Breaking
16 Nov 2026, Mon

CG में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाए नितिन नवीन, खराब मौसम बना वजह

रायगढ़.

रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में आज होने वाले जनजातीय गौरव दिवस 2026 से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है. इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ दौरे पर आने वाले थे.

लेकिन खराब मौसम के चलते नितिन नवीन के चार्टर प्लेन को लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली, जिसके कारण उनका दौरा निरस्त कर दिया गया है. इसके बाद वह सीधे पटना के लिए रवाना हो गए हैं. स्थानीय अधिकारियों ने इसकी पुष्टि कर दी है. धरमजयगढ़ के दशहरा मैदान में कार्यक्रम के लिए भव्य तैयारी की गई है. फिलहाल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव और मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े रायगढ़ पहुंच चुकी हैं. वहीं प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी समेत कई दिग्गज भाजपा नेताओं के कार्यक्रम में पहुंचने का सिलसिला जारी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल संबोधन में नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ का जिक्र किया। बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि जनजातीय संस्कृति देश की पहचान है।

ये भी पढ़ें :  नितिन नवीन का पहला यूपी दौरा, संगठन को मजबूत कर सत्ता की हैट्रिक का बनाएंगे रोडमैप

कम विजिबिलिटी के कारण नितिन नवीन का दौरा रद्द
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का विमान रायगढ़ के जिंदल एयरपोर्ट पर उतरने वाला था, लेकिन कम विजिबिलिटी के कारण विमान की लैंडिंग नहीं हो सकी। विमान के जिंदल एयरपोर्ट पर नहीं उतर पाने के चलते नितिन नवीन का धरमजयगढ़ दौरा रद्द कर दिया गया है। इसके साथ ही राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह में उनकी सहभागिता नहीं हो सकेगी। जिंदल एयरपोर्ट पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया था। कार्यक्रम में पीएम मोदी ने वर्चुअल कहा कि 2014 में देश के करीब सवा सौ जिले माओवाद, नक्सलवाद से पीड़ित थे। हर साल हिंसा की सैकड़ों घटनाएं होती थी। इन घटनाओं में हजारों निर्दोष लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। उस समय की सरकारों ने आदिवासी भाई-बहनों को उनके नसीब पर छोड़ दिया था। तब की सरकारें ऐसे ही मुखदर्शक बनी रहती थी।

ये भी पढ़ें :  नितिन नवीन की नई टीम के सामने बड़ी चुनौती, Gen Z से संवाद और चुनावी परीक्षा पर BJP की नजर

पीएम मोदी ने नक्सल मुक्त भारत और छत्तीसगढ़ का जिक्र किया
पीएम मोदी ने आगे कहा कि 2014 में देश के करीब सवा सौ जिले माओवाद, नक्सलवाद से पीड़ित थे। हर साल हिंसा की सैकड़ों घटनाएं होती थी। इन घटनाओं में हजारों निर्दोष लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। इनमें बहुत बड़ी संख्या हमारे आदिवासी भाई बहनों की थी। लेकिन माओवाद, नक्सलवाद प्रभावित लोगों को, उस सरकारों के द्वारा, उस जमाने में, इन मेरे भाई-बहनों को उनके नसीब पर छोड़ दिया गया था। उनके अधिकार छीन लिए गए थे और सब मुंह पर ताला लगाकर बैठे थे। सब चुप रहते थे। आप हैरान हो जाएंगे। मेरे इन जनजातीय समाज के भाई बहनों को मतदान तक नहीं करने दिया जाता था। तब की सरकारें ऐसे ही मुखदर्शक बनी रहती थी।

ये भी पढ़ें :  पटना में राहुल गांधी-तेजस्वी पर केस दर्ज: जानें पूरा मामला

नितिन नवीन बोले- बलिदानों को कभी नहीं भुलाया जा सकता
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने वर्चुअल संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति देश की पहचान है। भगवान बिरसा मुंडा के नेतृत्व में आदिवासियों ने अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष किया। वीर नारायण सिंह, गैंद सिंह और वीर गुंडाधुर के बलिदान को नहीं भुलाया जा सकताा है। तिलका मांझी, सिद्धू-कान्हू, बुद्धू भगत, टंट्या भील और लक्ष्मण नायक सहित देशभर के जनजातीय नायकों को किया नमन। जनजातीय समाज के संघर्ष और बलिदान ने देश की आजादी की लड़ाई को मजबूती दी।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *