Breaking
16 Nov 2026, Mon

AIIMS की बड़ी कामयाबी, मां के गर्भ में ही 25 हफ्ते के बच्चे की रीढ़ की सफल सर्जरी

  नई दिल्ली
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), दिल्ली के डॉक्टरों की टीम ने मां के गर्भ में पल रहे 25 हफ्ते के बच्चे की रीढ़ की गंभीर  बीमारी का इलाज किया है. इस बच्चे का मायलोमेनिंगोसील (स्पाइना बिफिडा) का ट्रीटमेंट गर्भाशय में ही किया गया. करीब छह घंटे तक चली इस सर्जरी को भारत में इस तरह की पहली ओपन फिटल स्पाइन रिपेयर सर्जरी बताया जा रहा है. इस सर्जरी को एम्स के 30 से अधिक विशेषज्ञों ने मिलकर किया है. इसके जरिए जन्म से पहले ही बच्चे ही गंभीर बीमारी का इलाज कर दिया गया है। 

क्या है मायलोमेनिंगोसील और क्यों जरूरी थी सर्जरी?
मायलोमेनिंगोसील स्पाइना बिफिडा में एंब्रियो ( गर्भ में पल रहा बच्चा) के विकास के दौरान रीढ़ की हड्डी और उसके आसपास की संरचनाएं पूरी तरह विकसित होकर बंद नहीं हो पातीं. इससे रीढ़ की हड्डी और उससे जुड़ी नसें शरीर के बाहर एक उभरे हुए हिस्से के रूप में दिखाई दे सकती हैं. इससे कुछ बच्चों में जन्म के बाद पैरों की मांसपेशियों की कमजोरी, चलने-फिरने में परेशानी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। 

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ के विकास के लिए मध्य क्षेत्रीय परिषद बना सार्थक मंच : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

विशेषज्ञों के मुताबिक, गर्भावस्था के दौरान ही प्रभावित हिस्से की सर्जरी से जन्म के बाद होने वाली इन समस्याओं से बचा जा सकता है, हालांकि इस तरह की सर्जरी बहुत मुश्किल मानी जाती है। 

30 से अधिक विशेषज्ञों ने मिलकर पूरा किया ऑपरेशन
इस चुनौतीपूर्ण सर्जरी का नेतृत्व एम्स के न्यूरोसर्जरी विभाग के प्रोफेसर डॉ. दीपक गुप्ता ने किया. टीम में मातृ एवं भ्रूण चिकित्सा विभाग की प्रोफेसर नीना मल्होत्रा और प्रोफेसर के. अपर्णा शर्मा भी शामिल रहीं. न्यूरोसर्जरी के अलावा एनेस्थीसिया, प्लास्टिक सर्जरी, रेडियोलॉजी और नवजात शिशु चिकित्सा विभाग के डॉक्टर भी शामिल रहे. इस सर्जरी को 6 घंटे में पूरा किया गया. इसको करने में 30 से अधिक डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ शामिल रहे। 

ये भी पढ़ें :  निजी और सरकारी डाक्टर्स नवजात शिशुओं की उपचार की आधुनिक तकनीक एम्स भोपाल में सीखेंगे

14 साल की तैयारी के बाद साकार हुआ सपना
डॉ. दीपक गुप्ता ने बताया कि एम्स में भ्रूण की रीढ़ की सर्जरी की संभावनाओं पर
लगभग 14 साल पहले विचार-विमर्श शुरू हुआ था, लंबे समय तक चली तैयारी और विशेषज्ञों के प्रयासों के बाद अब संस्थान में यह प्रक्रिया संभव हो सकी है. फिटल सर्जरी सामान्य सर्जरी की तुलना में बहुत मुश्किल होती है, क्योंकि इसमें मां और गर्भस्थ शिशु दोनों की सुरक्षा का ध्यान रखना पड़ता है। 

ये भी पढ़ें :  एम्स भोपाल में ऑल इंडिया रैंक 8 का प्रवेश, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी को मिली नई प्रतिभा

मां और भ्रूण की सेहत पर रहेगी लगातार नजर
इस उपचार की एक अहम विशेषता यह भी है कि परिवार को सर्जरी का लाभ जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम (JSSK) के अंतर्गत निशुल्क उपलब्ध कराया गया. ऑपरेशन के बाद भी मां और गर्भस्थ शिशु की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाएगी. गर्भावस्था के शेष समय में नियमित चिकित्सकीय जांच और निगरानी की जाएगी, ताकि किसी संभावित जटिलता की समय रहते पहचान की जा सके। 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *