छठ पूजन के दृश्य में हमारी संस्कृति का जीवंत दर्शन होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री ने छठ पूजन के कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़कर बधाई दी
भोपाल
छठ पर्व एकमात्र ऐसा पर्व है जिसमें डूबते और उगते सूर्य की पूजा होती है। सूर्य की ऊर्जा जीवन में शक्ति प्रदान करती है। जल से ही जीव की उत्पति हुई है, 36 घंटे तक लगातार जल के सामने पूजन अर्चन करने का कठिन व्रत मिथिलांचल और पूर्वांचल की महिलाएं करती है। उनके द्वारा लिया गया संकल्प परिवार की सुरक्षा करता है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह बात सोमवार को उज्जैन के विक्रम सरोवर तीर्थ पर आयोजित छठ पूजन के अवसर पर कही। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छठ पूजा के अवसर पर भोपाल से वर्चुअली इस कार्यक्रम को संबोधित किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बीते एक वर्ष में विक्रम सरोवर के घाटों का जो विकास दिखाई दे रहा है उसे देखकर प्रसन्नता हो रही है। छठ पूजन के दृश्य में हमारी संस्कृति का जीवंत दर्शन हो रहा है। उन्होंने छठ पूजन के अवसर पर बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड से आए हुए लोगों को शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव ने कहा कि एक वर्ष में इस स्थान का कायाकल्प कर दिया गया है।उन्होंने सूर्य की उपासना के पर्व पर मिथिलांचल के लोगों को शुभकामनाएं दी।
छठ पूजन पर्व के अवसर पर संजय अग्रवाल, कलेक्टर रौशन कुमार सिंह, विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति अर्पण भारद्वाज, मुकेश पटेल, परेश कुलकर्णी, गजेंद्र खत्री व आनंद खींची मौजूद थे।
सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल
दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण
सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है।
अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे।
उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित।
आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp)
Email- hrnewswriter@gmail.com