Breaking
15 Nov 2026, Sun

शिशु भवन हॉस्पिटल ने मनाया 16वां स्थापना दिवस, उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों का हुआ सम्मान

बिलासपुर
शिशु भवन हॉस्पिटल, बिलासपुर ने 14 नवंबर 2026 को अपना 16वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया। 14 नवंबर 2010 को बाल दिवस के अवसर पर पद्म डॉ. ए. टी. डाबके एवं डॉ. एस. के. त्रिवेदी के करकमलों से प्रारंभ हुआ यह संस्थान आज 16 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पूरी कर चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रवि द्विवेदी एवं डॉ. प्रणव अंधारे, विशिष्ट अतिथि डॉ. रोशन शुक्ला तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. मोनिका जायसवाल ने की। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथियों के स्वागत एवं सम्मान के साथ हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ एवं कनिष्ठ चिकित्सकों ने अपने विचार साझा करते हुए संस्थान की उपलब्धियों और भविष्य की संभावनाओं पर प्रकाश डाला।
स्थापना दिवस के अवसर पर अस्पताल में भर्ती मरीजों को उपहार पैकेट वितरित किए गए तथा केक काटकर खुशियां मनाई गईं। इसके पश्चात ओपीडी, फार्मेसी, कैजुअल्टी, मिल्क बैंक, आयुष्मान एवं नर्सिंग विभाग के उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संचालक डॉ. कांत गिरी एवं डॉ. पल्लवी गिरी के दूरदर्शी नेतृत्व और चिकित्सा सेवा के प्रति समर्पण की सराहना की गई। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी संस्थान की वास्तविक सफलता उसकी टीम की मेहनत, ईमानदारी और मरीजों के प्रति संवेदनशीलता में निहित होती है।
कार्यक्रम के अंत में प्रबंधक नवल वर्मा ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि  शिशु भवन हॉस्पिटल की 16 वर्षों की सफलता पूरी टीम के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने भविष्य में भी बेहतर चिकित्सा सेवाएं देने और संस्थान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।
16 वर्षों का विश्वास, सेवा और समर्पण…  शिशु भवन हॉस्पिटल की गौरवशाली पहचान।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *