जब्त मोटर साइकिल को छुड़ाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से कलेक्टर का फर्जी शासकीय आदेश तैयार करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से फर्जी दस्तावेज और घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन जब्त कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
ग्रामीण एएसपी मणिशंकर चन्द्रा ने बताया कि 4 नवंबर को प्रार्थी भोजराम रतललाकर ने थाना भिलाई भट्ठी में रिपोर्ट दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि ग्राम मोहरेंगा थाना नंदिनी नगर निवासी जय कुमार आडिल उर्फ पप्पू ( 32 वर्ष ) और युगल किशोर शर्मा उर्फ राजा ( 40 वर्ष ) सेक्टर-01 स्थित आबकारी नियंत्रण कक्ष पहुंचे थे। दोनों ने वर्ष 2025 के एक आबकारी प्रकरण में जब्त होंडा डिलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 07 बी 5687 को सुपुर्दनामा पर लेने के लिए कलेक्टर दुर्ग के नाम से जारी एक आदेश प्रस्तुत किया।
दस्तावेज के सत्यापन के दौरान अधिकारियों को आदेश संदिग्ध लगा और जांच में वह पूरी तरह फर्जी व कूटरचित पाया गया। शिकायत पर भिलाई भट्ठी पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर दोनों संदिग्धों को हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने एआई तकनीक का उपयोग कर नकली सरकारी आदेश बनाना स्वीकार किया है।
सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल
दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण
सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है।
अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे।
उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित।
आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp)
Email- hrnewswriter@gmail.com