छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का महाअभियान दूसरे दिन भी जारी है. पहले दिन यानी 15 नवंबर को प्रदेश के 33 जिलों में 1,606 केंद्रों पर धान खरीदी शुरू हुई.
शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, पहले दिन करीब 1 लाख 98 हजार क्विंटल धान का उपार्जन किया गया. वहीं 2,805 केंद्रों में किसानों के लिए टोकन जारी किए जा चुके हैं. प्रदेशभर के 3100 से अधिक धान उपार्जन केंद्रों में किसानों से धान की खरीदी की जा रही है. खरीदी केंद्रों में किसान अपनी उपज लेकर पहुंच रहे हैं. इस बार सरकार ने प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान खरीदने का प्रावधान किया है. इस खरीफ विपणन वर्ष में सरकार ने 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा है.
सरकार ने प्रति क्विंटल धान का समर्थन मूल्य 3,100 रुपये रखा है. इसके साथ इस बार कम उत्पादन होने पर भी पात्र किसानों को कृषक उन्नति योजना के तहत प्रति एकड़ 13,839 रुपए तक की आदान सहायता देने का फैसला किया गया है. धान खरीदी के लिए इस बार ऑनलाइन टोकन, बायोमेट्रिक सत्यापन और डिजिटल रिकॉर्ड जैसी व्यवस्थाएं लागू की गई हैं.
सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल
दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण
सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है।
अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे।
उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित।
आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp)
Email- hrnewswriter@gmail.com