Breaking
17 Nov 2026, Tue

8वें वेतन आयोग की अहम बैठक जल्द, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट

नई दिल्ली

आठवें वेतन आयोग के गठन को एक साल से भी ज्यादा का समय हो गया। इस दौरान वेतन आयोग ने अलग-अलग कर्मचारी संगठनों के साथ बैठक की है। हालांकि, अब भी कुछ संगठन वेतन आयोग के साथ बैठकर अपनी डिमांड रखना चाहते हैं। उदाहरण के लिए ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन (AIRF) ने वेतन आयोग की अध्यक्ष जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई से रेलवे कर्मचारियों के अलग-अलग वर्गों की समस्याओं और मांगों पर चर्चा के लिए दो अतिरिक्त दिन का समय मांगा है। वहीं, ऑल इंडिया डिफेंस एम्प्लॉइज फेडरेशन (AIDEF) की 18 नवंबर को आयोग के साथ बैठक होने वाली है। इस बैठक में डिफेंस के सिविलियन कर्मचारियों के वेतन, पेंशन, भत्ते, बीमा और प्रमोशन से जुड़े मुद्दे उठाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें :  प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में बस्तर के नवाचारों की खुलकर सराहना, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया—'कैसे बस्तर बना संस्कृति, सहभागिता और विकास का मॉडल?'

पत्र लिखकर मांगा समय
ईटी की एक खबर के मुताबिक 12 नवंबर 2026 को लिखे एक पत्र में ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा ने 8वें वेतन आयोग से दो दिन का समय मांगा है। यह पहली बार नहीं है जब AIRF वेतन आयोग से मिलना चाहता है। इससे पहले भी यह संगठन वेतन आयोग के साथ बातचीत कर चुका है।

इसमें आखिरी बातचीत 31 अक्टूबर को हुई थी और वेतन आयोग इस साल 10 अक्टूबर को अपना ज्ञापन भी सौंप चुका है। AIRF ने मेडिकल, ट्रैफिक विभाग, मिनिस्ट्रियल स्टाफ और तकनीकी विभागों के सुपरवाइजरी स्टाफ से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए दो दिन का समय मांगा है।

AIDEF ने क्या की मांग?
वहीं, AIDEF 18 नवंबर को 8वें वेतन आयोग के सामने अपनी मांगें रखेगा। AIDEF ने 8वें वेतन आयोग के सामने कई बड़ी मांगें रखने की तैयारी की है। इनमें सबसे प्रमुख मांग न्यूनतम वेतन को बढ़ाकर 69,000 रुपये करने की है। इसके लिए संगठन ने पांच यूनिट परिवार के आधार पर 3.83 फिटमेंट फैक्टर तय करने का प्रस्ताव रखा है।

ये भी पढ़ें :  बदला हुआ गोरखपुर बनेगा देश के लिए विकास मॉडल: सीएम योगी

ये भी हैं डिमांड

  • -30 साल की सेवा के दौरान कर्मचारियों को कम से कम पांच प्रमोशन या एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन (ACP) की मांग।
  • -जोखिम और कठिन परिस्थितियों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए हर महीने 10,000 रुपये रिस्क एंड हार्डशिप अलाउंस।
  • -कर्मचारियों के ग्रुप इंश्योरेंस की रकम बढ़ाने का प्रस्ताव भी रखा है।
  • -ड्यूटी के दौरान दुर्घटना में जान गंवाने वाले कर्मचारियों के परिवार को 2 करोड़ रुपये एक्स-ग्रेशिया यानी अनुग्रह राशि देने की मांग भी की जाएगी।
  • -इसके साथ ही संगठन ने अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति का दायरा बढ़ाकर 100% करने की मांग रखी है।
  • -NPS और UPS को वापस लेने तथा पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल करने की मांग
  • -कम्यूटेड पेंशन की बहाली की अवधि मौजूदा 15 साल से घटाकर 12 साल करने और हर पांच साल में पेंशन बढ़ाने का प्रस्ताव रखा जाएगा।
  • -कर्मचारियों को आधुनिक चिकित्सा और सर्जरी की सुविधाओं सहित कैशलेस मेडिकल सुविधा देने की मांग भी एजेंडे में शामिल है।
  • बता दें कि यह संगठन करीब 50 हजार सिविलियन डिफेंस कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करता है।
Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *