आईपीएल 2027 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने अपने अनुभवी तेज गेंदबाज हर्षल पटेल को गुजरात टाइटंस (GT) के साथ ट्रेड कर दिया है. दो बार पर्पल कैप जीत चुके हर्षल अब गुजरात टाइटंस की ओर से खेलते नजर आएंगे।
अगले महीने 23 नवंबर को 36 साल के होने जा रहे हर्षल पटेल को SRH ने आईपीएल 2025 की नीलामी में 8 करोड़ रुपये में खरीदा था. हालांकि, गुजरात के साथ हुए इस ट्रेड के बाद उनकी फीस घटकर 4 करोड़ रुपये रह गई है. यानी सनराइजर्स ने जिस खिलाड़ी पर 8 करोड़ रुपये खर्च किए थे, वह अब 4 करोड़ रुपये की संशोधित फीस पर गुजरात की टीम में शामिल होंगे।
सनराइजर्स हैदराबाद ने सोशल मीडिया पर हर्षल के ट्रेड की जानकारी देते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं. फ्रेंचाइजी ने लिखा, 'हर्षल पटेल को गुजरात टाइटंस के साथ ट्रेड किया गया है। आपके भविष्य के लिए शुभकामनाएं, हर्षल.'
हर्षल पटेल ने 2012 में आईपीएल डेब्यू किया था. वह अब तक चार फ्रेंचाइजी के लिए 124 मुकाबले खेल चुके हैं और उनके नाम 151 विकेट दर्ज हैं. अपनी गेंदबाजी में विविधता और रणनीतिक कौशल के लिए पहचाने जाने वाले हर्षल आईपीएल के अनुभवी गेंदबाजों में शामिल हैं।
हर्षल ने 2021 और 2024 में पर्पल कैप अपने नाम की थी. 2021 में वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), जबकि 2024 में पंजाब किंग्स (PBKS) की ओर से खेलते हुए टूर्नामेंट के सबसे सफल गेंदबाज रहे थे. अब आईपीएल 2027 में वह गुजरात टाइटंस की ओर से खेलेंगे।
सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल
दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण
सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है।
अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे।
उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित।
आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp)
Email- hrnewswriter@gmail.com