Breaking
17 Nov 2026, Tue

CG में CJM को आरोपी ने दी जान से मारने की धमकी, कोर्ट में बोला- ‘तू मेरे को जेल भेजेगा बे’

मुंगेली.

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिला न्यायालय में पेशी के दौरान चोरी के आरोपी ने जमकर बवाल काटा. ट्रक चोरी के आरोप में भगतराम राजपूत को सरगांव पुलिस ने गिरफ्तार किया था. 16 अक्टूबर को उसे कोर्ट में पेश किया गया. इस दौरान नाम पूछने पर बदतमीजी करते हुए कटघरे से कूदकर डायस पर चढ़ गया.

इसके बाद पीठासीन अधिकारी को जान से मारने की धमकी दी और कांच के फ्रेम को तोड़ने का प्रयास किया. इसके बाद आरोपी के खिलाफ प्रस्तुतकर्ता शत्रुघन कुमार बेलदार ने थाना पहुंचकर शिकायत दी, जिसके आधार पर FIR दर्ज कर ली गई है. दरअसल, 16 नवंबर को सरगांव थाना में दर्ज अपराध क्रमांक 189/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के मामले में गिरफ्तार आरोपी भगतराम राजपूत (25 वर्ष) को शाम करीब 4:30 बजे रिमांड के लिए मुंगेली जिला न्यायालय में पेश किया गया था। पुलिसकर्मी आरोपी को कटघरे में खड़ा करने के लिए ले जा रहे थे, तब उसने अपना नाम बताने से इनकार कर दिया और पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता करने लगा।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली 36 ट्रेनों को रद्द, 4 ट्रेनों का रूट बदले, 3 ट्रेनें आधे रास्ते में ही समाप्त हो जाएगी

शिकायत में बताया गया कि आरोपी भगतराम राजपूत ने पीठासीन अधिकारी की ओर उंगली दिखाते हुए कहा कि ‘तू मेरे को जेल भेजेगा बे।’ इसके बाद वह कटघरे से छलांग लगाकर पीठासीन अधिकारी के सामने लगे कांच के फ्रेम के पास पहुंचा और उसे जोर-जोर से तोड़ने का प्रयास किया। इस दौरान पीठासीन अधिकारी के साथ न्यायालयीन कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी.  शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपी द्वारा किए गए कृत्य काफी अपमानजनक है. घटना से सभी आहत हैं. वहीं पीठासीन अधिकारी के कांच के फ्रेम को तोड़ने का प्रयास करना जान से मारने के आशय को दर्शाता है. आरोपी के खिलाफ गंभीर अपराधिक कृत्य के संबंध में कार्रवाई होनी चाहिए.

ये भी पढ़ें :  कोरिया जिले के पर्यटन स्थल गौरघाट जलप्रपात में डूबने वाले युवक का शव 42 घंटे बाद भी नहीं मिला

फिलहाल मामले में शिकायत के बाद मुंगेली पुलिस ने आरोपी भगतराम राजपूत के खिलाफ बीएनएस की धारा 221, 296, 351 (3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं.

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *