Breaking
16 Nov 2026, Mon

रजत पाटीदार का तूफानी शतक, 13 छक्के जड़कर रचा इतिहास; टीम ने बनाया सबसे बड़ा स्कोर

चंडीगढ़ 
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मध्य प्रदेश के कप्तान रजत पाटीदार ने तहलका मचा दिया है. मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार को असम के खिलाफ खेले गए मुकाबले में रजत ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से ऐसा कोहराम मचाया कि हर कोई हैरान रह गया। 

पाटीदार ने महज 41 गेंदों में शतक ठोक डाला और अंत तक नाबाद रहते हुए 48 गेंदों पर 135 रनों की धमाकेदार पारी खेल डाली. असम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. मध्य प्रदेश की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और टीम के तीन शुरुआती बल्लेबाज महज 57 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए. अंकुश सिंह (23) और अक्षत रघुवंशी (19) अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए। 

ये भी पढ़ें :  टेस्ट सीरीज के बीच केन विलियमसन का बड़ा फैसला, संन्यास की घोषणा से क्रिकेट जगत हैरान

मुश्किल वक्त में कप्तान रजत पाटीदार पांचवें नंबर पर क्रीज पर उतरे. उन्होंने एक छोर से मोर्चा संभाला और मैदान के चारों तरफ छक्कों-चौकों की बारिश कर दी. इस दौरान शिवांग कुमार ने भी बेहतरीन साथ निभाते हुए 38 गेंदों पर 61 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. दोनों के बीच हुई दमदार साझेदारी ने मध्य प्रदेश को मैच में वापस ला खड़ा किया। 

ये भी पढ़ें :  भारतीय क्रिकेट के दशकों पुराने इतिहास में 18 अप्रैल का दिन बेहद खास, 17 साल का हुआ आईपीएल

281 के स्ट्राइक रेट से जड़े 13 छक्के
रजत पाटीदार की इस पारी की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है. उन्होंने अपनी नाबाद 135 रनों की पारी के दौरान 8 चौके और 13 गगनचुंबी छक्के जड़े. उनका स्ट्राइक रेट 281.25 का रहा, जो यह बताने के लिए काफी है कि उन्होंने असम के गेंदबाजों की किस तरह धज्जियां उड़ाईं।

ये भी पढ़ें :  इंडिया- इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से पहले हो गया आधिकारिक नामकरण, ट्रॉफी के साथ नजर आए सचिन और एंडरसन

इस तूफानी पारी के दम पर मध्य प्रदेश की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 250/6 का विशाल स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही. यह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के इतिहास में मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा टीम टोटल है. इसके साथ ही रजत पाटीदार सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में शतक जड़ने वाले मध्य प्रदेश के पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं। 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *