प्रदेशभर के राजस्व निरीक्षक 17 नवंबर को एक दिन के सामूहिक अवकाश पर रहेंगे. इस दौरान सभी जिलों में वे जिला मुख्यालयों में इकट्ठा होकर मुख्यमंत्री व राजस्व मंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे. चूंकि छत्तीसगढ़ के राजस्व निरीक्षक अतिरिक्त कार्य और पुलिसकर्मियों की कमी से नाराज हैं.
पटवारियों की हड़ताल के कारण उनके हिस्से के कई काम राजस्व निरीक्षकों को सौंपे जा रहे हैं. इनमें डिजिटल क्रॉप सर्वे का अप्रूवल, पीवी ऐप फसल सर्वे, एग्रीस्टेक किसान रजिस्ट्रेशन के अप्रूवल और आय, जाति व निवास प्रमाणपत्र का सत्यापन शामिल है. छत्तीसगढ़ राजस्व निरीक्षक संघ का कहना है कि बिना अतिरिक्त संसाधन और व्यवस्था दिए राजस्व निरीक्षकों पर लगातार काम का दबाव बनाया जा रहा है.
1 दिसंबर तक ऑडिट पखवाड़ा
कार्यालय प्रमुख महालेखाकार (लेखा व हकदारी) रायपुर द्वारा एक दिसंबर तक ऑडिट पखवाड़े का आयोजन किया जाएगा. इस दौरान राज्य शासन के विभिन्न स्तरों और महालेखाकार कार्यालय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा छत्तीसगढ़ राज्य के लेखों की गुणवत्ता को और उत्कृष्ट बनाने 26 नवंबर को राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी. कार्यशाला का उद्घाटन वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा किया जाना प्रस्तावित है. भारत के नियंत्रक व महालेखाकार कार्यालय के दिशा-निर्देश पर आयोजित ऑडिट पखवाड़े के तहत यह कार्यशाला 26 नवंबर को पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर एक बजे तक महालेखाकार आवासीय परिसर रायपुर स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित होगी.
सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल
दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण
सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है।
अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे।
उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित।
आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp)
Email- hrnewswriter@gmail.com