग मिलता है और बेहतर साफ सफाई की व्यस्वस्था का प्रयास निगम और समिति के सदस्य करते हैं।

ये भी पढ़ें :  भोपाल में 8 साल बाद लौटेगी महापौर एक्सप्रेस, घर बैठे मिलेंगी नगर निगम की सेवाएं, शुल्क बढ़ाने की तैयारी

आयोजन समिति ने नगर निगम की साफ सफाई पर प्रशासन का और सुरक्षा के लिए पुलिस का धन्यवाद दिया। घाट में स्वागत द्वार, लाईट- टेंट, भंडारा की व्यवस्था की गई है। कल 16 नवंबर की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद नरैया तालाब छठ घाट में भंडारा का आयोजन किया जाएगा और फिर 4 दिनों के छठ महापर्व का समापन होगा।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *