Breaking
17 Nov 2026, Tue

धुरंधर को ग्रैमी में बड़ा झटका! बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद भी नहीं मिली जगह

मुंबई 
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर बॉलीवुड की सबसे सफल फिल्मों में से एक है. इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करने के साथ-साथ अपने गानों से भी लोगों का दिल जीता. फिल्म के म्यूजिक में पुराने हिंदी गानों के नए वर्जन से लेकर कई ओरिजिनल गाने भी शामिल थे. मेकर्स ने इसके कई गानों को ग्रैमी अवॉर्ड्स 2027 की अलग-अलग कैटेगरी में नॉमिनेशन के लिए भेजा था. लेकिन हैरानी की बात ये है कि 16 नवंबर को जारी हुई नॉमिनेशन लिस्ट में फिल्म का एक भी गाना जगह नहीं बना पाया। 

ग्रैमी 2027 की रेस से बाहर हुई धुरंधर
आदित्य धर की धुरंधर के गानों को ग्रैमी की कई बड़ी कैटेगरी में शामिल होने के लिए भेजा गया था. इनमें बेस्ट सॉन्ग रिटन फॉर विजुअल मीडिया, बेस्ट एशियन पॉप म्यूजिक परफॉर्मेंस, बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस और बेस्ट पॉप डुओ/ग्रुप परफॉर्मेंस जैसी कैटेगरी शामिल थीं. इसके अलावा फिल्म के कुछ दूसरे गाने भी अलग-अलग म्यूजिक कैटेगरी में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहे थे. हालांकि, ग्रैमी की फाइनल नॉमिनेशन लिस्ट में फिल्म का कोई भी गाना शामिल नहीं हो पाया। 

ये भी पढ़ें :  बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' का तूफान, सातवें दिन 200 करोड़ क्लब में हुई एंट्री

फिल्म का गाना फिर से जिसे अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है, उसे बेस्ट सॉन्ग रिटन फॉर विजुअल मीडिया कैटेगरी में भेजा गया था. लेकिन ये गाना भी नॉमिनेशन हासिल नहीं कर पाया. इस कैटेगरी में हाउस (Wuthering Heights), आई नो इट, आई न्यू यू (Toy Story 5), नीड समवन (The Pitt), नो प्लेस लाइक होम (Wicked: For Good) और रनवे (The Devil Wears Prada 2) जैसे गानों को जगह मिली। 

ये भी पढ़ें :  'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ की कमाई की, OTT राइट्स के लिए हुई करोड़ों की डील

आरी आरी भी हुआ बाहर
धुरंधर का एक और चर्चित गाना 'आरी आरी' भी ग्रैमी की नई कैटेगरी बेस्ट एशियन पॉप म्यूजिक परफॉर्मेंस में नॉमिनेशन पाने के लिए शामिल हुआ था. इस गाने को बॉम्बे रॉकर्स, खान साब, जैस्मिन सैंडलस, रिबेल, टोकन और सुधीर यादवांशी जैसे कलाकारों ने गाया था. हालांकि, ये गाना भी फाइनल लिस्ट में जगह नहीं बना सका। 

इस कैटेगरी में बेबीमेटल और पॉलीफिया के गाने 'सनसेट किस', बिनी के 'अनंग किलिग', आईवीई के 'बैंग बैंग', किइकीइ के '404 (न्यू एरा)', लिसा के 'यस' और एसबी19 के 'वीजा' को नॉमिनेशन मिला. फिल्म के दो गाने 'जान से गुजरते हैं' और 'कन्हैया' को बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस कैटेगरी में भेजा गया था. लेकिन ये दोनों गाने भी नॉमिनेशन हासिल करने में नाकाम रहे। 

ये भी पढ़ें :  पापांकुशा एकादशी: सुख, समृद्धि और मोक्ष पाने के लिए जरूरी व्रत नियम

वहीं, जैस्मिन सैंडलस और सतिंदर सरताज की आवाज में गाए गए गाने 'जाइए सजना' को बेस्ट पॉप डुओ/ग्रुप परफॉर्मेंस कैटेगरी के लिए भेजा गया था. लेकिन इस गाने को भी ग्रैमी की फाइनल लिस्ट में जगह नहीं मिली. धुरंधर बॉलीवुड की उन फिल्मों में से थी, जिसके गाने सबसे ज्यादा मशहूर हुए थे. शाश्वत सचदेवा ने इन्हें कंपोज किया था, और गानों से ही 300 करोड़ से ज्यादा का रेवेन्यू निकाल दिया था. लेकिन इन गानों को ग्रैमी अवॉर्ड के लिए शॉर्टलिस्ट नहीं किया गया, ऐसे में फैंस को बड़ा धक्का लग सकता है। 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *