Breaking
16 Nov 2026, Mon

सागर में शराब बिक्री के नियम बदले, बीमार, बुजुर्ग और कमजोर लोगों को नहीं मिलेगी शराब

सागर 
 लाइसेंसी दुकान
पर शराब पीकर मौतों के बाद आबकारी विभाग ने विवाद से बचने के प्रयास शुरू कर दिए है। लाइसेंसी ठेकेदारों को निर्देश दिए गए हैं कि दुकान से बीमार, बुजुर्ग और अत्याधिक कमजोर दिखने वालों को शराब नहीं बेची जाए। यही नहीं, विभाग उन लोगों की सूची भी तैयार कर रहा है जो रोज या दिन में कई बार शराब खरीदने पहुंचते हैं।

शराब दुकान पर हुई मौत के बाद एक जागा प्रशासन
मध्य प्रदेश के सागर जिले के मोतीनगर थाना क्षेत्र की मछरयाई शराब दुकान पर विष्णु खटीक की जान चली गई थी। उसे पीलिया ग्रसित बताया गया, साथ ही पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक को मौत की वजह बताया गया। इसके चलते अब ऐहतियात बरतने के नाम पर प्रतिबंध के निर्देश दिए गए है। रविवार को विभाग की अलग-अलग टीमों ने जिले की 56 शराब दुकानों की जांच की। इस दौरान दुकानदारों से रोजाना शराब खरीदने आने वाले लोगों की सूची मांगी गई।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर मुठभेड़ में 6 नक्सली ढेर, 2 महिलाएं भी, शव और हथियार बरामद

बीमार या कमजोर व्यक्ति पहुंचे तो देनी होगी सूचना
आबकारी विभाग ने दुकानदारों को निर्देश दिए हैं कि यदि कोई बीमार, वृद्ध या अत्यधिक कमजोर व्यक्ति शराब खरीदने पहुंचता है तो उसे शराब नहीं दी जाए। ऐसी स्थिति में तत्काल आबकारी विभाग और पुलिस को सूचना देने के लिए कहा गया है। विभाग ने दुकानदारों से रोजाना शराब खरीदने आने वाले ग्राहकों की सूची भी मांगी है। इस निर्देश के जरिए नियमित शराब खरीदने वालों पर निगरानी रखने की व्यवस्था की जा रही है।

दुकान के आसपास शराब पीने पर रोक, चखना पॉइंट हटाने व सफाई के निर्देश
आबकारी विभाग ने दुकानदारों को निर्देश दिए है कि दुकान से केवल शराब की बिक्री की जाए। आसपास संचालित चखना पॉइंट हटाए जाएं और शराब खरीदने के बाद ग्राहक दुकान के आसपास बैठकर शराब न पिएं। इसकी जिम्मेदारी संबंधित दुकानदारों की होगी। कुछ दुकानों के आसपास गंदगी मिलने पर ठेकेदारों को सफाई कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही रेट लिस्ट प्रदर्शित करने और साफ-सफाई बनाए रखने की हिदायत दी गई।

ये भी पढ़ें :  रायपुर : प्रदेश में नक्सलवाद समाप्त कर गढ़ेंगे विकास की राह : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

स्टॉक, परमिट व बिक्री के दस्तावेज का किया मिलान
रविवार सुबह आबकारी विभाग की टीमें सबसे पहले मोतीनगर क्षेत्र और शहर की शराब दुकानों पर पहुंचीं। सहायक आबकारी आयुक्त वंदना पांडेय ने टीम के साथ धर्मश्री, मछरयाई, सिविल लाइन और तिली क्षेत्र की दुकानों की जांच की। इसके बाद देवरी, खुरई, बीना, बंडा और रहली सहित जिले के अन्य क्षेत्रों में संचालित दुकानों का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान दुकानों में उपलब्ध शराब की मात्रा का रिकॉर्ड से मिलान किया गया। स्टॉक रजिस्टर, परमिट और बिक्री के दस्तावेजों की पड़ताल की गई। अधिकारियों ने सीसीटीवी कैमरों को भी जांचा गया। विभाग के अनुसार जांच में शराब के स्टॉक और दस्तावेजों में कोई संदिग्ध गड़बड़ी नहीं मिली।

ये भी पढ़ें :  भारत का पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन ग्वालियर में होगा स्थापित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

शराब दुकानों से मांगी गई है सूची- सहायक आबकारी आयुक्त
हाल में हुई मौत के बाद सामने आया कि बीमारी के बाद भी लोग अत्यधिक शराब का सेवन कर रहे है। इसलिए ऐसे मामले सामने आए, इस वजह से शराब दुकानदारों से नियमित शराब पीने वालों की सूची मांगी गई है, साथ ही बीमार, बुजुर्ग व कमजोर व्यक्तियों को शराब न देने के लिए कहा गया है।– वंदना पांडेय, सहायक आबकारी आयुक्त, सागर

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *